दिल्ली ब्लास्ट मामले में ATS ने लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से अहम साक्ष्य जुटाए। जांच में पता चला है कि ब्लास्ट के आरोपी डॉ. शाहीन शाहिद के भाई, डॉ. परवेज सईद अंसारी, यूनिवर्सिटी के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर थे। ATS ने यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड खंगाले और कश्मीरी छात्रों से उनकी नजदीकियों की भी जांच की।
क्लास में काफी रिजर्व रहता, ATS ने लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से जुटाए साक्ष्य दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से जुड़ा है। ATS ने यूनिवर्सिटी से इस्तीफा दे चुके असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.
परवेज सईद अंसारी की कुंडली खंगाली। वह दिल्ली ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में शामिल डॉ. शाहीन शाहिद का छोटा भाई है। क्लास मेंसूत्रों की मानें तो ATS को यूनिवर्सिटी से डॉ. परवेज अंसारी से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। यह भी पता चला है कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों से उसकी अधिक नजदीकियां थीं। इससे उनके ब्रेनवॉश और स्लीपर सेल की दिशा में भी जांच की सुई घूम गई है। ATS ने डॉ. परवेज अंसारी और कश्मीरी छात्रों से जुड़े दस्तावेजों का ब्योरा तलब किया है।अब सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम...डॉ. शाहीन शाहिद को फरीदाबाद से J&K पुलिस ने 10 नवंबर, सोमवार को को अरेस्ट किया था। वह डॉ. मुजम्मिल शकील की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। J&K पुलिस ने उसकी कार से AK-47, पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे। 10 नवंबर, सोमवार को दिल्ली ब्लास्ट हुआ। उसके दूसरे दिन ही 11 नवंबर, मंगलवार तड़के ATS टीम के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस मड़ियांव थाना क्षेत्र में डॉ. परवेज अंसारी के मड़ियांव स्थित घर पर छापा मारा। घर में ताला बंद था। ताला तोड़कर टीम भीतर गई। घर को 3 घंटे तक खंगाला। उसके घर से अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, कार और बाइक मिली थी। उनकी जांच की जा रही है। कार पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का पास लगा है। कार सहारनपुर से खरीदी थी। इसके बाद ATS और जम्मू-कश्मीर की टीम डॉ. शाहीन शाहिद के पुश्तैनी घर लालबाग के खंदारी बाजार पहुंची। यहां शाहीन के पिता सईद अंसारी मौजूद थे। टीम ने पूरे घर को खंगाला। आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की।13 नवंबर को ATS ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में जांच की 13 नवंबर को ATS की टीम इंटीग्रल यूनिवर्सिटी पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, यहां डॉ. परवेज अंसारी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। कंप्यूटरों को जांचा। स्टाफ से पूछताछ की। मिली जानकारी के अनुसार, ATS टीम ने सबसे पहले स्टाफ से पूछताछ की। फिर इंटीग्रल हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग से जुड़े सभी स्टाफ की डिटेल मांगी। उनसे जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। डॉ. परवेज अंसारी से संबंधित कंप्यूटर की हार्ड डिस्क जांची। टीम को अहम जानकारियां हासिल हुई हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में कई राज्यों के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। उनमें विदेशी छात्र भी शामिल हैं। वर्तमान में यहां जम्मू कश्मीर के 60-70 छात्र भी पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें मेडिकल से जुड़े स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि ATS को जांच में पता चला है कि डॉ. परवेज वैसे तो