देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने अडानी पोर्ट्स का ₹5,000 करोड़ का पूरा नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) इश्यू खरीद लिया है। यह 15 साल का बॉन्ड है, जिस पर 7.
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने अडानी ग्रुप पर बड़ा दांव खेला है। LIC ने अडानी पोर्ट्स का ₹5,000 करोड़ का पूरा नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर इश्यू खरीद लिया है। इसका मतलब है कि LIC ने अडानी पोर्ट्स को ₹5,000 करोड़ का लोन दिया है। अडानी पोर्ट्स देश का सबसे बड़ा प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर है। कंपनी का कहना है कि वह एलआईसी से मिले पैसे का इस्तेमाल अपने पुराने लोन चुकाने और कारोबार को बढ़ाने में करेगी। कंपनी अपने पुराने लोन को कम ब्याज दर वाले लोन से बदलना चाहती है। इससे कंपनी को फायदा होगा क्योंकि उसे कम ब्याज देना होगा।यह 15 साल का बॉन्ड है, जिस पर 7.
75% का ब्याज मिलेगा। यह अडानी ग्रुप द्वारा हाल के महीनों में जारी किए गए सबसे लंबे समय के बॉन्ड में से एक है। इसका मतलब है कि अडानी पोर्ट्स को 15 साल बाद LIC को यह पैसा वापस करना होगा और LIC को इस पर 7.75% ब्याज मिलेगा। LIC के पास अभी अडानी पोर्ट्स की 8.06% हिस्सेदारी है। गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अपने लोन को चुकाने की अवधि को बढ़ाने और कम ब्याज दरों पर लोन लेने की कोशिश कर रहा है। LIC Q4 Results: एलआईसी ने बंपर मुनाफे के बाद किया 'तोहफे' का ऐलान, हर शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंडएलआईसी का निवेशकंपनी ने बताया कि रणनीतिक तरीके से लोन लेने के कारण उनका औसत ब्याज दर FY25 में 7.92% हो गया है, जो पिछले साल 9.02% था। एक घरेलू ब्रोकरेज के फिक्स्ड इनकम के हेड ने कहा कि यह डील दिखाती है कि LIC कॉर्पोरेट बॉन्ड में बड़ा निवेश कर रही है। FY25 के अंत तक LIC ने कॉर्पोरेट बॉन्ड में ₹80,000 करोड़ का निवेश किया था। LIC और अडानी पोर्ट्स के प्रवक्ताओं ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।31 मार्च तक अडानी पोर्ट्स पर ₹36,422 करोड़ का कर्ज था, जबकि Ebitda ₹20,471 करोड़ था। नेट डेट-टू-एबिटा अनुपात 1.78 गुना था, जो FY24 में 2.3 गुना था। कंपनी की कार्गो हैंडलिंग क्षमता 633 मिलियन मीट्रिक टन है और पिछले वित्तीय वर्ष में इसने 450 MMT कार्गो संभाला। अडानी पोर्ट्स के पास भारत में 15 बंदरगाह और टर्मिनल हैं। इसके अलावा, इजराइल, तंजानिया, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में भी इसके एसेट्स हैं।
LIC Share Price Adani Group Update Adani Port Share Price LIC Investment In Adani Ports एलआईसी शेयर प्राइस अडानी ग्रुप शेयर प्राइस अडानी पोर्ट्स शेयर प्राइस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
काम में बिजी पति, 7 साल बाद तलाक ले रही एक्ट्रेस? बोली- परिवार हो गया परेशानप्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी टाउन के मोस्ट फेमस और लवेबल कपल हैं. दोनों का बॉन्ड फैंस को काफी पसंद आता है.
Read more »
कोहली-अनुष्का की उंगली में दिखा ये खास डिवाइस, कैमरा से छिपाया, जानें है क्या?कपल नें दंडवत प्रणाम कर महाराज का आशीर्वाद लिया और ढेर सारी बातचीत की. इस दौरान दोनों भगवान का नाम भी जपते रहे.
Read more »
आमिर खान ने पीके, 3 ईडियट्स के डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ, इस महान हस्ती की जिंदगी पर बना रहे फिल्मदादासाहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने इस प्रोजेक्ट का पूरा समर्थन किया है और दादासाहेब फाल्के के जीवन से जुड़ी कई खास बातें और घटनाएं साझा की हैं.
Read more »
8 साल की मेघालय की बच्ची ने फिनलैंड के इन्फ्लुएंसर को किया इम्प्रेस, बिहेवियर दिल जीत लेगाLittle Girl Met Finland Influencer: सोशल मीडिया पर इस 8 साल की बच्ची ने लोगों का दिल जीत लिया. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
प्रॉपर्टी टैक्स के लिए आम माफी योजना लेकर आई एमसीडी, जानिए कैसे माफ होगा टैक्स और जुर्मानादिल्ली नगर निगम की इस योजना से मालिकों को बिना किसी ब्याज और जुर्माने का भुगतान किए बकाया राशि का भुगतान करने की सुविधा मिलेगी।
Read more »
अंबानी के 75000 करोड़ रुपये, अडानी के 50000 करोड़ रुपये... दोनों दिग्गजों का आया नॉर्थईस्ट पर दिल, कर दीं बड़ी-बड़ी घोषणाएंAmbani and Adani Investment in Northeast: रिलायंस और अडानी ग्रुप पूर्वोत्तर में अपना निवेश बढ़ाएंगे। अंबानी जहां 75,000 करोड़ रुपये निवेश करेंगे तो अडानी का निवेश 50,000 करोड़ रुपये का होगा।
Read more »
