Uttar Pradesh IAS Rinku Singh resigns citing parallel system. Follow latest updates. यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है।
8 महीने से साइडलाइन थे; 17 साल पहले बदमाशों ने 7 गोलियां मारी थींयूपी के IAS अफसर रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने लेटर में आरोप लगाया कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है। उन्हें वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का अवसर नहीं मिल रहा था।हालांकि, इस्तीफे को उन्होंने नैतिक निर्णय बताया। रिंकू को 8 महीने पहले शाहजहांपुर से हटाकर राजस्व परिषद भेजा गया था। तब से उन्हें फील्ड में कोई पोस्टिंग नहीं मिली थी। उस वक्त रिंकू सिंह पुवायां तहसील के SDM थे। उन्होंने खुले में शौच करने पर एक मुंशी से उठक-बैठक कराई थी। वकीलों ने इसका विरोध किया तो रिंकू नरम पड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद उठक-बैठक लगाई थी। वीडियो सामने आने के बाद इन्हें हटाया गया था। 44 साल के रिंकू सिंह राही 2022 बैच के IAS अफसर हैं। 16 साल की नौकरी बची हुई थी। बसपा शासन में 26 मार्च, 2009 को उन पर फायरिंग हुई थी। सात गोलियां लगीं, जिनमें से दो उनके चेहरे पर लगी थीं। जिससे चेहरा बिगड़ गया था। एक कान खराब हो गया और एक आंख की रोशनी चली गई।SDM से क्यों हटाए गए थे रिंकू, पढ़िए पूरा मामला 8 महीने पहले रिंकू सिंह राही मथुरा में जॉइंट मजिस्ट्रेट थे। वहां से ट्रांसफर होकर 24 जुलाई को दोपहर 2 बजे पुवायां SDM का चार्ज संभाला था। इसी दौरान उनकी नजर परिसर के अंदर ही दीवार के पास टॉयलेट कर रहे वकील आज्ञाराम के मुंशी विजय पर पड़ी। उन्होंने उसे टोक दिया और शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए कहा। मुंशी ने रिंकू सिंह को जवाब दिया कि शौचालय गंदे हैं। इस पर एसडीएम बिफर गए, कहने लगे कि ये गलती तहसील कर्मचारियों की है। मौके पर ही मुंशी से उठक-बैठक लगवा दी। तहसील परिसर में वकील अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनको ये बात पता चल गई। वकील भड़क गए। उन्होंने एसडीएम को मौके पर बुलवा लिया। एसडीएम मौके पर पहुंचे और कहने लगे कि मुंशी ने गलती की है, जिस पर वकीलों ने कहा कि गलती है, तो उठक बैठक लगवाना सही नहीं है। क्या आप उठक बैठक लगा सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा, इसमें कोई शर्म नहीं है, मैं उठक बैठक लगा सकता हूं। इसके बाद उन्होंने 5 बार उठक-बैठक लगाई।ये IAS रिंकू राही के ट्रांसफर की आदेश कॉपी है, जिसे शासन ने जारी किया था।रिंकू सिंह राही का जन्म हाथरस में हुआ था। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण रिंकू सिंह की पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी हुई। अच्छे नंबरों से 12वीं पास करने के बाद उन्हें स्कॉलरशिप मिली। जिसकी मदद से उन्होंने जमशेदपुर के टाटा इंस्टीट्यूट से बीटेक किया। 2004 में पीसीएस क्लियर कर 2008 में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हुए। जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर पहली पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में हुई। यहां पोस्टिंग के दौरान उन्होंने स्कॉलरशिप और पेंशन में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। उस समय बसपा सरकार थी। 26 मार्च, 2009 को वह एक सहकर्मी के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे तो उन पर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। रिंकू राही को सात गोलियां लगीं, जिनमें से दो उनके चेहरे पर लगी थीं। उनका जबड़ा बाहर आ गया और चेहरा बिगड़ गया था। इसके साथ ही एक कान खराब हो गया और एक आंख की रोशनी चली गई।इस हमले के बाद रिंकू को हायर सेंटर मेरठ ले जाया गया। करीब एक महीने सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती रहे। ऑपरेशन के बाद वह ठीक होकर लौटे। इसके बाद घोटाला के खुलासे के लिए रिंकू ने RTI के तहत विभाग से कुछ सूचनाएं मांगी थीं, लेकिन एक साल बाद भी सूचनाएं नहीं दी गईं। 26 मार्च, 2012 को रिंकू राही ने लखनऊ निदेशालय के बाहर अनशन शुरू कर दिया था। पुलिस ने रिंकू राही को वहां से उठाकर मेंटल हास्पिटल लखनऊ भेज दिया था। हालांकि बाद में उन्हें राहत मिल गई थी।IAS अफसर रिंकू सिंह राही ने दिव्यांग कोटे से यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा दी थी। 2021 में 683वीं रैंक से उन्होंने परीक्षा पास की थी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कोचिंगों के 24 अभ्यर्थी सफल हुए थे। उनमें रिंकू सिंह भी शामिल थे।जैसलमेर में फिर बारिश की संभावनाहिमाचल के रोहतांग में ताजा बर्फबारीउत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी की संभावनानर्मदापुरम में चली तेज हवा, नर्मदा में उठी ऊंची लहरेंलखनऊ में दर्ज हुआ सीजन का सबसे ज्यादा तापमान.
