Bareilly News: इलेक्ट्रीशियन को दिल दे बैठी डॉक्टर पत्नी, फिर बूढ़े पति को रास्ते से हटाने की रची साजिश, जान...

Bareilly News News

Bareilly News: इलेक्ट्रीशियन को दिल दे बैठी डॉक्टर पत्नी, फिर बूढ़े पति को रास्ते से हटाने की रची साजिश, जान...
बरेली समाचारBareilly Policeबरेली पुलिस
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

Bareilly News: बरेली में डॉक्टर पत्नी शिखा सक्सेना ने प्रेमी सौरभ सक्सेना के साथ मिलकर 67 वर्षीय पति विशाल चंद्र सक्सेना की हत्या की साजिश रची. शराब के नशे में सौरभ ने प्लान अधूरा छोड़ दिया, जिससे विशाल की जान बच गई. पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार किया, शिखा फरार है.

रामविलास सक्सेना/बरेली. बुढ़ापे में इश्क की खातिर अपनी ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर 67 वर्षीय रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट विशाल चंद्र सक्सेना की हत्या की सनसनीखेज साजिश रची. मामला थाना सुभाष नगर अंतर्गत बीडीए कॉलोनी का है.

पुलिस ने 15 दिन की गहन जांच के बाद बुधवार को आरोपी प्रेमी सौरभ सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य साजिशकर्ता पत्नी शिखा सक्सेना फरार हो गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा. पीड़ित पति अभी भी दहशत में हैं और उनकी जान को खतरा बना हुआ है. पुलिस के मुताबिक, विशाल चंद्र सक्सेना उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य महकमे से चीफ फार्मासिस्ट के पद से लगभग 7 साल पहले रिटायर हुए थे. रिटायरमेंट के बाद भी स्वास्थ्य विभाग से जुड़े होने के कारण वे इलाके में प्रैक्टिस करते थे, जिस वजह से लोग उन्हें ‘डॉक्टर’ कहकर पुकारते थे. उनकी पत्नी शिखा सक्सेना उनसे उम्र में करीब 15 साल छोटी हैं. दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था, लेकिन कुछ महीने पहले घर में बिजली का काम कराने के लिए एक इलेक्ट्रिशियन सौरभ सक्सेना आया. विशाल सक्सेना के मुताबिक, सौरभ कई दिनों तक घर में बिजली का काम करता रहा. इसी दौरान शिखा और सौरभ के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. जब विशाल को दोनों के अवैध संबंधों का पता चला और उन्होंने विरोध जताया, तो वे उनके लिए ‘कांटे’ बन गए. आखिरकार, पत्नी और प्रेमी ने उन्हें रास्ते से हटाने का खतरनाक प्लान बना लिया. 28 अक्टूबर की रात का खौफनाक वाकया आरोप है कि 28 अक्टूबर की रात शिखा सक्सेना ने विशाल को दूध में नशे की गोलियां मिलाकर पिला दीं. बेहोश होने पर उन्होंने अपने प्रेमी सौरभ को बुलाया. दोनों ने मिलकर विशाल के हाथ-पांव बांध दिए और उन्हें मकान के पीछे वाले हिस्से में फेंक दिया, ताकि उनकी चीखें बाहर न सुनाई दें. इसके बाद सौरभ शराब पीकर नशे में सो गया. मौका पाकर विशाल किसी तरह रस्सियां खोलकर बाहर निकले. उनकी आवाज सुनकर पड़ोसियों ने तुरंत पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया. घटना की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की. 15 दिनों की पड़ताल में सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और तकनीकी सबूत जुटाए गए. आखिरकार, बुधवार को सौरभ सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया. वह पूछताछ में साजिश कबूल कर चुका है, लेकिन शिखा सक्सेना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई. पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी सुभाष नगर ने बताया, “मामला बेहद संवेदनशील है. हमने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार पत्नी की तलाश तेज कर दी है. टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा.” पुलिस ने सौरभ के मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और शिखा के साथ चैट हिस्ट्री को जब्त कर लिया है, जो साजिश की पुष्टि करते हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिखा ने सौरभ को हत्या के लिए उकसाया था. सौरभ ने शराब के नशे में प्लान को अंजाम तक नहीं पहुंचाया, जिससे विशाल की जान बच गई. फिलहाल, विशाल पुलिस सुरक्षा में हैं, लेकिन वे बेहद दहशतजदा हैं. उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी ने मुझे मारने की कोशिश की. अब पुलिस ही मेरा एकमात्र सहारा है, लेकिन जान का खतरा अभी भी बना हुआ है.”

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

बरेली समाचार Bareilly Police बरेली पुलिस Bareilly Wife Plans Husband Murder बरेली में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश Bareilly Lover Arrested Up News Up Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वर्ल्ड अपडेट्स: चीनी राजनयिक ने जापानी प्रधानमंत्री को गर्दन काटने की धमकी दी, ताकाइची ने ताईवान के मदद की ...वर्ल्ड अपडेट्स: चीनी राजनयिक ने जापानी प्रधानमंत्री को गर्दन काटने की धमकी दी, ताकाइची ने ताईवान के मदद की ...International Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »

Bareilly News: सरकारी विभागों को 90 करोड़ गृहकर बकाया पर नोटिस, 15 तक करना होगा जमाBareilly News: सरकारी विभागों को 90 करोड़ गृहकर बकाया पर नोटिस, 15 तक करना होगा जमाबरेली नगर निगम ने सरकारी विभागों को गृहकर बकाया पर नोटिस जारी किया है, जिसमें जल निगम, पुलिस और कलेक्ट्रेट जैसे विभाग शामिल हैं। निगम ने निजी भवन स्वामियों से भी गृहकर जमा करने की अपील की है, जिससे 58 हजार से अधिक लोगों ने बकाया जमा किया है। एक लाख से अधिक के बकाएदारों को अंतिम नोटिस दिया गया है। सरकारी विभागों पर 90 करोड़ से अधिक का गृहकर बकाया...
Read more »

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़: टॉप कमांडर समेत 6 नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामदछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़: टॉप कमांडर समेत 6 नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद- Chhattisgarh News:chhattisgarh maharashtra border 6 maoists killed including top commander
Read more »

मैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेशमैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेशShubman Gill, Delhi Red Fort Blast, Delhi Blast, Cricket News in Hindi, Cricket News
Read more »

भरोसा कमाया जाता है- BBC News हिन्दीभरोसा कमाया जाता है- BBC News हिन्दीभरोसा कमाया जाता है- BBC News हिन्दी
Read more »

Death News: വീട്ടമ്മയെ വീടിനുള്ളിൽ മരിച്ച നിലയിൽ കണ്ടെത്തിDeath News: വീട്ടമ്മയെ വീടിനുള്ളിൽ മരിച്ച നിലയിൽ കണ്ടെത്തിDeath News: അരൂർ ചന്തിരൂർ ചിറയിൽ മാലതി (56)ആണ് മരിച്ചത്
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:25:36