केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बिहार के लाखों छात्रों पर इसका सीधा असर होगा। नियमित छात्र अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त करेंगे, जबकि प्राइवेट उम्मीदवार सीबीएसई वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूलों को एडमिट कार्ड वितरित करने और जानकारी सत्यापित करने की जिम्मेदारी दी गई है।...
जागरण संवाददाता, पटना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसका सीधा असर बिहार के उन लाखों छात्रों पर पड़ेगा, जो इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। राज्य के सभी CBSE संबद्ध स्कूलों को परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। रेगुलर छात्रों को स्कूल से मिलेगा एडमिट कार्ड CBSE ने साफ किया है कि बिहार सहित पूरे देश के रेगुलर छात्र व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। स्कूलों को अपने लॉगिन आईडी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करना होगा। स्कूल स्तर पर जानकारी की जांच के बाद ही छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। बिहार में स्कूलों पर बढ़ी जिम्मेदारी बिहार के CBSE स्कूलों पर यह जिम्मेदारी है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को सौंपें। साथ ही छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय और परीक्षा केंद्र जैसी जानकारियों की जांच भी स्कूल स्तर पर की जाएगी, ताकि किसी तरह की त्रुटि से छात्रों को परीक्षा के दिन परेशानी न हो। प्राइवेट उम्मीदवार खुद करेंगे डाउनलोड रेगुलर छात्रों से अलग बिहार के प्राइवेट उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। ऐसे उम्मीदवार CBSE की वेबसाइट पर आवेदन के समय दी गई जानकारी के आधार पर लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा दर्ज CBSE द्वारा जारी एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, कक्षा, विषयों की सूची, परीक्षा केंद्र का पता व कोड, परीक्षा की तारीख और समय के साथ फोटो और हस्ताक्षर शामिल होंगे। बिहार के छात्रों को सलाह दी गई है कि किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें। बिहार में परीक्षा का शेड्यूल CBSE के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2026 के मध्य से मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होंगी। बिहार में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में बिहार के छात्रों को समय रहते अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।.
जागरण संवाददाता, पटना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसका सीधा असर बिहार के उन लाखों छात्रों पर पड़ेगा, जो इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। राज्य के सभी CBSE संबद्ध स्कूलों को परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। रेगुलर छात्रों को स्कूल से मिलेगा एडमिट कार्ड CBSE ने साफ किया है कि बिहार सहित पूरे देश के रेगुलर छात्र व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। स्कूलों को अपने लॉगिन आईडी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करना होगा। स्कूल स्तर पर जानकारी की जांच के बाद ही छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। बिहार में स्कूलों पर बढ़ी जिम्मेदारी बिहार के CBSE स्कूलों पर यह जिम्मेदारी है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को सौंपें। साथ ही छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय और परीक्षा केंद्र जैसी जानकारियों की जांच भी स्कूल स्तर पर की जाएगी, ताकि किसी तरह की त्रुटि से छात्रों को परीक्षा के दिन परेशानी न हो। प्राइवेट उम्मीदवार खुद करेंगे डाउनलोड रेगुलर छात्रों से अलग बिहार के प्राइवेट उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। ऐसे उम्मीदवार CBSE की वेबसाइट पर आवेदन के समय दी गई जानकारी के आधार पर लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा दर्ज CBSE द्वारा जारी एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, कक्षा, विषयों की सूची, परीक्षा केंद्र का पता व कोड, परीक्षा की तारीख और समय के साथ फोटो और हस्ताक्षर शामिल होंगे। बिहार के छात्रों को सलाह दी गई है कि किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें। बिहार में परीक्षा का शेड्यूल CBSE के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2026 के मध्य से मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होंगी। बिहार में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में बिहार के छात्रों को समय रहते अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
CBSE Board Exam 2026 Class 10 Admit Card Class 12 Admit Card Bihar CBSE Students Pariksha Sangam Portal Regular Students Admit Card Private Candidates Admit Card Exam Schedule 2026 Patna Education News Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ದಿನ ಭವಿಷ್ಯ 03 ಫೆಬ್ರವರಿ 2026: ಇಂದು, ಆದಿತ್ಯ ಮಂಗಳ ಯೋಗ.. ಈ 5 ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಶ್ರೀಮಂತರಾಗುವ ಅದೃಷ್ಟ!Horoscope Today 03 February 2026: 12 ರಾಶಿಗಳ ಪೈಕಿ ಯಾವ ರಾಶಿಯ ಜನರು ಇಂದು ಮಂಗಳ ಯೋಗದಿಂದ ಪ್ರಭಾವಿತರಾಗುತ್ತಾರೆ? ಮುಂದೆ ಓದಿ..
Read more »
आज का राशिफल 03 फरवरी 2026: जानिए सभी 12 राशियों का हालआज मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल अपनी उच्च राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे कई राशियों के लिए दिन खास रहेगा। मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, वृषभ को जमीन-जायदाद में लाभ होगा, और कन्या राशि के अधूरे कार्य पूरे होंगे। धनु राशि वालों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
Read more »
UP Board Exam 2026: प्रैक्टिकल छूट जाने वाले छात्रों के पास कल तक का मौका, बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारीऐसे स्टूडेंट्स जो पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने से चूक गए हैं उनको यूपी बोर्ड की ओर से 4 फरवरी तक एक और मौका दिया गया है ताकी उनका साल खराब न हो। बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
Read more »
CBSE Admit Card: कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, फटाफट जानिए हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीकाCBSE Class 10 and 12 Board Exam Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत की जाएगी. कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड जल्द जारी हो सकता है, आइए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का तरीका जान लेते हैं.
Read more »
टैरो राशिफल, 4 फरवरी 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंगTarot Card Reading, 4 February 2026 : फरवरी का यह दिन हमें भागदौड़ भरी ज़िंदगी में संतुलन बनाने की सलाह देता है। आज बाहरी शोर-शराबे से ज्यादा अपने अंदर की आवाज़ सुनने का दिन है। आइए जानते हैं, 4 फरवरी 2026 टैरो राशिफल के अनुसार आपकी राशि के लिए क्या संदेश छिपा...
Read more »
UP Board Exam 2026 : राज्य स्तरीय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर तैयार, 8033 स्ट्रांग रूमों की 24 घंटे होगी निगरानीUP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य स्तरीय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से 8033 परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूमों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जा रहा है। मंडलवार निगरानी के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। अपर...
Read more »