8 महीने से साइडलाइन थे; 17 साल पहले बदमाशों ने 7 गोलियां मारी थींयूपी के IAS अफसर रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने लेटर में आरोप लगाया कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है। उन्हें वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का अवसर नहीं मिल रहा था।हालांकि, इस्तीफे को उन्होंने नैतिक निर्णय बताया। रिंकू को 8 महीने पहले शाहजहांपुर से हटाकर राजस्व परिषद भेजा गया था। तब से उन्हें फील्ड में कोई पोस्टिंग नहीं मिली थी। उस वक्त रिंकू सिंह पुवायां तहसील के SDM थे। उन्होंने खुले में शौच करने पर एक मुंशी से उठक-बैठक कराई थी। वकीलों ने इसका विरोध किया तो रिंकू नरम पड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद उठक-बैठक लगाई थी। वीडियो सामने आने के बाद इन्हें हटाया गया था। 44 साल के रिंकू सिंह राही 2022 बैच के IAS अफसर हैं। 16 साल की नौकरी बची हुई थी। बसपा शासन में 26 मार्च, 2009 को उन पर फायरिंग हुई थी। सात गोलियां लगीं, जिनमें से दो उनके चेहरे पर लगी थीं। जिससे चेहरा बिगड़ गया था। एक कान खराब हो गया और एक आंख की रोशनी चली गई।SDM से क्यों हटाए गए थे रिंकू, पढ़िए पूरा मामला 8 महीने पहले रिंकू सिंह राही मथुरा में जॉइंट मजिस्ट्रेट थे। वहां से ट्रांसफर होकर 24 जुलाई को दोपहर 2 बजे पुवायां SDM का चार्ज संभाला था। इसी दौरान उनकी नजर परिसर के अंदर ही दीवार के पास टॉयलेट कर रहे वकील आज्ञाराम के मुंशी विजय पर पड़ी। उन्होंने उसे टोक दिया और शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए कहा। मुंशी ने रिंकू सिंह को जवाब दिया कि शौचालय गंदे हैं। इस पर एसडीएम बिफर गए, कहने लगे कि ये गलती तहसील कर्मचारियों की है। मौके पर ही मुंशी से उठक-बैठक लगवा दी। तहसील परिसर में वकील अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनको ये बात पता चल गई। वकील भड़क गए। उन्होंने एसडीएम को मौके पर बुलवा लिया। एसडीएम मौके पर पहुंचे और कहने लगे कि मुंशी ने गलती की है, जिस पर वकीलों ने कहा कि गलती है, तो उठक बैठक लगवाना सही नहीं है। क्या आप उठक बैठक लगा सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा, इसमें कोई शर्म नहीं है, मैं उठक बैठक लगा सकता हूं। इसके बाद उन्होंने 5 बार उठक-बैठक लगाई।ये IAS रिंकू राही के ट्रांसफर की आदेश कॉपी है, जिसे शासन ने जारी किया था।रिंकू सिंह राही का जन्म हाथरस में हुआ था। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण रिंकू सिंह की पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी हुई। अच्छे नंबरों से 12वीं पास करने के बाद उन्हें स्कॉलरशिप मिली। जिसकी मदद से उन्होंने जमशेदपुर के टाटा इंस्टीट्यूट से बीटेक किया। 2004 में पीसीएस क्लियर कर 2008 में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हुए। जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर पहली पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में हुई। यहां पोस्टिंग के दौरान उन्होंने स्कॉलरशिप और पेंशन में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। उस समय बसपा सरकार थी। 26 मार्च, 2009 को वह एक सहकर्मी के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे तो उन पर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। रिंकू राही को सात गोलियां लगीं, जिनमें से दो उनके चेहरे पर लगी थीं। उनका जबड़ा बाहर आ गया और चेहरा बिगड़ गया था। इसके साथ ही एक कान खराब हो गया और एक आंख की रोशनी चली गई।