Global Fuel Crisis: अमेरिका-ईरान युद्ध ने दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगाई हुई है. एशियाई देशों के साथ ही ये यूरोप में भी देखने को मिला है. खासतौर पर डीजल के दाम युद्ध के बाद 81% तक उछल गए हैं.
अमेरिका - ईरान युद्ध की शुरुआत से ही दुनिया सहमी हुई है और हर बीतते दिन के साथ ग्लोबल टेंशन बढ़ती ही जा रही है. मिडिल की ये जंग अब पांचवे हफ्ते में एंट्री ले चुकी है और पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका समेत तमाम देशों में तेल-गैस संकट गहरा गया है.
इस दौरान कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अचानक बड़ा इजाफा किया जा चुका है. अगर बात करें, डीजल की तो इसकी कीमतों में 81% तक की बढ़ोतरी सिर्फ युद्ध के दौरान ही देखने को मिली है. आइए जानते हैं कहां-कहां कितना महंगा हुआ डीजल? और पढ़ेंवैश्विक ईंधन संकट बढ़ता ही जा रही है. अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध से तेल बाजारों में उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है. क्रूड की कीमत में सोमवार को एक बार फिर अचानक बढ़ा उछाल आया है और Brent Crude Price 116 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. लगातार क्रूड प्राइस में जारी तेजी का असर कई देशों में देखने को मिला और Petrol के दाम बढ़ने के साथ ही डीजल की कीमतों में तो 81% तक की वृद्धि हुई है. क्रूड आसमान पर, पेट्रोल-डीजल पर मारअमेरिका और इजरायल ने ईरान पर पहली बार बीते 28 फरवरी को स्ट्राइक की थी, जिसके जबाव में ईरान ने भी जोरदार मिसाइट अटैक किए और युद्ध बढ़ता चला गया, जो अब तक जारी है. इस जंग में होर्मुज बंद होने, तेल के टैंकरों पर अटैक ने कच्चे तेल की कीमतों में तेज इजाफा कर दिया और Crude Oil Price आसमान पर पहुंच गई. दरअसल, पेट्रोल और डीजल कच्चे तेल से परिष्कृत होते हैं, ऐसे में क्रूड महंगा होने के चलते कई देशों में पेट्रोल और डीजल की लागत में भारी वृद्धि हुई है और इनके प्राइस बढ़ा दिए गए. Advertisement एनर्जी सप्लाई चेन में रुकावटों के चलते तेल बाजारों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है और इससे दुनियाभर की अर्थव्यस्थाएं प्रभावित नजर आ रही हैं. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि हो रही है. इससे महंगाई का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. Pakistan, फिलिपींस, नाइजीरिया जैसे देशों में तो बुरा हाल है. 🇮🇷 Diesel prices have gone completely crazy since the Iran conflict started:🇵🇭 Philippines +81.6%🇳🇬 Nigeria +78.3%🇲🇾 Malaysia +57.9%🇺🇸 U.S.A. +41.2%🇩🇪 Germany +30.9%Meanwhile, Russia +0.5%, India 0%, Saudi Arabia 0%.Some countries are already getting absolutely crushed.… https://t.co/Ai8BnkUAaS pic.twitter.com/ycwMg7HUHt— Mario Nawfal March 29, 2026एशियाई देशों में डीजल इतना महंगाIBC Group के सीईओ और फाउंडर मारियो नौफल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आंकड़े शेयर करते हुए US-Iran संघर्ष की शुरुआत के बाद एशियाई देशों में डीजल की कीमतों में इजाफे की तस्वीर साफ की है. डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फिलीपींस में दिखी, जहां ये युद्ध के बाद से 81.6% महंगा हुआ है. इसके बाद मलेशिया का स्थान रहा और यहां Diesel Price में 57.9% की वृद्धि हुई, जबकि वियतनाम में डीजल 45.9% महंगा हो चुका है. अन्य एशियाई देशों में भी डीजल की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इनमें सिंगापुर में डीजल प्राइस 44%, चीन में 25.4%, साउथ कोरिया में 15.1% और जापान में 14% इजाफा शामिल है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि एनर्जी आयात पर निर्भर एशियाई देशों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. Advertisement कुछ विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में भी ईरान युद्ध से गहराए इस Fuel Crisis का बुरा असर देखने को मिल रहा है. नाइजीरिया में डीजल की कीमतों में 78.3% की भारी वृद्धि हुई, जो वैश्विक स्तर पर सबसे तेज इजाफे