AI भी रचने लगा साजिश! किया ऐसा ‘कांड’ की कंपनी को हो गया 200 करोड़ का नुकसान, बंद करने की आई नौबत

AI Fake News News

AI भी रचने लगा साजिश! किया ऐसा ‘कांड’ की कंपनी को हो गया 200 करोड़ का नुकसान, बंद करने की आई नौबत
Wolf River Electric ScandalArtificial Intelligence MisinformationAI Lawsuit 2025
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 162 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

अमेरिका की सोलर कंपनी ने गूगल पर 900 करोड़ रुपये मानहानि का मुकद्दमा दायर किया है. दरअसल, एआई द्वारा बनाई गई एक फर्जी खबर वायरल हो गई और उसे गूगल हटा पाने मे नाकाम रहा. इस खबर की वजह से कंपनी को 200 करोड़ रुपय का नुकसान हो गया और उसने बहुत से ग्राहक खो दिए.

नई दिल्‍ली. फेक न्‍यूज से दुनिया परेशान है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कुछ लोगों को उम्‍मीद थी कि यह इस समस्‍या के समाधान में काम आएगा, लेकिन हो उल्‍टा रहा है. एआई तो अब फेक न्‍यूज खुद ही गढने लगा है. अमेरिका में एआई की ऐसी ही एक करतूत का शिकार एक सोलर कंपनी हो गई है.

एआई द्वारा बनाई गई झूठी खबर से कंपनी को 200 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. कंपनी के मालिक का कहना है कि अगर यह खबर हटी नहीं तो उसे अपना काम बंद करना पड़ेगा क्‍योंकि ग्राहकों का भरोसा कंपनी से उठता ही जा रहा है. यह कोई पहला मामला भी नहीं है. अमेरिका में दो वर्ष में ऐसे 6 मुकदमे दायर हुए हैं जिनमें आरोप लगाया गया है कि एआई टूल्स ने झूठी और नुकसानदायक बातें फैलाई . द न्‍यूयार्क टाइम्‍स की एक खबर के अनुसार, अमेरिका में मिनेसोटा की सोलर कंपनी वुल्फ रिवर इलेक्ट्रिक के ग्राहक पिछले साल धड़ाधड़ कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने लगे. 3 लाख 88 हजार डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट रद्द हुए तो कंपनी मैनेजमेंट का माथा ठनका. जब उन्‍होंने कांट्रैक्‍ट रद्द होने की जांच की तो पता चला कि गूगल पर एक खबर चल रही थी जिसमें बताया गया कि कंपनी ने धोखाधड़ी के केस में सरकार से समझौता किया है. जबकि हकीकत यह थी कि कंपनी पर ऐसा कोई केस था ही नहीं. ये भी पढ़ें – भारत का वो एरिया जहां बड़े-बड़े उद्योगपति के लिए भी घर खरीदना एक सपने जैसा, यहां से चलता है देश गूगल से मांगे 900 करोड़ गूगल से यह झूठी खबर हटवाने के लिए कंपनी ने काफी पापड़ बेले हैं, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. थक-हारकर कंपनी ने गूगल पर मानहानि का केस कर 900 करोड़ रु. मुआवजा मांगा. वहीं, गूगल का कहना है, ‘नई प्रौद्योगिकी में गलतियां संभव हैं. पता चलते ही सुधार किया.’ लेकिन अब भी वुल्फ रिवर से जुड़ी सर्च में आता है कि कंपनी पर मुकदमा जारी है. सब कुछ हो गया बर्बाद कंपनी के संस्थापक जस्टिन नील्सन का कहना है कि उनकी वर्षों में बनी साख को एक झूठी खबर ने बर्बाद कर दिया. अगर झूठी खबर नहीं रुकी तो कंपनी बंद हो सकती है.’ अमेरिका में दो वर्ष में ऐसे 6 मुकदमे दायर हुए हैं. इनमें आरोप है कि एआई टूल्स ने झूठी और नुकसानदायक बातें फैलाई. किसे ठहराएं जिम्‍मेदार अदालतों के समक्ष कानूनी सवाल है कि अगर मशीन झूठ फैलाए तो जिम्मेदारी किसकी होगी? सिराक्यूज यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नीना ब्राउन का कहना है कि एआई के झूठ के लिए अगर कोर्ट किसी कंपनी को जिम्मेदार ठहराती है बहुत से नए केस खुल जाएंगे. ऐसे में, कंपनियां खतरा भांपकर ट्रायल से पहले ही समझौता कर लेंगी. इन झूठी खबरों से भी मच चुका है हड़कंप ल्यूक लिटलर के डार्ट्स चैंपियनशिप जीतने की फर्जी अलर्ट : दिसंबर 2024 में ऐपल इंटेलिजेंस ने बीबीसी न्यूज नोटिफिकेशन को गलत तरीके से समरी किया, जिसमें ब्रिटिश डार्ट्स खिलाड़ी ल्यूक लिटलर को चैंपियनशिप जीतने वाला बताया गया, जबकि फाइनल मैच बाकी था. राफेल नडाल के समलैंगिक होने की फर्जी खबर : पिछले साल ही एआई द्वारा जनरेटेड नोटिफिकेशन ने टेनिस स्टार राफेल नडाल को समलैंगिक घोषित करने वाली फर्जी हेडलाइन भेजी. यह ऐपल के एआई सिस्टम की गलती थी. लुइगी मैनजोन के आत्महत्या : एआई समरी ने यूनाइटेडहेल्थकेयर सीईओ की हत्या के आरोपी लुइगी मैनजोन की आत्महत्या की फर्जी खबर बनाई. बीबीसी ने ऐपल से शिकायत की, क्योंकि यह पूरी तरह झूठी थी. पेंटागन में विस्फोट : एआई द्वारा बनाई गई एक फर्जी फोटो जिसमें वाशिंगटन डीसी के पेंटागन के पास काला धुआं और आग दिखाई गई, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इससे अमेरिकी शेयर बाजार में अस्थिरता आई और दहशत फैली. डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी : एआई-जनरेटेड ऐसी फोटोज वायरल हुईं जिनमें डोनाल्‍ड ट्रंप को गिरफ्तार होते हुए दिखाया गया. ये सोशल मीडिया पर लाखों बार शेयर की गईं. ये तस्वीरें इतनी वास्तविक लग रही थीं कि कई लोगों ने इन्हें सच्चा मान लिया, जिससे राजनीतिक बहस तेज हो गई. जो बाइडेन की रोबोकॉल : जनवरी 2024 में एआई-जनरेटेड ऑडियो में बाइडेन की आवाज का इस्तेमाल कर न्यू हैम्पशायर प्राइमरी चुनाव में डेमोक्रेटिक वोटरों को गुमराह करने के लिए रोबोकॉल किया गया. इसमें कहा गया कि वोट न दें, जिससे मतदान प्रभावित हुआ.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Wolf River Electric Scandal Artificial Intelligence Misinformation AI Lawsuit 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कभी 200 रुपये कमा पाते थे धर्मेंद्र, गैराज में किया काम, जानें उनके संघर्ष की कहानीकभी 200 रुपये कमा पाते थे धर्मेंद्र, गैराज में किया काम, जानें उनके संघर्ष की कहानीबॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया है. एक वक्त में उनके लिए 200 रुपये भी कमाना भी मुश्किल था. अपने स्ट्रगल को लेकर एक्टर ने एक बार बात की थी. जानिए उन्होंने क्या कहा था...
Read more »

