उदयपुर में 'बेबी स्वैप' का सनसनीखेज मामला, दो परिवार लड़के-लड़की पर दावा ठोक रहे; DNA रिपोर्ट का इंतजार

Udaipur News News

उदयपुर में 'बेबी स्वैप' का सनसनीखेज मामला, दो परिवार लड़के-लड़की पर दावा ठोक रहे; DNA रिपोर्ट का इंतजार
Udaipur Baby SwapMB Hospital Newborn ControversyUdaipur Newborn Baby Controversy
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 51%

Udaipur Baby Swap News: उदयपुर के महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल में 21 अक्टूबर को दो डिलीवरी के बाद नवजात शिशुओं के स्वैप होने का गंभीर आरोप लगा. विवाद बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों बच्चों को आईसीयू में सुरक्षित रखा. माता-पिता के डीएनए सैंपल जयपुर की फॉरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं, रिपोर्ट 15 दिनों में आने की उम्मीद है.

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर जिला स्थित महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल में 21 अक्टूबर को हुई दो डिलीवरी के बाद ‘बेबी स्वैप’ का गंभीर आरोप लगने से हड़कंप मच गया है. दो परिवारों के बीच नवजात शिशुओं एक लड़के और एक लड़की पर दावा ठोकने का विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

दोनों परिवारों के माता-पिता के डीएनए सैंपल गुरुवार को जयपुर की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट 15 दिनों में आने की उम्मीद है. इस बीच, अस्पताल ने जांच समिति गठित कर दी है, जबकि परिवारों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा. विवाद की शुरुआत 21 अक्टूबर को दोपहर में हुई, जब उदयपुर की रहने वाली अनीता रावत और चित्तौड़गढ़ की रमेश्वरी सोनी ने उसी ऑपरेशन थिएटर में मात्र 43 मिनट के अंतराल पर डिलीवरी दी. अनीता ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया, जबकि रमेश्वरी को एक लड़की. लेकिन अस्पताल स्टाफ की लापरवाही ने सबकुछ उलट-पुलट कर दिया. अनीता के पति सुनील रावत ने बताया कि हमें पहले एक घंटे के लिए लड़के को सौंपा गया. फिर स्टाफ ने आकर कहा कि गलती से गलत बच्चा दे दिया गया है. हमारी पत्नी को लड़की पैदा हुई है. हमने विरोध किया, लेकिन वे नहीं माने. ‘बेबी स्वैप’ को लेकर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत सुनील यहीं नहीं रूके और तुरंत हाथी पोल थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों नवजात शिशुओं को बुधवार को अस्पताल के आईसीयू में रखा और मिल्क बैंक से दूध पिलवाया. सुनील ने भावुक होकर कहा कि हम नहीं चाहते कि बच्चे मां के दूध से वंचित रहे. इसलिए हमने लड़की को ही स्वीकार कर लिया है. रिपोर्ट आने तक हम अस्पताल वॉर्ड में ही रहेंगे. लेकिन अगर डीएनए से साबित हो गया कि लड़का हमारा है, तो परिवार के लिए ये बहुत मुश्किल होगा. हमने लड़की को अपना दूध पिलाया है, भावनात्मक लगाव हो गया है. दूसरी ओर, रमेश्वरी सोनी का परिवार भी लड़के पर दावा कर रहा है. उनका कहना है कि अस्पताल ने जानबूझकर स्वैप किया, क्योंकि लड़की को ‘अनचाही’ मान लिया गया. फॉरेंसिक रिपोर्ट का हो रहा है इंतजार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. हाथी पोल थाने के अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने दोनों परिवारों के माता-पिता के सैंपल लिए हैं. हम मामले की जांच कर रहे हैं. अगर स्वैप की पुष्टि हुई, तो स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. फिलहाल, दोनों बच्चे सुरक्षित हैं. एमबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने गुरुवार को सफाई दी कि पूरी जांच के बाद प्रत्येक नवजात और उनकी मां की पहचान की पुष्टि हो गई है. माता-पिता बाद में सहमत हो गए. लेकिन परिवारों ने इस बयान को खारिज कर दिया. डॉ. सुमन ने स्वीकार किया कि अस्पताल ने एक आंतरिक जांच समिति गठित की है, जो प्रक्रियाओं की समीक्षा करेगी. परिवारों को अब डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Udaipur Baby Swap MB Hospital Newborn Controversy Udaipur Newborn Baby Controversy Baby Swap Case Newborn Baby DNA Test Hospital Delivery Controversy Forensic Investigation उदयपुर न्यूज उदयपुर बेबी स्वैप एमबी अस्पताल नवजात विवाद उदयपुर नवजात शिशु विवाद बेबी स्वैप मामला नवजात शिशु डीएनए जांच अस्पताल डिलीवरी विवाद फॉरेंसिक जांच