इस हमले के बाद रिंकू को हायर सेंटर मेरठ ले जाया गया। करीब एक महीने सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती रहे। ऑपरेशन के बाद वह ठीक होकर लौटे। इसके बाद घोटाला के खुलासे के लिए रिंकू ने RTI के तहत विभाग से कुछ सूचनाएं मांगी थीं, लेकिन एक साल बाद भी सूचनाएं नहीं दी गईं। 26 मार्च, 2012 को रिंकू राही ने लखनऊ निदेशालय के बाहर अनशन शुरू कर दिया था। पुलिस ने रिंकू राही को वहां से उठाकर मेंटल हास्पिटल लखनऊ भेज दिया था। हालांकि बाद में उन्हें राहत मिल गई थी।IAS अफसर रिंकू सिंह राही ने दिव्यांग कोटे से यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा दी थी। 2021 में 683वीं रैंक से उन्होंने परीक्षा पास की थी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कोचिंगों के 24 अभ्यर्थी सफल हुए थे। उनमें रिंकू सिंह भी शामिल थे।जैसलमेर में फिर बारिश की संभावनाहिमाचल के रोहतांग में ताजा बर्फबारीउत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी की संभावनानर्मदापुरम में चली तेज हवा, नर्मदा में उठी ऊंची लहरेंलखनऊ में दर्ज हुआ सीजन का सबसे ज्यादा तापमान
Rinku Singh Resignation Parallel System Uttar Pradesh News IAS Officer Government System Janseva
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी सरकार ने 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए: रवि रंजन स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव बने, अनुराग यादव पर गिरी...UP Govt 9 IAS Officers Transfer Latest Update. Ravi Ranjan Special Secretary Health Department List. यूपी सरकार ने रविवार देर रात 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें से 4 अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Read more »
अफगानिस्तान में भारी बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से 17 की मौत, 26 घायलअफगानिस्तान में भारी बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से 17 की मौत, 26 घायल
Read more »
IPS अंशिका वर्मा की शाही शादी: केके बिश्नोई के साथ लिए सात फेरे, पर क्या 'IAS' बनने के लिए दांव पर लगाएंगी खाकी वर्दी?IAS vs IPS: जोधपुर में कल 29 मार्च को आईपीएस केके बिश्नोई के साथ विवाह बंधन में बंधीं अंशिका वर्मा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उनका वो संकल्प, 'IPS तो बन गई, पर अब IAS की बारी है'. क्या शादी के बाद बदल जाएगा पावर गेम?
Read more »
जम्मू-कश्मीर में आईएएस ट्रांसफर, श्रेया सिंघल, अमित गुप्ता, महिमा मदन समेत कई अफसरों के विभाग बदले, देखें लिस्टIAS Tranfer in Jammu Kashmir :जम्मू- कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और JKAS अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया। नए आदेश के तहत IAS अधिकारी श्रेया सिंघल को जम्मू -कश्मीर के सूचना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया...
Read more »
17 साल का हुआ ऋतिक का बेटा, पापा की तरह डैशिंग, विदेश में कर रहा पढ़ाईऋतिक रोशन के बेटे ऋदान 17 साल के हो गए हैं. सुजैन खान ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर बेटे की मेहनत और USC फिल्म स्कूल में एडमिशन पर गर्व जताया.
Read more »
यूपी सरकार में औद्योगिक क्रांति, 9 साल में 17 हजार कारखाने पंजीकृत : प्रमुख सचिवयूपी सरकार में औद्योगिक क्रांति, 9 साल में 17 हजार कारखाने पंजीकृत : प्रमुख सचिव
Read more »
