DNA on India Russia News: श्रीमदभागवदगीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि दुष्टों के साथ प्यार-प्रीत नहीं बल्कि उसी भाषा में बात करनी चाहिए, जिसे वे समझते हैं. अब भारत ने भी इस नियम को आत्मसात कर लिया है. दुष्ट पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए वह खतरनाक शॉपिंग करने जा रहा है.
DNA on India US Trade Deal News: भारत दुनिया की दो महाशक्तियों यानी रूस और अमेरिका के साथ अगले कुछ दिनों में 2 बड़ी डील करने जा रहा है. रूस के साथ जहां भारत अपनी हवाई शक्ति बढ़ाने के उद्देश्य से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए एक और समझौता करने जा रहा है, वहीं अमेरिका के साथ भी भारत व्यापार समझौता करने वाला है.
ख़बर ये है कि अमेरिका ने भारत पर जो 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, उसे कम करने के लिए भी वो, तैयार हो गया है. ट्रंप के साथ टैरिफ को लेकर बात कैसे बनी. भारत ने ट्रंप को टैरिफ घटाने के लिए कैसे राजी किया. इस पर हम बात करेंगे लेकिन उससे पहले रूस के साथ भारत की नई डिफेंस डील का विश्लेषण करेंगे. ऑपरेशन सिंदूर में सुदर्शन चक्र ने किया कमाल का काम पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने सुदर्शन चक्र का नाम सुना होगा. इसी सुदर्शन चक्र कवच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम . जिसने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी ड्रोन, मिसाइल और लड़ाकू विमानों से भारत की हवाई सीमा को अभेद्य बना दिया था, पाकिस्तानी हमलों को नाकाम बना दिया था. जिसको नष्ट करने का झूठा दावा भी पाकिस्तान ने किया था. #DNAWithRahulSinha : पुतिन भी साथ.. अब ट्रंप भी साथ!.. भारत को पुतिन का नया सुदर्शन चक्र.. 10,000 करोड़ का सुदर्शन चक्र आ रहा है..#DNA #Putin #DonaldTrump #India | @RahulSinhaTV pic.twitter.comm1HmoiJwKn — Zee News October 22, 2025 इस सिस्टम ने पाकिस्तान के 5-6 लड़ाकू विमानों और एक जासूसी विमान को 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर मार गिराया था. इसने जिस तरह पाकिस्तान के छक्के छुड़ाए थे, उसकी वजह से भारतीय वायु सेना ने इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गेम चेंजर कहा. S-400 ने भारत के सैन्य ठिकानों को पाकिस्तान की मिसाइलों से सुरक्षित बनाया. रूस से भारत खरीदेगा अहम मिसाइलें अब इसी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर रूस के साथ भारत एक और समझौता करने जा रहा है. इस समझौते के तहत रूस से भारत S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए 10 हज़ार करोड़ रुपये की मिसाइल ख़रीदेगा. रूस के साथ इस सौदे को लेकर बातचीत जारी है और जल्द ही इस प्रस्ताव को मंज़ूरी मिल सकती है. यहां आपको ये बता दें कि रूस के साथ भारत ने सबसे पहले 2018 में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ख़रीदने का समझौता किया था. उस समय लगभग 40 हज़ार करोड़ रुपये में S-400 की 5 स्क्वॉड्रन ख़रीदने की डील हुई थी. इसमें से 3 स्क्वॉड्रन भारत को मिल चुकी है जिनकी तैनाती चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर है. लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से बाक़ी 2 स्क्वॉड्रन की डिलीवरी अभी तक नहीं हुई है. दुनिया का सबसे अडवांस एयर डिफेंस सिस्टम सूत्रों के मुताबिक़ रूस ने बाक़ी 2 स्क्वॉड्रन की डिलीवरी अगले साल फरवरी और सितंबर में करने का वादा किया है. जब भारत ने रूस से S-400 ख़रीदने का समझौता किया था, उस समय