रिजर्व रहते थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर के छात्रों से उनकी नजदीकियां थीं। इस वजह से ATS ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से इन सभी छात्रों का ब्योरा मांगा है। ATS को शक हुआ है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि डॉ. परवेज कश्मीरी छात्रों को स्लीपर सेल के रूप में तैयार करने के लिए ब्रेनवॉश कर रहा था। ATS जल्द ही दोबारा यूनिवर्सिटी पहुंचकर कश्मीरी छात्रों से पूछताछ कर सकती है। डॉ. परवेज अंसारी ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था। 6 नवंबर को उसने यहां से इस्तीफा दिया था।इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की तरफ से बताया गया कि डॉ. परवेज ने 6 नवंबर को मेल से अपना इस्तीफा भेज दिया था। इसके चौथे दिन ही उसकी बहन की गिरफ्तारी और दिल्ली में ब्लास्ट हुआ। इससे उसके इस्तीफे की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिरकार उसने मेल पर ही इस्तीफा क्यों भेज दिया? इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है? कहीं ऐसा तो नहीं है कि उसकी मेल आई का उपयोग करके किसी अन्य ने इस्तीफा भेजा हो। सूत्रों ने बताया कि उसके इस्तीफे को लेकर ATS तफ्तीश कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने जब इस्तीफा भेजा, तो यूनिवर्सिटी की ओर से उससे संपर्क किया गया या नहीं।ज्यादातर करता था नाइट ड्यूटी इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रोफेसर हारिस अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 16 जुलाई 2021 को डॉ. परवेज ने बतौर सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर जॉइन किया था। शुरू के एक साल उसने ज्यादातर नाइट ड्यूटी की। एक साल बाद उसका अपॉइंटमेंट असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर हो गया, फिर वह मरीजों के इलाज में ज्यादा समय देने लगा। OPD में बैठने के दौरान मरीजों का इलाज करने लगा। जल्द ही अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीजों को देखने वाले डॉक्टरों में भी शामिल हो गया। एकेडमिक कामों में उसका इन्वॉल्वमेंट कम ही रहा।असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के बाद डॉ. परवेज चौथे और पांचवें साल के MBBS स्टूडेंट्स की क्लास भी लेता था। यहां इंटरनल मेडिसिन से जुड़े विषयों को पढ़ाता था। लेक्चर के दौरान बेहद रिजर्व रहता था। क्लास के कश्मीरी बैकग्राउंड के कुछ स्टूडेंट्स से उसकी नजदीकी होने की बात भी सामने आ रही है।डॉ. परवेज की बड़ी बहन डॉ. शाहीन ने CPMT पास कर इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज से MBBS किया था। परवेज भी शाहीन के ही नक्शे कदम पर चलकर डॉक्टर बनना चाहता था। 2001 में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद उसने भी CPMT की परीक्षा दी, लेकिन पास नहीं हुआ। उसने एम्स और आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज पुणे का भी एग्जाम दिया, लेकिन पास नहीं हुआ। इसके बाद 2006 से 2011 के बीच लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की। जानकार कहते हैं कि निजी मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई के लिए कम से कम उसने 80-90 लाख खर्च हुए होंगे।KGMU के प्रोफेसर का है एरा मेडिकल कॉलेज, ATS कर सकती है जांच डॉ. परवेज ने एरा मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की। ये कॉलेज KGMU के बायो केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के पूर्व अध्यक्ष डॉ.अब्बास अली मेहंदी का है। मौजूदा समय वह ही यहां के कुलपति हैं, जबकि उनकी पत्नी डॉ. फरजाना मेहंदी यहां की प्रति कुलपति हैं। साल 2001 MCI से अप्रूवल मिलने के बाद यहां MBBS की पढ़ाई शुरू हुई थी। बाद में इस मेडिकल कॉलेज को प्राइवेट यूनिवर्सिटी के तौर पर मान्यता मिल गई थी। सूत्रों की मानें, तो ATS कभी भी एरा यूनिवर्सिटी जांच करने पहुंच सकती है। यहां भी डॉ. परवेज से जुड़े डॉक्यूमेंट्स खंगालने पर ही फोकस होगा।