उत्तर प्रदेश एटीएस ने डॉक्टर शाहीन के दो करीबियों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वे एक साजिश में शामिल थे। एटीएस अब उनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस साजिश की असली वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता चल सके।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता की टीमों ने रविवार को लखनऊ के पारा सहित कई क्षेत्रों में छापेमारी कर आतंकी माड्यूल से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए भाई-बहन पारा की कुंदन बिहार कॉलोनी के निवासी हैं। सूचना है कि इन्होंने अगस्त माह में डॉ.
शाहीन से लखनऊ में मुलाकात की थी। एटीएस की टीम इनसे पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के बाद आतंकी माड्यूल से जुड़े कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। एटीएस ने शनिवार को चारबाग के कई होटलों में सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी। एजेंसीज से मिलने इनपुट के आधार पर एटीएस ने चारबाग के एक होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की थी। डॉ. शाहीन के करीबी चार लोग बीते अगस्त में इसी होटल में रुके थे। हालांकि होटल की फुटेज उपलब्ध न होने के कारण एटीएस को चारों संदिग्धों के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकी है। शाहीन और उसके भाई डॉ. परवेज ने पूछताछ में चारों का हुलिया ही एजेंसीज को बताया था। इन्हीं के साथ डॉ. शाहीन कानपुर भी गई थी। एजेंसीज डॉ. शाहीन व उसके भाई डॉ. परवेज से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पूछताछ में मिली जानकारी लगातार एटीएस को उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के आधार पर उत्तर प्रदेश में फैले आतंक के माड्यूल की जड़ें तलाशी जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार डॉ. शाहीन को आतंक फैलाने के लिए फंडिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी सिलसिले में वह जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली सहित कई राज्यों में सक्रिय रहकर आतंक की नर्सरी तैयार कर रही थी। उसने 30 लाख रुपये से ज्यादा का फंड भी एकत्र किया था। फंड एकत्र करने के लिए शाहीन ने लखनऊ, कानपुर व सहारनपुर के कई बैंकों में खाते खुलवाए थे, जिनका इस्तेमाल वह आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करती थी। डॉ. शाहीन ने इन्हीं बैंक खातों से जिन लोगों को रकम भी भेजी है उनकी भी तलाश की जा रही है। 13 संदिग्ध लोगों से भी की पूछताछ एटीएस की टीमों ने लखनऊ के परा सहित कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 13 अन्य लोगों से पूछताछ की है। इनमें पारा में स्थित एक धार्मिक स्थल से जुड़े पांच लोग भी शामिल हैं। इस धार्मिक स्थल पर बीते अगस्त माह में डॉ. शाहीन व डॉ. परवेज करीब तीन घंटे रुके थे। दोनों ने कुछ लोगों के साथ बैठक भी की थी। एटीएस की टीम उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है कि जिन्होंने धार्मिक स्थल पर डॉ. शाहीन से मुलाकात की थी। डॉ. परवेज के संपर्क में रहे कर्मचारियों से भी ली जानकारी एटीएस ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में डॉ. परवेज के साथ काम कर चुके कई कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। खास तौर पर रात्रि के समय उसके साथ ड्यूटी में तैनात रहने वाले कर्मचारी एटीएस की रडॉर पर हैं। डॉ. परवेज अक्सर रात्रि में ही ड्यूटी को प्राथमिकता देता था। इसीलिए एटीएस उसके साथ जिन भी कर्मचारियों की तैनाती की गई थी उनसे पूछताछ कर रहा है।
Suspects Detained CCTV Footage Conspiracy Exposed Uttar Pradesh ATS Dr. Shaheen Investigation Crime Investigation Police Investigation Suspect Interrogation Evidence Revealed Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: ATS ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जुटाए साक्ष्यदिल्ली ब्लास्ट मामले में ATS ने लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से अहम साक्ष्य जुटाए। जांच में पता चला है कि ब्लास्ट के आरोपी डॉ. शाहीन शाहिद के भाई, डॉ. परवेज सईद अंसारी, यूनिवर्सिटी के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर थे। ATS ने यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड खंगाले और कश्मीरी छात्रों से उनकी नजदीकियों की भी जांच की।
Read more »
भास्कर अपडेट्स: अल-कायदा लिंक के आरोपी पुणे का सॉफ्टवेयर इंजीनियर 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गयाBreaking News LIVE Updates; Shreya Ghoshal concert stampede| Delhi Bihar MP Rajasthanपुणे की विशेष अदालत ने शुक्रवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज़ुबैर हांगरगेकर को 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महाराष्ट्र ATS ने उसे 27 अक्टूबर को पुणे शहर के कोंढवा इलाके से गिरफ्तार किया था। ATS का आरोप है कि हांगरगेकर के अल-कायदा...
Read more »
ગુજરાત ATS ની વધુ એક મોટી સફળતા : હથિયાર-વિસ્ફોટની સપ્લાય કરતા મોસ્ટ વોન્ટેડ આરોપીને પકડ્યોGujarat ATS Big Success : પંચમહાલમાં ATS ને મળી મોટી સફળતા. પંજાબમાં હથિયાર અને બોમ્બની હેરાફેરી કરતો સકંજામાં. ગ્રેનેડની હેરાફેરી અને વિસ્ફોટક સાથે હાલોલથી ફરાર આરોપી ઝડપાયો. આરોપી હાલોલમાં એક કંપનીમાં કરતો હતો મજૂરી
Read more »
लखीमपुर पहुंची गुजरात ATS, सोहेल के घर से ले गई कपड़ा, उर्दू में लिखा था ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मद रसूलुल्...Gujarat ATS Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी जिले में सुरक्षा एजेंसियों की हलचल बढ़ गई है. गुजरात ATS की टीम सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगाही कस्बे पहुंची. बीते दिनों सिंगाही कस्बे निवासी मोहम्मद सुहैल को गुजरात के बनासकांठा जिले से गिरफ्तार किया गया था, जिस पर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने और देशभर में हमले की साजिश रचने का गंभीर आरोप है.
Read more »
लखीमपुर खीरी में ATS का बड़ा छापा... संदिग्ध आतंकी सुहेल के घर की हर कोना तलाशा, परिजनों से की कड़ी पूछताछउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गुजरात ATS ने सिंगाही कस्बे में गिरफ्तार सुहेल के घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त कर परिवार से पूछताछ की।
Read more »
Delhi Red Fort Blast: WATCH: ভয়ে অস্থির হচ্ছে, ব্য়াগ থেকে বন্ধ ফোন বের করে চার্জে দিচ্ছে! বিস্ফোরণের আগে আত্মঘাতী উমরের চাঞ্চল্যকর CCTV VDO...The CCTV footage of a shop in Faridabad where alleged doctor Umar nabi came with another person for medicine
Read more »
