DNA: राजनीतिक इस्लाम का हवाला देकर किस खतरे की ओर इशारा कर रहे योगी? समझें इनसाइड स्टोरी

Political Islam News

DNA: राजनीतिक इस्लाम का हवाला देकर किस खतरे की ओर इशारा कर रहे योगी? समझें इनसाइड स्टोरी
Islam PrinciplesQuranSanatan
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 63%

Political Islam: क्या योगी आदित्यनाथ इसी तरफ इशारा कर रहे थे. क्योंकि दीपक और पटाखों के विरोध का वैचारिक आधार वही है जो राजनीतिक इस्लाम का वैचारिक आधार है

Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ राजनीतिक इस्लाम की चर्चा कर किस खतरे के सतर्क करना चाहते हैं. इसे समझना जरूरी है क्योंकि देश के सबसे बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अगर कोई बात कही है तो उसका कुछ संदर्भ भी होगा.

24 घंटे पहले हमने आपके साथ सनातन पर्व दीपावली पर दीपक और पटाखों के खिलाफ चलाए गए नैरेटिव पर चर्चा की थी. क्या योगी आदित्यनाथ इसी तरफ इशारा कर रहे थे. क्योंकि दीपक और पटाखों के विरोध का वैचारिक आधार वही है जो राजनीतिक इस्लाम का वैचारिक आधार है. थोड़े दिन पहले आपने उत्तर प्रदेश में शहर-शहर आई लव मोहम्मद वाला प्रदर्शन देखा. इस प्रदर्शन का वैचारिक आधार भी वही है जो राजनीतिक इस्लाम का वैचारिक आधार है. भारत विरोधी विचारधारा से जुड़े थे तार चंद दिन पहले ही मुजाहिद आर्मी के कट्टरपंथियों को उत्तर प्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार किया था. ये कट्टरपंथी शरिया शासन वाली साजिश रच रहे थे. यानी ये सीधे राजनीतिक इस्लाम वाली भारत विरोधी विचार से जुड़े थे. ये सभी घटनाएं ऊपर से अलग-अलग दिखती हैं, इनसे जुड़े चेहरे अलग-अलग हैं. लेकिन इनका वैचारिक आधार राजनीतिक इस्लाम से जुड़ा है. सनातनी त्योहारों पर हिंसा, सड़क पर उपद्रव कर सनातनियों को डराना और शरिया वाली साजिश ये राजनीतिक इस्लाम के ही अलग-अलग टूल हैं. इसलिए योगी आदित्यनाथ ने आज राजनीतिक इस्लाम की चर्चा की है और सिर्फ चर्चा ही नहीं की है, राजनीतिक इस्लाम के प्रचार-प्रसार के जो टूल हैं उससे सावधान भी किया है. सोचिए कट्टरपंथियों ने कैसे देश में राजनीतिक इस्लाम वाला इकोसिस्टम तैयार कर लिया है. आप समझ सकते हैं कैसे जमीन पर इस सनातन विरोधी और उन्मादी सोच के समर्थक अपना काम कर रहे हैं. इसलिए आज राजनीतिक इस्लाम के संकट को पहचानने की जरूरत है. ये वैचारिक उन्माद कितना विषैला है, ये कैसे सनातन की समावेशी संस्कृति के लिए खतरा है इसे उन देशों की व्यवस्था के जरिए समझिए जहां राजनीतिक इस्लाम वाली कट्टरपंथी सोच कामयाब रही. आजादी की लड़ाई में भारत में मुस्लिम लीग की शक्ल में राजनीतिक इस्लाम ने बंटवारा कराया और पाकिस्तान वजूद में आया. आज पाकिस्तान में हिंदू नाम मात्र के लिए हैं. महिलाओं की हालत हम सभी जानते हैं. राजनीतिक इस्लाम वाली विचारधारा 1979 में ईरान में कामयाब रही. आज ईरान में महिलाएं पर्दे में कैद हैं. वहां अभिव्यक्ति की आजादी बैन है. अफगानिस्तान में राजनीतिक इस्लाम तालिबान के रूप में सामने आया. आज वहां शरिया कानून लागू है. आम लोगों की वेशभूषा भी कट्टरपंथी तय करते हैं. मिस्र, सूडान, अल्जीरिया, जैसे कई देश हैं, जहां राजनीतिक इस्लाम कामयाब रहा. इन देशों की चर्चा जब भी होती है, तबाही और दमनकारी शासन के तौर पर ही होती है. यही राजनीतिक इस्लाम गाजा में तबाही की वजह बना है और यही राजनीतिक इस्लाम अब यूरोप को कट्टरपंथ की आग में झुलसा रहा है. इसलिए जरूरी है कि हम राजनीतिक इस्लाम की कट्टरपंथी सोच वाले संकट से सावधान रहें. ये संकट हमें दिख नहीं रहा है. लेकिन जमीन पर ये अतिवादी सोच सक्रिय है. इस सोच के संक्रमित कट्टरपंथी हमारे आसपास मौजूद हैं. समय बदल गया है, इनका तरीका बदल गया है लेकिन ये कट्टरपंथी सोच नहीं बदली है. ये अतिवादी सोच आज भी सनातन के जड़ पर चोट कर रही है. इसलिए योगी आदित्यनाथ ने नहीं दिखनेवाले इस भारत विरोधी सोच से आपको सावधान कराया है और इसे फिर विमर्श के केंद्र में ला दिया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Islam Principles Quran Sanatan Hindu Muslim पॉलिटिकल इस्लाम इस्लाम के नियम कुरान सनातन हिंदू मुस्लिम News In Hindi Latest News India News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA: नेपाल जैसी बगावत का DNA टेस्ट, क्या फ्रांस में नेपाल की तरह होगा तख्तापलट?DNA: नेपाल जैसी बगावत का DNA टेस्ट, क्या फ्रांस में नेपाल की तरह होगा तख्तापलट?DNA Analysis: अब हम सबसे पहले, फ्रांस में नेपाल जैसी बगावत का DNA टेस्ट करेंगे. कल नेपाल जल रहा था और आज फ्रांस जल रहा है. Gen Z का आंदोलन आग बनकर कल काठमांडू को जला रहा था और उसी तरह आज फ्रांस की राजधानी पेरिस में इमारतें जलाई गईं.
Read more »

