APM Gas Price Hike: सरकार का बड़ा कदम, ऐसी गैस के बढ़ाए दाम, इसका मतलब

एपीएम गैस कीमत News

APM Gas Price Hike: सरकार का बड़ा कदम, ऐसी गैस के बढ़ाए दाम, इसका मतलब
एपीएम गैस कीमत बढ़ोतरीएलपीजी गैस किल्‍लतNews About एपीएम गैस कीमत
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 37 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

APM Gas Price Hike: देश में एलपीजी की किल्‍लत के बीच सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने एपीएम गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। एपीएम पुराने गैस क्षेत्रों से उत्‍पादित होती है। इसकी कीमतें सरकार तय करती है। इसकी कीमतें 6.

नई दिल्‍ली: सरकार ने पुराने गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमत बढ़ा दी है। इसे 6.75 डॉलर प्रति MMBtu से बढ़ाकर 7 डॉलर प्रत‍ि MMBtu कर दिया है। आधिकारिक आदेश में यह जानकारी गई है। एपीएम गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों पर असर पड़ सकता है। देश में एलपीजी गैस की किल्‍लत के बीच सरकार ने यह कदम उठाया है। एपीएम गैस क्‍या होती है ? यह वह गैस है जिसकी कीमत सरकार खुद तय करती है। यही कारण है कि इसे 'एडमिनिस्‍टर्ड प्राइस मैकेन‍िज्‍म' यानी एपीएम गैस कहा जाता है। एपीएम गैस वह गैस है जो सरकारी कंपनियों की उन पुरानी फील्‍ड्स से निकलती है, जिन्‍हें नॉमिनेशन के आधार पर कई दशक पहले दिया गया था।आपकी जेब पर कैसे पड़ सकता है असर? आईजीएल या एमजीएल जैसी सीएनजी शहरी गैस वितरण कंपनियां मुख्य रूप से एपीएम गैस का इस्‍तेमाल करती हैं। इनपुट कॉस्ट बढ़ने से अब सीएनजी की कीमतों को बढ़ाने का दबाव बढ़ेगा। पाइप वाली प्राकृतिक गैस की दरों में भी इजाफा होने की संभावना है।घरेलू गैस उत्‍पादन में 60% हिस्‍सेदारीएपीएम गैस घरेलू गैस उत्पादन का लगभग 60% हिस्सा है। यह हर दिन 92 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर है। इसकी दरों में बढ़ोतरी से इस्तेमाल करने वाले उद्योगों पर असर पड़ेगा। खाद से लेकर सीएनजी और पाइप वाली कुकिंग गैस तक।यह बदलाव उस कीमत तय करने के तरीके के हिसाब से किया गया है जिसे सरकार ने 2023 में मंजूरी दी थी। बदले हुए नियमों के तहत पुराने और पारंपरिक गैस क्षेत्रों से निकलने वाली ऐसी नैचुरल गैस की कीमत इंडियन क्रूड बास्केट के मासिक औसत का 10% तय की जाती है। हर महीने इसकी जानकारी दी जाती है। ONGC और OIL की ओर से अपने नॉमिनेशन ब्लॉक से निकाली गई गैस के लिए एपीएम की कीमत 4 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट की निचली सीमा और 6.

5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की ऊपरी सीमा के बीच तय होती है। यह ऊपरी सीमा दो वित्त वर्षों तक बनाए रखी जानी थी। उसके बाद इसमें 0.25 डॉलर प्रति mmBtu की बढ़ोतरी की जानी थी।इसी फॉर्मूले के हिसाब से 1 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए ऊपरी सीमा बढ़ाकर 6.75 डॉलर कर दी गई थी और अब यह 7 डॉलर है।तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल ने एक आधिकारिक आदेश में कहा कि अप्रैल महीने के लिए घरेलू नैचुरल गैस की कीमत ग्रॉस कैलोरीफिक वैल्यू के आधार पर 10.76 डॉलर प्रति mmBtu है।कीमतों में यह बदलाव पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच हुआ है। इससे दुनिया भर में ऊर्जा की सप्लाई चेन पर दबाव पड़ा है। कीमतें बढ़ रही हैं। पिछले एक महीने में कच्चे तेल की कीमतें लगभग 50% बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्‍यादा हो गई हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

एपीएम गैस कीमत बढ़ोतरी एलपीजी गैस किल्‍लत News About एपीएम गैस कीमत Apm Gas Prices Apm Gas Price Hike Lpg Gas Shortage News About Apm Gas Prices एपीएम गैस क्‍या होती है What Is APM Gas

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Crude Oil Price Hike: कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार, जानें भारत में कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दामCrude Oil Price Hike: कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार, जानें भारत में कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दामCrude Oil Price Hike: कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से 100 डॉलर के पार निकल गई हैं. जबकि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. जबकि मध्य पूर्व की जंग के चलते क्रूड के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
Read more »

Diesel Price Hike: डीजल 81% तक महंगा... US-Iran युद्ध का बुरा असर, इन देशों में मचा हाहाकारDiesel Price Hike: डीजल 81% तक महंगा... US-Iran युद्ध का बुरा असर, इन देशों में मचा हाहाकारGlobal Fuel Crisis: अमेरिका-ईरान युद्ध ने दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगाई हुई है. एशियाई देशों के साथ ही ये यूरोप में भी देखने को मिला है. खासतौर पर डीजल के दाम युद्ध के बाद 81% तक उछल गए हैं.
Read more »

MG Motor Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी MG की कारें, जानें कितने बढ़ जाएगी कारों की कीमतMG Motor Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी MG की कारें, जानें कितने बढ़ जाएगी कारों की कीमतMG Motors Price Hike: JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। यह नई कीमतें 1 अप्रैस 2026 से कंपनी की सभी गाडियों पर लागू हो जाएंगी।
Read more »

Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹7000 तक बढ़े दाम; इन 3 वजहों से आई तूफानी तेजी!Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹7000 तक बढ़े दाम; इन 3 वजहों से आई तूफानी तेजी!Gold Silver Price Hike Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शादी के सीजन की शुरुआत, कमजोर रुपया और वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख को इसका मुख्य कारण बताया गया है।
Read more »

तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई: रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्च...तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई: रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्च...West Asia tension sparks global crude oil price surge. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »

घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज सब महंगे होंगे: रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल LPG ...घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज सब महंगे होंगे: रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल LPG ...West Asia tension fuels cost hike, impacting daily essentials. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:01:26