Rajya Sabha Elections 2025 News: राज्यसभा चुनाव में पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने अपने धुर विरोधी उमर अब्दुल्ला की पार्टी को समर्थन क्यों दिया. इसका राज अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है.
DNA Analysis Rajya Sabha Election 2025: अवैध कब्ज़े पर बुलडोज़र चलाने से रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर की राजनीति के दो धुर विरोधियों ने हाथ मिला लिया है. आज जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव हुए.
इस चुनाव की ख़ास बात ये रही कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती की पार्टी PDP ने मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन किया. महबूबा ने उमर को समर्थन क्यों दिया? महबूबा की पार्टी के 3 विधायकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार के लिए वोट किया. जबकि जम्मू-कश्मीर की राजनीति में नेशनल कॉनफ्रेंस और PDP एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते. नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए महबूबा के इस प्यार के पीछे उनका प्राइवेट मेंबर बिल है जो वो विधानसभा में पेश करने वाली हैं. यानी महबूबा का समर्थन इस शर्त पर था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस बिल को लेकर उनका समर्थन करे. अब उस बिल के बारे में भी जान लीजिए जिसकी वक़ालत महबूबा मुफ्ती कर रही हैं. इस बिल का आधिकारिक नाम जम्मू-कश्मीर लैंड राइट्स एंड रेगुलराइज़ेशन बिल 2025 है. इस बिल के जरिए वो 30 साल से सरकारी ज़मीन पर काबिज लोगों को उस ज़मीन का मालिकाना हक दिलाना चाहती हैं. यानी उस जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता है. इसी वजह से एंटी बुलडोजर बिल भी कहा जा रहा है. घुसपैठियों से महबूबा को इतना लगाव क्यों? महबूबा इस बिल को गरीबों के समर्थन में बता रही हैं. लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के बाद पिछले कुछ वर्षों के दौरान जिन अवैध कब्ज़ों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है, उनमें से बड़ी संख्या में आतंकियों के मददगार भी शामिल हैं. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भी आतंकियों के परिवारों के घरों पर बुलडोज़र कार्रवाई की गई थी. उस समय भी महबूबा ने इस कार्रवाई की आलोचना की थी. और महबूबा एंटी-बुलडोज़र बिल लाने की बात उसी समय से कर रही हैं. सवाल ये भी है कि महबूबा सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े को क़ानूनी बनाने की कोशिश क्यों कर रही हैं. जिस समय महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर में एंटी बुलडोज़र बिल लाने की तैयारी कर रही हैं, उसी समय जम्मू में अवैध ढंग से रह रहे रोहिंग्या घुसपैठियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई तेज़ की गई है. जम्मू के बाहु इलाक़े में प्रशासन ने रोहिंग्या बस्तियों में बिजली और पानी की सप्लाई काट दी है. प्रशासन ने रोहिंग्या घुसपैठियों को बस्ती खाली करने के निर्देश भी दिए हैं. देश को धर्मशाला बनाने वाली सोच नुकसानदेह ये घुसपैठिए पिछले कई वर्षों से यहां रह रहे थे. लेकिन आपने कभी भी महबूबा को घुसपैठियों के ख़िलाफ़ बोलने नहीं सुना होगा. अगर अवैध कब्ज़े को लेकर महबूबा मुफ्ती के तर्कों को मानें तो रोहिंग्या घुसपैठिए भी हमेशा-हमेशा के लिए यहां रहने के हक़दार हैं. ये भी हो सकता है कि कल महबूबा मुफ़्ती इन्हें जम्मू में रहने का अधिकार देने के लिए कोई बिल लेकर आ जाएं. लेकिन इस तरह की राजनीति देश के लिए नुक़सानदेह बन जाती है. देश को धर्मशाला बनाने वाली सोच की सुप्रीम कोर्ट ने भी निंदा की थी.
DNA Analysis DNA In Hindi Jammu Kashmir News Rajya Sabha Elections 2025 Jammu Kashmir Rajya Sabha Election Results 2025 N Jammu Kashmir Anti Bulldozer Bill डीएनए डीएनए एनेलेसिस हिंदी में डीएनए जम्मू कश्मीर न्यूज राज्यसभा चुनाव 2025 जम्मू कश्मीर राज्यसभा चुनाव नतीजे 2025 न्यूज जम्मू कश्मीर एंटी बुलडोजर बिल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
DNA: राजनीतिक इस्लाम की माचिस का DNA टेस्ट...योगी ने हलाल तीली क्यों निकाली?Political Islam Vs Sanatan: योगी आदित्यनाथ ने इस शब्द का जिक्र कर इसे फिर व्यापक चर्चा के केंद्र में ला दिया है. इसलिए आज हम राजनीतिक इस्लाम का विश्लेषण करेंगे और आपको बताएंगे कि राजनीतिक इस्लाम वाली वैचारिक सोच कितनी खतरनाक है?
Read more »
DNA: राजनीतिक इस्लाम का हवाला देकर किस खतरे की ओर इशारा कर रहे योगी? समझें इनसाइड स्टोरीPolitical Islam: क्या योगी आदित्यनाथ इसी तरफ इशारा कर रहे थे. क्योंकि दीपक और पटाखों के विरोध का वैचारिक आधार वही है जो राजनीतिक इस्लाम का वैचारिक आधार है
Read more »
DNA: मेलोनी जैसी सख्त, Meloni जैसी निडर; कौन हैं सनाए तकाइची जिन्हें कहा जाता है जॉर्जिया मेलोनी दूसरा वर्जनSanae Takaichi: जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने अपने सख्त रुख से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही एक बड़ा फैसला किया है, जिसमें जापान में रह रहे विदेशी नागरिकों की लिस्ट बनाने का निर्देश दिया गया है.
Read more »
DNA: ट्रंप-जिनपिंग में गोल्ड Vs डॉलर, इस बार बम नहीं गोल्ड से मारेगा चीनDNA: चीन कैसे गोल्ड बम के जरिए नया वर्ल्ड ऑर्डर बनाने की प्लानिंग कर रहा है. कैसे ट्रंप के डॉलर का गुरूर तोड़ने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गोल्ड को एटम बम से भी पावरफुल हथियार बनाने की कोशिश की है.
Read more »
DNA: बांग्लादेश में पाकिस्तान की इस्लामिक आर्मी, भारत सहित एशिया के लिए बड़ा खतरायूनुस सरकार जिस इस्लामिक आर्मी को तैयार कर रही है उसका पूरा नाम है इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी आर्मी यानी IRA. खबर है कि IRA की स्थापना का पहला चरण फिलहाल चल रहा है. इसमें भर्ती के लिए बांग्लादेश में सात अलग अलग कैंप चलाए जा रहे हैं.
Read more »
उदयपुर में 'बेबी स्वैप' का सनसनीखेज मामला, दो परिवार लड़के-लड़की पर दावा ठोक रहे; DNA रिपोर्ट का इंतजारUdaipur Baby Swap News: उदयपुर के महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल में 21 अक्टूबर को दो डिलीवरी के बाद नवजात शिशुओं के स्वैप होने का गंभीर आरोप लगा. विवाद बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों बच्चों को आईसीयू में सुरक्षित रखा. माता-पिता के डीएनए सैंपल जयपुर की फॉरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं, रिपोर्ट 15 दिनों में आने की उम्मीद है.
Read more »
