Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान सरकार ने बुधवार को राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. जिसके तहत 65 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. इनमें 25 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं.
"Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इनमें 2015 बैच की टॉपर आईएएस अधिकारी टीना डाबी का नाम भी शामिल है.
जिन्हें बाड़मेर से ट्रांसफर कर टोंक जिले का कलेक्टर बनाया गया है. राज्य सरकार ने बाड़मेर समेत कुल 25 जिलों के जिलाधिकारियों का ट्रांसफर किया है. बता दें कि भजनलाल सरकार ने राज्य की प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा सुधार करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल 65 अधिकारियों के तबादले किए हैं.Advertisment भजनलाल सरकार ने बदले 25 जिलों के कलेक्टर इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय , सचिवालय के महत्वपूर्ण विभागों और राज्य के 25 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है. इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को गति देना और प्रशासनिक पारदर्शिता को सुनिश्चित करना है. राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय को मजबूत करते हुए अनुभवी और युवा अधिकारियों को इसमें शामिल किया है. भजनलाल सरकार ने 2010 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और DIPR का शासन सचिव नियुक्त किया है. जबकि युवा अधिकारियों में आईएएस अधिकारी रिया डाबी, रजत यादव, अक्षत सिंह और गरिमा नरूला को मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के पद पर तैनात किया है. जबकि उत्सव कौशल को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. इन अधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्ति भजनलाल सरकार ने राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं के लिए प्रभावी अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इनमें आईएएस अधिकारी डॉ. जोगाराम को पंचायती राज के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक की जिम्मेदारी मिली है. वहीं 2008 बैच के आईएएस अधिकारी राजन विशाल को जल जीवन मिशन का निदेशक बनाया गया है. जबकि 2011 बैच के अधिकारी नकाते शिवप्रसाद मदन को ऊर्जा विभाग में प्रबन्ध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है. वहीं सुरेश ओला को रीको का प्रबन्ध निदेशक बनाया है. खबर अभी अपडेट हो रही है...."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर में आईएएस ट्रांसफर, श्रेया सिंघल, अमित गुप्ता, महिमा मदन समेत कई अफसरों के विभाग बदले, देखें लिस्टIAS Tranfer in Jammu Kashmir :जम्मू- कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और JKAS अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया। नए आदेश के तहत IAS अधिकारी श्रेया सिंघल को जम्मू -कश्मीर के सूचना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया...
Read more »
यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, बोले- ना पोस्टिंग मिली, ना कामIAS Rinku Singh Resigns: रिंकू सिंह राही का कहना है कि उन्होंने काम और पोस्टिंग न मिलने से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि समानांतर व्यवस्था के कारण वे अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहे थे और जनसेवा का मौका नहीं मिल रहा था.
Read more »
कौन है IAS रिंकू सिंह, जिन्होंने अचानक दिया अपने पद से इस्तीफाउत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा देकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. उनका यह फैसला जितना चौंकाने वाला है, उतनी ही प्रेरणादायक उनकी जिंदगी की कहानी भी रही है.
Read more »
पिता चलाते थे आटा चक्की, बेटा बन गया IAS, इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह की कहानीरिंकू सिंह राही ने काम और पोस्टिंग न मिलने से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा कि वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का अवसर नहीं था. साधारण परिवार से आने वाले राही ने पीसीएस से करियर शुरू कर 2021 में आईएएस बने. शाहजहांपुर में उनका उठक-बैठक वाला वीडियो वायरल हुआ था.
Read more »
Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में आधी रात 65 IAS अफसरों के तबादले, टीना डाबी अब इस जिले की संभालेंगी कमानRajasthan IAS Transfer News: राजस्थान में आधी रात के आसपास बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां 65 IAS अफसरों का तबादला किया गया है। जयपुर, सीकर, बीकानेर और फलौदी समेत कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं।
Read more »
राजस्थान में टीना डाबी समेत 65 IAS अधिकारियों का तबादला, 25 जिलों के कलेक्टर का भी ट्रांसफरराजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए, जिसमें 65 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ। इनमें 25 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं।
Read more »