अमेरिका ने भारत को ये समझौता नहीं करने की चेतावनी भी दी थी लेकिन भारत ने इसकी परवाह नहीं की. अब आपको S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की बड़ी ख़ूबियों के बारे में भी बता दें. रूस की अल्माज़-अंतेय कंपनी द्वारा विकसित S-400 दुनिया के सबसे आधुनिक लंबी दूरी के सतह से हवा में मार करने वाले एयर डिफेंस सिस्टम में से एक है. ये तेज रफ़्तार के साथ दुश्मन के एयरक्राफ्ट, ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल पर सटीक निशाना साधता है. 10 मिनट में हो सकता है तैनात इसकी रेंज 120 किलोमीटर से लेकर 400 किलोमीटर तक है जो इसे दुनिया के सबसे लंबी दूरी वाले एयर डिफेंस सिस्टम में से एक बनाता है. इसकी स्पीड 4800 मीटर प्रति सेकेंड है यानी एक सेकेंड में करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है यह 60 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर बैलिस्टिक मिसाइल वॉरहेड्स को इंटरसेप्ट कर सकता है और 600 किलोमीटर के दायरे में टारगेट का पता लगा सकता है, जो पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसियों के एयरस्पेस को कवर करने में सक्षम है. इसे 5 से 10 मिनट में तैनात किया जा सकता है. 3 और स्कवाड्रन खरीद सकता है भारत खबर ये भी है कि दिसंबर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे में S-400 की 3 और स्क्वॉड्रन खरीदने की योजना बनाई जा रही है. अगर ऐसा होता है तो भारत की रक्षा क्षमता को बहुत बड़ी ताक़त मिलेगी.
DNA Analysis DNA In Hindi DNA On India Russia News DNA On India US Trade Deal News डीएनए डीएनए एनेलेसिस हिंदी में डीएनए डीएनए ऑन भारत रूस न्यूज डीएनए ऑन भारत यूएस ट्रेड डील न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Kisan 21வது தவணை: ரூ.2,000 பெற இந்தெ 4 பணிகளை கண்டிப்பாக செய்து முடிக்க வேண்டும்PM Kisan Latest News: பிஎம் கிசான் பயனாளியா நீங்கள்? நீங்கள் செய்து முடிக்க வேண்டிய 4 முக்கிய பணிகளை பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
Asrani Death: दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन पर क्या बोले PM समेत ये नेता?Asrani Death: दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन पर क्या बोले PM समेत ये नेता?
Read more »
DNA: हाफिज सईद की फौज का खतरनाक VIDEO, पहले जैश, अब लश्कर..खातून ब्रिगेड का टेरर!Pakistan Hafiz Saeed: कुछ ओपन सोर्स इंटेलिजेंस चैनल्स के मुताबिक लश्कर-ए-तोएबा के टेरर कैंप्स में अब कम उम्र महिलाओं को टेरर ट्रेनिंग दी जा रही है. इन महिलाओं को किस मकसद के लिए तैयार किया जा रहा है.
Read more »
Trump Lights Up Diwali Diyas At White House, Calls PM Modi ‘Great Person’ – What He Said About India Will Shock YouThe US president celebrated Diwali at the White House, praising PM Modi and highlighting US-India ties.
Read more »
PM Kisan 21வது தவணை இந்த நாளில் வருகிறதா? புத்தம் புதிய அப்டேட்PM Kisan Latest News: பிரதம மந்திரி கிசான் சம்மான் யோஜனாவின் 21வது தவணையின் ரூ.2,000 தொகை எப்போது கிடைக்கும்? இந்த பதிவில் தெரிந்துகொள்ளலாம்.
Read more »
DNA: राजनीतिक इस्लाम की माचिस का DNA टेस्ट...योगी ने हलाल तीली क्यों निकाली?Political Islam Vs Sanatan: योगी आदित्यनाथ ने इस शब्द का जिक्र कर इसे फिर व्यापक चर्चा के केंद्र में ला दिया है. इसलिए आज हम राजनीतिक इस्लाम का विश्लेषण करेंगे और आपको बताएंगे कि राजनीतिक इस्लाम वाली वैचारिक सोच कितनी खतरनाक है?
Read more »
