मुजफ्फरपुर में प्रवेश किए बिना जा सकेंगे समस्तीपुर, पटना, दरभंगा और मोतिहारी, NHI ने तैयार किया प्लान

मुजफ्फरपुर न्यूज/Muzaffarpur News News

मुजफ्फरपुर में प्रवेश किए बिना जा सकेंगे समस्तीपुर, पटना, दरभंगा और मोतिहारी, NHI ने तैयार किया प्लान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि रेल फाटक के पहले ही रिंग गोलंबर बनाया जाएगा. जिससे समस्तीपुर, पटना, दरभंगा, मोतिहारी और शहर की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए रास्ते अलग-अलग निकाले जाएंगे. यह गोलंबर पूरे शहर के ट्रैफिक सिस्टम को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के व्यस्त और जाम से ग्रस्त स्थानों में शामिल रामदयालु रेल गुमटी के पास जल्द ही नए सिरे से रेल रोड ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने वाला है. बीते दिनों रेलवे तथा एनएचएआई के अधिकारियों ने स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर पूरे प्रोजेक्ट की रूपरेखा पर चर्चा की.

निरीक्षण में रेलवे की ओर से रेल यातायात निरीक्षक नवीन कुमार, विद्युत इंजीनियर अशोक चौधरी, आइओडब्ल्यू सहित अन्य तकनीकी कर्मी मौजूद थे. वहीं, एनएचएआई की ओर से तीन इंजीनियर व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल हुए. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि रेल फाटक के पहले ही रिंग गोलंबर बनाया जाएगा. जिससे समस्तीपुर, पटना, दरभंगा, मोतिहारी और शहर की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए रास्ते अलग-अलग निकाले जाएंगे. यह गोलंबर पूरे शहर के ट्रैफिक सिस्टम को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. हालांकि, जहां गोलंबर बनना है वहां आसपास कई लोगों ने मकान बना लिए हैं. संबंधित सभी लोगों को जगह खाली करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि निर्माण कार्य में बाधा न आए. संयुक्त सर्वेक्षण के बाद प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही उच्च अधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, डीपीआर को स्वीकृति मिलते ही तेजी से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. निर्माण योजना के तहत रेलवे फाटक के नीचे एक अंडरग्राउंड आरयूवी भी बनाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को फाटक बंद होने की स्थिति में भी आसानी से आवाजाही की सुविधा मिल सके. इसके अलावा रेल फाटक के दक्षिण में स्थित पुराने ओवरब्रिज के समानांतर एक नया टू-वे ओवरब्रिज बनेगा. नया ब्रिज तैयार होने के बाद पुराने ओवरब्रिज को हटाया जाएगा. दक्षिण की ओर से पटना रोड में नए सिरे से सड़क निकाली जाएगी, जिससे वाहनों की आवाजाही और भी सुगम हो जाएगी. गौरतलब है कि यह प्रोजेक्ट पहले राज्य पुल निगम के पास था, लेकिन बाद में इसे एनएचएआई को सौंप दिया गया. एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, इस रूट से आगे दरभंगा की ओर फोर लेन सड़क भी विकसित की जानी है. जिससे यह ओवरब्रिज आने वाले समय में क्षेत्रीय यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर रामदयालु फाटक क्षेत्र में लगने वाला जाम काफी हद तक समाप्त हो जाएगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'कान से निकाल दो…,' विदेशी महिला को बाली पहना देख अम्मा ने दी ऐसी सलाह कि हर औरत के आएगी काम'कान से निकाल दो…,' विदेशी महिला को बाली पहना देख अम्मा ने दी ऐसी सलाह कि हर औरत के आएगी कामHeavy Earrings Kyu Nhi Pehnni Chahiye: विदेशी महिला को दी गई दादी की सलाह का एक वीडियो इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बाली पहने बैठी महिला को उसे उतारने की सलाह देती नजर आ रहे है। आइए जानते है दादी फिरंगी महिला को ऐसी सलाह क्यों दे रही...
Read more »

कान से निकाल दो…फिरंगी महिला को दादी मां ने दी ऐसी सलाह, हर औरत के आएगी कामकान से निकाल दो…फिरंगी महिला को दादी मां ने दी ऐसी सलाह, हर औरत के आएगी कामHeavy Earrings Kyu Nhi Pehnni Chahiye: वीडियो में दादी फिरंगी महिला को ऐसी सलाह दे रही है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है. आइए जानते है दादी फिरंगी महिला को ऐसी सलाह क्यों दे रही है?
Read more »

Diwali Gifts 2024: दिवाली गिफ्ट में किसी को कभी नहीं देनी चाहिए ये 6 चीजें, जीवन से सुख-समृद्धि होने लगती है दूरDiwali Gifts 2024: दिवाली गिफ्ट में किसी को कभी नहीं देनी चाहिए ये 6 चीजें, जीवन से सुख-समृद्धि होने लगती है दूरDiwali 2024 Gifts Mein kya Nhi Dena Chahiye: वास्तु शास्त्र के अनुसार दीवाली पर 6 तरह की चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें उपहार में देने से आपके जीवन की सुख-शांति पर इसका बुरा असर पड़ता है। आइए, जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन-सी 6 चीजें गिफ्ट में नहीं देनी...
Read more »

Viral Chaiwala: चाय बना रही थी विदेशी पत्नी, तो पति ने कह दिया- डॉली चायवाला,फिर मिला ऐसा जवाब कि वीडियो वायरल हो गयाViral Chaiwala: चाय बना रही थी विदेशी पत्नी, तो पति ने कह दिया- डॉली चायवाला,फिर मिला ऐसा जवाब कि वीडियो वायरल हो गयाDolly Nhi Jessica Chaiwala Video: चाय की टपरी वाले डॉली इंटरनेशनल स्तर की ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। जब से उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के सबसे रईस शख्सियतों में शुमार बिल गेट्स को चाय पिलाई है, वह हर जगह वायरल हैं।
Read more »

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? फायदे की जगह होता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया कारणकिन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? फायदे की जगह होता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया कारणHaldi Wala Dudh Kise Nhi Pina Chahiye: हल्दी वाला दूध बहुत से लोग पीते हैं. लेकिन लोगों को ये नहीं पता है कि हल्दी वाला दूध हर किसी के लिए अच्छा नहीं होता.
Read more »

FASTag से पैसा न कटने पर ड्राइवर की अंगूठी उतरवाना पड़ा महंगाFASTag से पैसा न कटने पर ड्राइवर की अंगूठी उतरवाना पड़ा महंगायूपी के हापुड़ में 4 जून की रात छिजारसी टोल प्लाजा पर फास्‍टैग से पैसा ना कटने पर टोल कर्मियों ने कार ड्राइवर से गुंडई करते हुए सोने की अंगूठी उतरवा ली. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बवाल मच गया. पीड़ित ड्राइवर के मालिक ने पुलिस के साथ NHI से भी इसकी शिकायत की थी. जांच पड़ताल के बाद NHI ने कंपनी पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:54:11