महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे का उनके 21 साल के प्रशासनिक करियर में 24वीं बार तबादला कर दिया है. मुंढे को मंत्रालय के दिव्यांग कल्याण विभाग से हटाकर अब राजस्व एवं वन विभाग में आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव के पद पर तैनात किया गया है.
महाराष्ट्र कैडर के ईमानदार और कड़क छवि वाले आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे एक बार फिर चर्चा में हैं. राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के दौरान उनका तबादला कर दिया है. महज 21 साल की सर्विस में ये उनका 24वां ट्रांसफर है, जिसके कारण उन्हें महाराष्ट्र का ' अशोक खेमका ' कहा जाने लगा है.
आधिकारिक आदेश के अनुसार, मुंबई मंत्रालय में दिव्यांग कल्याण विभाग के वर्तमान सचिव मुंढे का तबादला राज्य सचिवालय में राजस्व और वन विभाग के आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और पुनर्स्थापन सचिव के रूप में कर दिया गया है. अगस्त 2025 में दिव्यांग कल्याण विभाग में उनकी नियुक्ति की गई थी, जिसे अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था.इस प्रशासनिक फेरबदल में अश्विनी भिड़े का नाम भी प्रमुखता से उभरा है. उन्हें देश के सबसे अमीर नागरिक निकाय, बृहन्मुंबई नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है. 154 साल पुराने बीएमसी के इतिहास में इस पद पर बैठने वाली वह पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. इससे पहले वह मुख्यमंत्री की अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवाएं दे रही थीं.मंत्रालय में कृषि एवं पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभागों में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत विकास चंद्र रस्तोगी को वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है.महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्रा को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है, जबकि विकास चंद्र रस्तोगी को वित्त विभाग में वित्तीय सुधारों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.इसके अलावा विनीता वैद सिंगल को मृदा एवं जल संरक्षण विभाग और परिमल सिंह को कृषि सचिव बनाया गया है. पुणे के अतिरिक्त नगर आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. को अब वसई-विरार नगर निगम का नया नागरिक प्रमुख नियुक्त किया गया है.सरकार का कहना है कि ये फेरबदल प्रशासनिक दक्षता और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से जारी आधिकारिक आदेश के तहत किया गया है, लेकिन मुंढे जैसी छवि वाले अधिकारी की इतनी बार बदली होना कई सवाल खड़े कर रहा है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Maharashtra IAS Officer Transfer Ashwini Bhide BMC Commissioner Maharashtra Administrative Reshuffle Government Officials Appointment Disaster Management Secretary Maharashtra Government News महाराष्ट्र अशोक खेमका तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर में आईएएस ट्रांसफर, श्रेया सिंघल, अमित गुप्ता, महिमा मदन समेत कई अफसरों के विभाग बदले, देखें लिस्टIAS Tranfer in Jammu Kashmir :जम्मू- कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और JKAS अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया। नए आदेश के तहत IAS अधिकारी श्रेया सिंघल को जम्मू -कश्मीर के सूचना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया...
Read more »
यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, बोले- ना पोस्टिंग मिली, ना कामIAS Rinku Singh Resigns: रिंकू सिंह राही का कहना है कि उन्होंने काम और पोस्टिंग न मिलने से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि समानांतर व्यवस्था के कारण वे अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहे थे और जनसेवा का मौका नहीं मिल रहा था.
Read more »
कौन है IAS रिंकू सिंह, जिन्होंने अचानक दिया अपने पद से इस्तीफाउत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा देकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. उनका यह फैसला जितना चौंकाने वाला है, उतनी ही प्रेरणादायक उनकी जिंदगी की कहानी भी रही है.
Read more »
IAS Rinku Singh: उठक-बैठक लगाकर चर्चा में आए थे आईएएस रिंकू सिंह, 24 घंटे के अंदर शासन ने की थी कार्रवाईआईएएस रिंकू सिंह राही शाहजहांपुर में एसडीएम पुवायां के पद पर केवल चार दिन रहे। खुले में लघुशंका करने वाले को उठक-बैठक लगवाने और फिर स्वयं माफी मांगने के बाद वे चर्चा में आए।
Read more »
Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में आधी रात 65 IAS अफसरों के तबादले, टीना डाबी अब इस जिले की संभालेंगी कमानRajasthan IAS Transfer News: राजस्थान में आधी रात के आसपास बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां 65 IAS अफसरों का तबादला किया गया है। जयपुर, सीकर, बीकानेर और फलौदी समेत कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं।
Read more »
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, टीना डाबी समेत 65 IAS अधिकारियों का ट्रांसफरRajasthan IAS Transfer: राजस्थान सरकार ने बुधवार को राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. जिसके तहत 65 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. इनमें 25 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं.
Read more »
