रिंकू सिंह राही ने काम और पोस्टिंग न मिलने से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा कि वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का अवसर नहीं था. साधारण परिवार से आने वाले राही ने पीसीएस से करियर शुरू कर 2021 में आईएएस बने. शाहजहांपुर में उनका उठक-बैठक वाला वीडियो वायरल हुआ था.
उत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है. उनका कहना है कि लंबे समय से कोई ठोस जिम्मेदारी नहीं मिल रही थी और वे राजस्व परिषद में अटैच रहकर सक्रिय रूप से काम नहीं कर पा रहे थे.
उन्होंने कहा कि वेतन तो मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का अवसर नहीं मिल रहा था. रिंकू सिंह ने कहा कि लंबे समय से ना पोस्टिंग मिल रही थी ना काम मिल रहा था. और पढ़ेंअलीगढ़ के एक साधारण परिवार में जन्मे रिंकू सिंह राही के पिता आटा चक्की चलाते थे. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की, छात्रवृत्ति ली और आगे बढ़ते हुए इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी की. साल 2008 में उन्होंने पीसीएस परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में कदम रखा.हापुड़ में तैनाती के दौरान उन्हें आईएएस-पीसीएस कोचिंग केंद्र का निदेशक बनाया गया, जहां वे छात्रों को पढ़ाने के साथ मार्गदर्शन भी देते थे. उन्होंने दोबारा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और 2021 में 683वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने.वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आ गएरिंकू सिंह राही उस समय भी चर्चा में आए थे, जब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. यह मामला शाहजहांपुर का है, जहां वे वकीलों के बीच बिना किसी दिखावे के कान पकड़कर उठक-बैठक करते नजर आए. यह दृश्य इसलिए भी चौंकाने वाला था, क्योंकि यही अधिकारी 2009 में 83 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश करने के बाद हमले का शिकार हो चुके हैं. उस दौरान उन्हें सात गोलियां मारी गई थीं, जिससे उनका चेहरा बुरी तरह प्रभावित हुआ. Advertisement कुछ महीने पहले उन्हें पुवायां तहसील में एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई थी. निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को शौचालय के बाहर गंदगी फैलाते देखा, जिस पर उन्होंने उसे दंड स्वरूप उठक-बैठक करने को कहा. इस कार्रवाई से नाराज वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया. स्थिति को शांत करने के लिए राही खुद उनके बीच पहुंचे, माफी मांगी और सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक की. उन्होंने यह संदेश दिया कि नियम सब पर समान रूप से लागू होते हैं. इसका घटना का वीडियो वायरल हो गया था.2009 में वे मुजफ्फरनगर में समाज कल्याण अधिकारी थे. उस समय उन्होंने करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा किया, जिससे नाराज लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. बावजूद इसके, उन्होंने हार नहीं मानी और अलग-अलग जिलों में तबादलों के बीच भी पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं देते रहे.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Rinku Singh Rahi IAS Officer Resigned Rinku Singh News Rinku Singh Rahi IAS Success Story Shahjahanpur Sdm Rinku Singh Rinku Singh Ne Istifa Kyu Diya Rinku Singh Kaun Hain
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी सरकार ने 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए: रवि रंजन स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव बने, अनुराग यादव पर गिरी...UP Govt 9 IAS Officers Transfer Latest Update. Ravi Ranjan Special Secretary Health Department List. यूपी सरकार ने रविवार देर रात 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें से 4 अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Read more »
IPS अंशिका वर्मा की शाही शादी: केके बिश्नोई के साथ लिए सात फेरे, पर क्या 'IAS' बनने के लिए दांव पर लगाएंगी खाकी वर्दी?IAS vs IPS: जोधपुर में कल 29 मार्च को आईपीएस केके बिश्नोई के साथ विवाह बंधन में बंधीं अंशिका वर्मा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उनका वो संकल्प, 'IPS तो बन गई, पर अब IAS की बारी है'. क्या शादी के बाद बदल जाएगा पावर गेम?
Read more »
जम्मू-कश्मीर में आईएएस ट्रांसफर, श्रेया सिंघल, अमित गुप्ता, महिमा मदन समेत कई अफसरों के विभाग बदले, देखें लिस्टIAS Tranfer in Jammu Kashmir :जम्मू- कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और JKAS अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया। नए आदेश के तहत IAS अधिकारी श्रेया सिंघल को जम्मू -कश्मीर के सूचना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया...
Read more »
यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा दिया: 8 महीने से साइडलाइन थे; 17 साल पहले बदमाशों ने 7 गोलियां मारी ...Uttar Pradesh IAS Rinku Singh resigns citing parallel system. Follow latest updates. यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है।
Read more »
यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, बोले- ना पोस्टिंग मिली, ना कामIAS Rinku Singh Resigns: रिंकू सिंह राही का कहना है कि उन्होंने काम और पोस्टिंग न मिलने से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि समानांतर व्यवस्था के कारण वे अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहे थे और जनसेवा का मौका नहीं मिल रहा था.
Read more »
कौन है IAS रिंकू सिंह, जिन्होंने अचानक दिया अपने पद से इस्तीफाउत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा देकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. उनका यह फैसला जितना चौंकाने वाला है, उतनी ही प्रेरणादायक उनकी जिंदगी की कहानी भी रही है.
Read more »