में एक है. इसके अलावा श्रीलंका में डीज का दाम 37.2% बढ़ चुका है. पहले से ही संकट के दौर से गुजर रहीं इन इकोनॉमी पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है. US-कनाडा में भी दिखा असर न सिर्फ एशियाई देश, बल्कि यूरोप और उत्तरी अमेरिका भी मिडिल ईस्ट युद्द के चलते दबाव महसूस कर रहे हैं. कई पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं में डीजल की कीमतों में काफी तेजी आई है. अमेरिका में डीजल की कीमतों में 41.2% की बढ़ोतरी हो चुकी है, तो वहीं कनाडा में कीमत 36.9% उछली है. जर्मनी में डीजल की कीमत में 30.9%, फ्रांस में 27.8%, यूके में 18% और इटली में 14.9% का इजाफा हुआ है. यूक्रेन में भी हाल-बेहाल है और यहां डीजल 33.9% महंगा हुआ है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
#Dieselpricehike Diesel Price Hike Fuel Crisis Global Fuel Prices Surge Petrol-Diesel Price Diesel Price Surge Petrol Diesel Prices Worldwide Oil Price Spike Brent Crude Price Crude Oil Price Imapct Iran Conflict Oil Markets Global Energy Crisis Fuel Inflation Diesel Prices By Country West Asia Conflict Impact On Oil US Diesel Price Hike Canada Diesel Price Hike Pakistan Petrol-Diesel Price War Impact News Fuesl Shortage Hormuz Tension Hormuz Close Impact Oil Crisis LPG Crisis पेट्रोल-डीजल महंगा डीजल के दाम बढ़े फ्यूल क्राइसिस तेल संकट अमेरिका ईरान इजरायल मिडिल ईस्ट युद्ध महंगाई की मार Stock Market Crash शेयरमार्केटक्रैश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US-Iran War: अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस का दावा- ईरान में ज्यादातर सैन्य लक्ष्य पूरे, जल्द खत्म होगा ऑपरेशनअमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान में अपने &39;ज्यादातर सैन्य लक्ष्य&39; हासिल कर लिए हैं,
Read more »
ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया: UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट...Israel vs Iran War 30 Days of Live Updates Trump and Netanyahu
Read more »
Iran US Israel War: ईरान ने फिर अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 को ठोका, बौखलाए Trumpआसमान में कबाड़ बन रहे सुपर पावर के सुपर हंटर. ईरान की मिसाइल्स के आगे ढेर आसमान के बादशाह. F35 के बाद आईआरजीसी ने किया F16 का शिकार.
Read more »
Iran US War: ईरान पर बड़ा खतरा! USS त्रपोली तैनात हजारों अमेरिकी सैनिक पहुंचे, क्या होना वाला है ?Iran US War: मिडिल ईस्ट (Middle East War Tension) में ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल (Iran US Israel War) की जंग दूसरे महीने में प्रवेश कर चुकी है। लेकिन हैरत ये है कि अमेरिका (US Military) और इजरायली सेना (Iran Vs US Israel) से अकेला लोहा ले रही ईरानी सेना (Iran Military Strikes) और IRGG के हौसले कम नहीं हुए हैं। ईरान (US Iran Tension) सबको हैरान...
Read more »
Crude Oil Price Hike: कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार, जानें भारत में कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दामCrude Oil Price Hike: कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से 100 डॉलर के पार निकल गई हैं. जबकि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. जबकि मध्य पूर्व की जंग के चलते क्रूड के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
Read more »
Iran US War: अमेरिका और इजरायल के टॉप कमांडर्स के घरों पर बरसेंगे बम.. IRGC की ट्रंप को खुली धमकी!Iran Israel War: ईरान के हमलों से पूरे मिडिल ईस्ट (Middle East War Tension) में हाहाकार मचा हुआ है। वो सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत का ऐसा बदला (Iran Attacks On Middle East Countries) ले रहा है, जैसा अमेरिका और इजरायल (Iran US Israel War) ने कभी सोचा तक नहीं था। उसकी शक्तिशाली मिसाइलों (Iran Missile Attack) के धमाकों से खाड़ी के कई देश दहल चुके...
Read more »
