सीबीएसई की ओर से सीटीईटी एडमिट कार्ड किसी भी समय डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। सभी आवेदनकर्ता हॉल टिकट आने के बाद ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 7 एवं 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 7 एवं 8 फरवरी को देशभर के 140 शहरों में करवाया जायेगा। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है उनके लिए एडमिट कार्ड कभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। CTET Hall Ticket 2026 ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.
nic.in पर जारी होंगे। सभी उम्मीदवार ऑनलाइन ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके स्वयं कर सकेंगे डाउनलोड सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार स्वयं ही इसे केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे। स्टेप्स निम्नलिखित हैं- स्टेप 1: सीबीएसई सीटीईटी एडमिट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। स्टेप 3: अब आपको आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। स्टेप 4: इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे। परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग आपको बता दें कि पहले यह परीक्षा एक दिन में 8 फरवरी को आयोजित की जानी थी जिसमें बदलाव किया गया है। अब इस परीक्षा का आयोजन दो दिनों- 7 एवं 8 फरवरी को करवाया जायेगा। दोनों ही दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पेपर 2 का आयोजन मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक एवं इवनिंग शिफ्ट में पेपर 1 का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए टाइमिंग 2:30 से 5 बजे तक रहेगी। प्रश्न पत्र में अभ्यर्थियों से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर का पूर्णांक भी 150 अंक है अर्थात प्रत्येक उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए ढाई घंटे यानी कि 150 मिनट का समय दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- UGC NET Result 2025 Live: NTA कभी भी जारी कर सकता है यूजीसी नेट रिजल्ट, कटऑफ फाइनल आंसर की भी होगी उपलब्ध
CTET Admit Card 2026 Cbse Ctet Admit Card Ctet Admit Card Download Ctet Admit Card 2026 Download Ctet Admit Card Sarkari Result Ctet Exam Date Ctet Exam Date 2026 Admit Card CTET Hall Ticket 2026 Ctet.Nic.In
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBSE Admit Card 2026: कभी भी जारी हो सकते हैं सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड, परीक्षाएं इस डेट सेसीबीएसई द्वारा 10th 12th बोर्ड एग्जाम के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते हैं। हॉल टिकट आने के बाद सभी स्टूडेंट्स अपने स्कूल में जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से स्टार्ट होंगी।
Read more »
Rajasthan Board Admit Card 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोडRajasthan Board 10th 12th Admit Card 2026: राजस्थान बोर्ड ने क्लास 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। स्कूल अधिकारी अपनी लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.
Read more »
RBSE Admit Card 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के हॉल टिकट जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोडRBSE Admit Card 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.
Read more »
CTET 2026 एग्जाम शेड्यूल जारी, फरवरी में इस दिन आयोजित होगी पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षाएं, जानें शिफ्ट टाइमिंगCTET Exam Schedule 2026 Released: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 की परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है.
Read more »
CTET Admit Card 2026: सीटीईटी एग्जाम अब दो दिन में होगा आयोजित, डेट व शिफ्ट टाइमिंग करें चेक, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारीसीबीएसई की ओर से परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। अब केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो दिनों- 7 एवं 8 फरवरी को करवाया जायेगा। दोनों ही दिन परीक्षा दो-दो शिफ्ट में संपन्न होगी। एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
Read more »
CTET Admit Card 2026: डाउनलोड लिंक कहां मिलेगा?CTET Admit Card 2026 Expected Soon: सीटेट परीक्षा अब 7 और 8 फरवरी को आयोजित होगी। जिसके लिए कैंडिडेट्स के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होने वाले हैं। आप इसे यहां बताए आसान से स्टेप्स के जरिए सीबीएसई या सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.
Read more »