मालदीव में परवेज आतंकी संगठनों से जुड़ा : बहन शाहीन के लिए स्लीपर सेल था, लखनऊ में पिता ने बंद किया दरवाजा दिल्ली ब्लास्ट की मास्टरमाइंड डॉक्टर शाहीन के लखनऊ स्थित घर पर ताला बंद है। बाहर 2 पुलिसकर्मी तैनात हैं। हालांकि, शाहीन के पिता अंदर मौजूद हैं। मीडिया और पुलिस की आवाजाही से मोहल्ले वालों ने भी खुद को घरों में बंद कर लिया है। वहीं, ATS, NIA समेत तमाम खुफिया एजेंसियां यूपी में शाहीन और उसके भाई डॉ. परवेज अंसारी का कच्चा-चिट्ठा निकालने में जुटी हुई हैं।पंजाब के तापमान में गिरावट जारी, प्रदूषण कर रहा परेशानअनंत सिंह का इंटरव्यू- सड़कें बरसात की वजह से खराबइस बार ठंड से नहीं ठिठुरेगा कोई जरूरतमंदहिमाचल में 15 जगह 5 डिग्री से नीचे लुढ़का तापमाननवंबर में रिकॉर्ड बना रही सर्दी...पारा 8 डिग्री तक पहुंचासीजन की सबसे ठंडी रात, पारा पहुंचा 8.6 डिग्री
दिल्ली ब्लास्ट ATS लखनऊ इंटीग्रल यूनिवर्सिटी परवेज अंसारी जांच
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ગુજરાતમાં આતંકી કાવતરાનો પર્દાફાશ: બાયોકેમિકલ રાઇસિનનો હુમલો થયો હોત તો કેટલો ઘાતક હોત?Gujarat Terror Conspiracy Case: ગુજરાત ATS એ તાજેતરમાં એક મોટા આતંકવાદી કાવતરાને નિષ્ફળ બનાવ્યો, જેમાં બાયોકેમિકલ હુમલાનો ઉપયોગ કરીને મોટા પાયે હત્યાકાંડ કરવાનું કાવતરું બનાવવામાં આવ્યું હતું.
Read more »
लखनऊ में आतंक के मददगार कौन? ATS के रडार पर डॉ. परवेज अंसारी के करीबी तमीम और ताजलाल किला ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार डॉ. परवेज अंसारी को लखनऊ में मदद करने वाले दो शख्स, तमीम कासिम और ताज, अब ATS की जांच के घेरे में हैं. परवेज ने इंट्रीगल यूनिवर्सिटी के कागजात में इन दोनों को अपने परिचित के रूप में दर्ज किया था. ATS अब इनकी भूमिका और परवेज से इनके संबंध की छानबीन करेगी.
Read more »
ATS ने कानपुर के बाद हापुड़ से डॉक्टर को उठाया: एक आतंकी उमर तो दूसरा मुजम्मिल का क्लासमेट; यूपी से अब तक 5 ...Uttar Pradesh (UP) ATS Action LIVE Update. Follow Kanpur Medical College, Red Fort Blast Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी ATS एक्शन मोड में है। कानपुर के हृदय रोग संस्थान में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.
Read more »
Delhi Blast: First Photo Emerges Of Medical Student Arif, Suspected Of Terror Links, In ATS CustodyThe development comes three days after a powerful blast near Delhi’s Red Fort killed ten people and left several others injured.
Read more »
गुजरात ATS ने ISIS आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, खतरनाक राइसिन केमिकल से हमले की साजिशगुजरात एटीएस ने एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है जो देशभर में हमले की साजिश रच रहा था। गिरफ्तार आतंकियों में डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद शामिल है, जिसने हैदराबाद में 1 लाख रुपये से राइसिन केमिकल बनाने की लैब स्थापित की थी। ISIS खुरासान प्रांत (ISKP) ने इन आतंकियों को फंडिंग की थी और अहमदाबाद, लखनऊ और दिल्ली जैसे शहरों में जहर से हमला करने की योजना थी।
Read more »
लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में ATS, डॉ. परवेज अंसारी के बारे में पूछताछ... तीन दिन पहले क्यों दिया इस्तीफा?Integral University ATS Inquiry: दिल्ली ब्लास्ट केस में जांच काफी तेज गति से चल रही है। यूपी एटीएस की टीम गुरुवार को इंटीग्रल यूनिवर्सिटी पहुंची। प्रशासन के लोगों से पूछताछ की गई।
Read more »