रंगदारी नहीं मिली तो चमड़ी उतरने तक तेजाब से नहलाया: DSP को थप्पड़ मारा; महिला SI ने जाल में फंसाकर शहाबुद्...रंगदारी नहीं मिली तो चमड़ी उतरने तक तेजाब से नहलाया: DSP को थप्पड़ मारा; महिला SI ने जाल में फंसाकर शहाबुद्...Bihar RJD Leader Mohammad Shahabuddin Political Crime Journey Explained; Follow Bihar Election 2025 Special Story, Mohammad Shahabuddin Early life, Political career Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

DNA: हाफिज सईद की फौज का खतरनाक VIDEO, पहले जैश, अब लश्कर..खातून ब्रिगेड का टेरर!DNA: हाफिज सईद की फौज का खतरनाक VIDEO, पहले जैश, अब लश्कर..खातून ब्रिगेड का टेरर!Pakistan Hafiz Saeed: कुछ ओपन सोर्स इंटेलिजेंस चैनल्स के मुताबिक लश्कर-ए-तोएबा के टेरर कैंप्स में अब कम उम्र महिलाओं को टेरर ट्रेनिंग दी जा रही है. इन महिलाओं को किस मकसद के लिए तैयार किया जा रहा है.
Read more »

“Political Islam” से देश की जनसांख्यिकी बदलने की साजिश- सीएम योगी“Political Islam” से देश की जनसांख्यिकी बदलने की साजिश- सीएम योगीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि Political Islam भारत की जनसांख्यिकी को बदलने की साजिश के रूप में काम कर रहा है.
Read more »

DNA: राजनीतिक इस्लाम की माचिस का DNA टेस्ट...योगी ने हलाल तीली क्यों निकाली?DNA: राजनीतिक इस्लाम की माचिस का DNA टेस्ट...योगी ने हलाल तीली क्यों निकाली?Political Islam Vs Sanatan: योगी आदित्यनाथ ने इस शब्द का जिक्र कर इसे फिर व्यापक चर्चा के केंद्र में ला दिया है. इसलिए आज हम राजनीतिक इस्लाम का विश्लेषण करेंगे और आपको बताएंगे कि राजनीतिक इस्लाम वाली वैचारिक सोच कितनी खतरनाक है?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:00:33