CTET Admit Card 2026 OUT: CBSE ने जारी किए सीटीईटी एडमिट कार्ड, ctet.nic.in से करें डाउनलोड, जानें एग्जाम डेट

Ctet News

CTET Admit Card 2026 OUT: CBSE ने जारी किए सीटीईटी एडमिट कार्ड, ctet.nic.in से करें डाउनलोड, जानें एग्जाम डेट
Cbse Ctet Admit Card DownloadCtet 2026Ctet Admit Card 2026 Download
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 63%

CBSE CTET Admit Card 2026 OUT: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

CTET Admit Card 2026 Released: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज, 05 फरवरी, 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ctet .nic.in पर सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट फरवरी 2026 की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था और हॉल टिकट जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वे ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. कब होगी परीक्षा? सीबीएसई की ओर से सीटीईटी 2026 पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षाएं शनिवार, 7 फरवरी और रविवार, 08 फरवरी, 2026 को देश भर के निर्धारित 140 शहरों के परीक्षा केंद्रों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. वहीं, सीटीईटी पेपर-1 और पेपर-2 दोनों की परीक्षाओं का आयोजन दो अलग-अलग शिफ्टों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा का उद्देश्य? CTET परीक्षा का आयोजन उन उम्मीदवारों के योग्यता के आकलन के लिए किया जाता है, जो केंद्रीय सरकार के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के रूप में नियुक्ति होना चाहते हैं. CTET में दो पेपर होते हैं. पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आयोजित किया जाता है. हालांकि, जो उम्मीदवार दोनों स्तरों पर पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर देने होते हैं. ये भी पढ़ें: एक बार IAS-IPS बन जाने के बाद बार-बार नहीं दे सकेंगे UPSC CSE एग्जाम, री-अटेम्प्ट के नए नियम होंगे लागू ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड- सीटीईटी फरवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद Candidate Activity में Download Admit Card: CTET Feb-2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें. फिर एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा. एडमिट कार्ड को चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें. भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें. आधिकारिक वेबसाइट लिंक CTET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड डायरेक्ट लिंक जानकारी के लिए बता दें, CTET एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार CBSE द्वारा शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता तय करने के लिए किया जाता है. आमतौर पर यह परीक्षा जुलाई और दिसंबर के महीने में आयोजित होती है, लेकिन इस बार सीटीईटी का आयोजन दिसंबर नहीं, बल्कि फरवरी में होगा. ये भी पढ़ें: UPSC CSE 2026 Notification OUT: upsc.gov.in पर जारी हुआ नोटिफिकेशन, 933 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Cbse Ctet Admit Card Download Ctet 2026 Ctet Admit Card 2026 Download Ctet Exam Admit Card 2026 Ctet.Nic.In 2026 Ctet Exam Ctet Admit Ctet.Nic Admit Card Ctet 2026 Ctet Hall Ticket Download 2026 Ctet Admit Card 2026 Sarkari Result Ctet Admit Card 2026 Link Login Ctet Nic In Admit Card 2026 Admit Card Ctet Ctet Exam Date 2026 Ctet Admit Card Download 2026 Ctet Admit Card 2026 Link

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CBSE Board Exam 2026 : 10वीं–12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे होंगे डाउनलोडCBSE Board Exam 2026 : 10वीं–12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे होंगे डाउनलोडकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बिहार के लाखों छात्रों पर इसका सीधा असर होगा। नियमित छात्र अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त करेंगे, जबकि प्राइवेट उम्मीदवार सीबीएसई वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूलों को एडमिट कार्ड वितरित करने और जानकारी सत्यापित करने की जिम्मेदारी दी गई है।...
Read more »

CTET Admit Card 2026 Link: सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं जारी, 4 स्टेप्स में स्वयं कर सकेंगे डाउनलोडCTET Admit Card 2026 Link: सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं जारी, 4 स्टेप्स में स्वयं कर सकेंगे डाउनलोडसीबीएसई की ओर से सीटीईटी एडमिट कार्ड किसी भी समय डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। सभी आवेदनकर्ता हॉल टिकट आने के बाद ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 7 एवं 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
Read more »

BSEB Admit Card 2026: कल जारी होगा डीएलएड डमी एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोडBSEB Admit Card 2026: कल जारी होगा डीएलएड डमी एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोडबिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड कल यानी 05 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार 10 फरवरी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड www.bsebdeled.com जारी किया जाएगा।
Read more »

UP Board 10th 12th Admit Card 2026: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, परीक्षाएं 18 फरवरी से होंगी स्टार्टUP Board 10th 12th Admit Card 2026: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, परीक्षाएं 18 फरवरी से होंगी स्टार्टयूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा जल्द ही स्कूलों को उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। इसके बाद स्कूल हस्ताक्षर एवं मोहर लगाकर एडमिट कार्ड छात्रों में वितरित करेंगे। स्टूडेंट्स केवल अपने स्कूल में जाकर ही प्रवेश पत्र प्राप्त कर...
Read more »

PSEB Admit Card 2026: पंजाब बोर्ड 12th एडमिट कार्ड जारी, कहां और कैसे किया जा सकता है प्राप्त, चेक करें डिटेलPSEB Admit Card 2026: पंजाब बोर्ड 12th एडमिट कार्ड जारी, कहां और कैसे किया जा सकता है प्राप्त, चेक करें डिटेलपंजाब बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स अपने स्कूल से वहीं प्राइवेट स्टूडेंट्स डायरेक्ट ऑफिशियल वेबसाइट से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
Read more »

CBSE CTET Admit Card 2026: कभी भी जारी हो सकता है सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोडCBSE CTET Admit Card 2026: कभी भी जारी हो सकता है सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोडसीबीएसई की ओर से CTET Admit Card 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 07 और 08 फरवरी को किया जाएगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:12:48