Muzaffarnagar suicide case: Husband, wife, 2 children found dead. Follow Latest Updates. मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। घटना में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव एक कमरे में मिले हैं। कमरा अंदर से बंद था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पति फंदे पर लटका मिला। पत्नी जमीन और दोनों बच्चे फर्श पर पड़े थे। बेटा 2 साल का और बेटी 1 महीने की थी।घरवालों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच ईद के दूसरे दिन से झगड़ा चल रहा था। पित ने अपनी बहन को ईदी में 1700 रुपए दे दिए थे। इससे पत्नी नाराज हो गई थी। मंगलवार तड़के 4 बजे तक भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहा। इसके बाद सुबह पति-पत्नी और दोनों बच्चों की लाशें कमरे में मिलीं। SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की, फिर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने परिवार के एक रिश्तेदार को बुलाया और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।पंखे पर लगे इसी फंदे से लटककर पति इरशाद ने जान दे दी। सरवट इलाके की गली नंबर-6 इरशाद , पत्नी नूरीन , दो साल के बेटे आहिल और एक महीने की बेटी अक्शा के साथ रहता था। इरशाद पेंटिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक इरशाद के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने उसके भाई नौशाद को बुलाया। नौशाद जब अंदर पहुंचा, तो इरशाद, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। नौशाद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एक साथ चार लोगों की बॉडी मिले की खबर पर सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद SSP संजय कुमार वर्मा, ASP सिद्धार्थ के.
मिश्रा, CO मंडी राजू कुमार साव, डॉग स्क्वायड, एलआईयू और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।पुलिस ने घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। अफसरों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घरवालों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में इरशाद की बहन घर आई थी, जिसे उसने ईदी के रूप में 1700 रुपए दे दिए थे। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी नूरीन नाराज हो गई थी। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। नूरीन ने अपने मायके पक्ष को भी इसके बारे में बताया था।इरशाद ने कुछ दिन पहले ही यह सेल्फी अपने बच्चों के साथ ली थी। सोमवार को नूरीन की दो बहनें भी घर पहुंचीं, जिसके बाद परिवार में जमकर कहासुनी हुई थी। पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार तड़के 4 बजे तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा चलता रहा। इसके बाद अचानक घर में सन्नाटा छा गया। SSP संजय कुमार वर्मा का कहना है कि बहन को ईद के 1700 रुपए देने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। आज दो बच्चों और पति-पत्नी के शव एक कमरे में मिले हैं।जैसलमेर में फिर बारिश की संभावनाहिमाचल के रोहतांग में ताजा बर्फबारीउत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी की संभावनानर्मदापुरम में चली तेज हवा, नर्मदा में उठी ऊंची लहरेंलखनऊ में दर्ज हुआ सीजन का सबसे ज्यादा तापमान
Family Suicide 4 Dead Civil Lines News Uttar Pradesh Crime Husband Wife Dead Children Dead Suicide Case
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रयागराज में रिटायर्ड दरोगा की सिर कूंचकर हत्या: घर के अंदर मिली खून से लथपथ लाश, माथे पर 5 से अधिक वारPrayagraj murder case: Retired CID officer found dead at home. Follow latest updates on this sensational crime.
Read more »
'सारी गलती मुर्गी की, वो लड़की सही है': कानपुर में 10वीं का छात्र ट्रेन के आगे कूदा, नोट में लिखा- मैं मरने...Kanpur suicide incident: High school student ends life. Found iPad suicide note. Follow latest updates.
Read more »
बॉयफ्रेंड से बात करते पकड़ी गई पत्नी ने किया सुसाइड: गुस्साए पति ने बेल्टों से पीटा, तो मां को फोन करके बताय...Shivpuri woman dies by suicide after husband beats her for talking to lover. Follow Jhansi suicide latest updates.
Read more »
बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके जान दी: मुरादाबाद में 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता थाMoradabad electrician mechanic kills wife, then suicide latest updates. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
पत्नी मोबाइल पर करती थी बात इसलिए मार डाला: प्रयागराज में पति ने गला घोंटकर हत्या की; दोनों बच्चे लाश के पा...Prayagraj wife murder case: Husband confesses killing wife over mobile chat suspicion. Latest Updates.
Read more »
प्रयागराज में इलेक्ट्रिक प्रेस से हमलाकर पत्नी की हत्या की: बोला- कहती थी मां को छोड़ दो, इसलिए मार डाला; 5 ...Prayagraj murder case: Wife killed with iron by husband in Jhusi. Follow latest updates on this shocking crime.
Read more »