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA: राजनीतिक इस्लाम की माचिस का DNA टेस्ट...योगी ने हलाल तीली क्यों निकाली?DNA: राजनीतिक इस्लाम की माचिस का DNA टेस्ट...योगी ने हलाल तीली क्यों निकाली?Political Islam Vs Sanatan: योगी आदित्यनाथ ने इस शब्द का जिक्र कर इसे फिर व्यापक चर्चा के केंद्र में ला दिया है. इसलिए आज हम राजनीतिक इस्लाम का विश्लेषण करेंगे और आपको बताएंगे कि राजनीतिक इस्लाम वाली वैचारिक सोच कितनी खतरनाक है?
Read more »

DNA: राजनीतिक इस्लाम का हवाला देकर किस खतरे की ओर इशारा कर रहे योगी? समझें इनसाइड स्टोरीDNA: राजनीतिक इस्लाम का हवाला देकर किस खतरे की ओर इशारा कर रहे योगी? समझें इनसाइड स्टोरीPolitical Islam: क्या योगी आदित्यनाथ इसी तरफ इशारा कर रहे थे. क्योंकि दीपक और पटाखों के विरोध का वैचारिक आधार वही है जो राजनीतिक इस्लाम का वैचारिक आधार है
Read more »

DNA: मेलोनी जैसी सख्त, Meloni जैसी निडर; कौन हैं सनाए तकाइची जिन्हें कहा जाता है जॉर्जिया मेलोनी दूसरा वर्जनDNA: मेलोनी जैसी सख्त, Meloni जैसी निडर; कौन हैं सनाए तकाइची जिन्हें कहा जाता है जॉर्जिया मेलोनी दूसरा वर्जनSanae Takaichi: जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने अपने सख्त रुख से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही एक बड़ा फैसला किया है, जिसमें जापान में रह रहे विदेशी नागरिकों की लिस्ट बनाने का निर्देश दिया गया है.
Read more »

DNA: पाकिस्तान के खिलाफ भारत करने जा रहा खतरनाक शॉपिंग; जिन्नालैंड के साथ ड्रैगन की भी फूली सांसें, क्या है PM मोदी का प्लानDNA: पाकिस्तान के खिलाफ भारत करने जा रहा खतरनाक शॉपिंग; जिन्नालैंड के साथ ड्रैगन की भी फूली सांसें, क्या है PM मोदी का प्लानDNA on India Russia News: श्रीमदभागवदगीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि दुष्टों के साथ प्यार-प्रीत नहीं बल्कि उसी भाषा में बात करनी चाहिए, जिसे वे समझते हैं. अब भारत ने भी इस नियम को आत्मसात कर लिया है. दुष्ट पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए वह खतरनाक शॉपिंग करने जा रहा है.
Read more »

DNA: ट्रंप-जिनपिंग में गोल्ड Vs डॉलर, इस बार बम नहीं गोल्ड से मारेगा चीनDNA: ट्रंप-जिनपिंग में गोल्ड Vs डॉलर, इस बार बम नहीं गोल्ड से मारेगा चीनDNA: चीन कैसे गोल्ड बम के जरिए नया वर्ल्ड ऑर्डर बनाने की प्लानिंग कर रहा है. कैसे ट्रंप के डॉलर का गुरूर तोड़ने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गोल्ड को एटम बम से भी पावरफुल हथियार बनाने की कोशिश की है.
Read more »

DNA: बांग्लादेश में पाकिस्तान की इस्लामिक आर्मी, भारत सहित एशिया के लिए बड़ा खतराDNA: बांग्लादेश में पाकिस्तान की इस्लामिक आर्मी, भारत सहित एशिया के लिए बड़ा खतरायूनुस सरकार जिस इस्लामिक आर्मी को तैयार कर रही है उसका पूरा नाम है इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी आर्मी यानी IRA. खबर है कि IRA की स्थापना का पहला चरण फिलहाल चल रहा है. इसमें भर्ती के लिए बांग्लादेश में सात अलग अलग कैंप चलाए जा रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:53:41