200 खोल्या, 1135 KG सोन्याचे मोर सिंहासन, एक गुप्त तळघर आणि...कोहिनूर हिऱ्याने प्रकाशित झालेल्या लाल किल्ल्याची रहस्यमयी कहाणी200 खोल्या, 1135 KG सोन्याचे मोर सिंहासन, एक गुप्त तळघर आणि...कोहिनूर हिऱ्याने प्रकाशित झालेल्या लाल किल्ल्याची रहस्यमयी कहाणीस्फोटामुळे दिल्लीचा लाल किल्ला सध्या चांगलाच चर्चेत आहे. 200 खोल्या असलेल्या लाल किल्ल्याचा इतिहास खूपच रहस्यमयी आहे.
Read more »

जयमाला के समय टूटा स्टेज, पंडित के साथ दूल्हा-दुल्हन भी जमीन पर गिरे, रिश्तेदारों में मच गई चीख पुकारजयमाला के समय टूटा स्टेज, पंडित के साथ दूल्हा-दुल्हन भी जमीन पर गिरे, रिश्तेदारों में मच गई चीख पुकारWedding Funny AI Video: डेली सोशल मीडिया पर कितनी सारी AI वीडियो वायरल होती रहती हैं, ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

200 રૂમ, 1135 KG સોનાનું મયૂર સિંહાસન, કિલ્લાની અંદર એક ગુપ્ત ભોંયરું, કહાની લાલ કિલ્લાની200 રૂમ, 1135 KG સોનાનું મયૂર સિંહાસન, કિલ્લાની અંદર એક ગુપ્ત ભોંયરું, કહાની લાલ કિલ્લાનીHistory of Red Fort: દિલ્હીનો ઐતિહાસિક લાલ કિલ્લો આ દિવસોમાં દુનિયાભરમાં ચર્ચાનું કેન્દ્ર બની ગયો છે. ગૂગલમાં જો તમે લાલ કિલ્લો સર્ચ કરો તો રૂંવાટા ઉભા કરી દેતી ધમાકાની તસવીરો અને સમાચાર જોવા મળે છે. 10 નવેમ્બરે સાંજે લાલ કિલ્લાની પાસે કારમાં વિસ્ફોટ થયો હતો.
Read more »

फेंसेडिल कफ सीरप तस्करी पर UP STF का एक्शन... सहारनपुर में चार गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासाफेंसेडिल कफ सीरप तस्करी पर UP STF का एक्शन... सहारनपुर में चार गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासाPhensedyl Cough Syrup Smuggling Gang: यूपी एसटीएफ ने फेंसेडिल कफ सीरप तस्करी गिरोह का पर्दाफाश का है। मामले में चार की गिरफ्तारी और 200 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।
Read more »

पेरू में दर्दनाक सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 37 की मौतपेरू में दर्दनाक सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 37 की मौतदक्षिण अमेरिकी देश पेरू में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना दक्षिण पेरू के अरेकीपा (Arequipa) इलाके में हुई, जब एक यात्री बस तेज रफ्तार में ट्रक से टकराने के बाद करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:21:49