राफेल फाइटर जेट के कथित नुकसान के संबंध में एक रिपोर्टर के सवाल के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 9 मई को एक ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि 'नुकसान हवाई युद्ध का एक हिस्सा है और सभी भारतीय वायुसेना के पायलट सुरक्षित रूप से वापस आ...
पेरिस: चीन लगातार राफेल लड़ाकू विमान को लेकर प्रोपेगेंडा फैला रहा है। चीन की कोशिश अपने जे-10सी लड़ाकू विमान को बेचने के लिए राफेल को बदनाम करने की है। इसी मकसद के साथ चीनी मीडिया आउटलेट फीनिक्स टीवी ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान राफेल लड़ाकू विमान को लेकर फ्रांसीसी सशस्त्र बलों से सवाल पूछा था। लेकिन फ्रांसीसी वायुसेना ने चीनियों की मंशा को तार-तार कर दिया। हांगकांग से ऑपरेट होने वाले फीनिक्स टीवी के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए फ्रांस एयरफोर्स के प्रवक्ता कर्नल वर्नेट ने कहा कि 'घटना की विशिष्ट परिस्थितियां अभी भी रहस्य में डूबी हुई हैं और बहुत अधिक जानकारी की पुष्टि नहीं की जा सकती है।' चीनी मीडिया में ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद से ही भारत के खिलाफ लगातार प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। चीन में सौ तरह के फर्जी दावे किए गये हैं, जिनका भारत ने बार बार खंडन किया है। आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं पर करारा प्रहार किया था और पाकिस्तान के साथ साथ पीओके में स्थिति आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस दौरान भारतीय मिसाइलों को रोकने में चीनी रडार और डिफेंस सिस्टम बुरी तरह से नाकाम साबित हुए थे। ऑपरेशन के दौरान भारत के फ्रांसीसी मूल के अत्याधुनिक राफेल फाइटर जेट ने भी हिस्सा लिया था और अपनी ताकत से दिखा दिया था कि भारत की वायु शक्ति अब कितनी अजेय हो चुकी है।राफेल पर चीन की प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिशफीनिक्स टीवी के एक सवाल के जवाब में फ्रांसीस एयरफोर्स के प्रवक्ता ने कहा कि 'जाहिर है हम इस उच्च-तीव्रता वाले लड़ाकू विमान के इस्तेमाल पर यथासंभव ज्यादा से ज्यादा फीडबैक प्राप्त कर रहे हैं जिनमें, कुछ रिपोर्टों के मुताबिक ये साफ है कि कई सौ विमान इसमें शामिल थे। इसलिए हम स्पष्ट रूप से इन घटनाओं का यथासंभव बारीकी से फॉलो कर रहे हैं। लेकिन आज मुख्य बात जो हम देख सकते हैं वह यह है कि राफेल 20 वर्षों से सर्विस में है और 20 वर्षों से लड़ाकू उपयोग में है, और यदि यह सच है कि कोई नुकसान हुआ है, तो यह इस युद्धक विमान का पहला युद्ध नुकसान होगा'। यह पहली बार है जब फ्रांसीसी सेना ने राफेल जेट को लेकर कुछ कहा है। चीनी मीडिया का इस सवाल को पूछने का मकसद अपने प्रोपेगेंडा को फैलाना था।हालांकि, राफेल फाइटर जेट के कथित नुकसान के संबंध में एक रिपोर्टर के सवाल के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 9 मई को एक ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि 'नुकसान हवाई युद्ध का एक हिस्सा है और सभी भारतीय वायुसेना के पायलट सुरक्षित रूप से वापस आ गए।' आपको बता दें कि राफेल एक 4.
5 जेनरेशन का मल्टीरोल लड़ाकू विमान है जो एयर सुपीरियरिटी, डीप स्ट्राइक, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और इंटेलिजेंस मिशनों में सक्षम है। भारत ने 2016 में फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदे थे जिनमें से सभी 2022 तक भारत को मिल चुके हैं।
France Reaction On Rafale Jet China France Rafale Jet Operation Sindoor Rafale Jet राफेल लड़ाकू विमान चीन फ्रांस सेना सवाल राफेल फाइटर जेट पर फ्रांस ने क्या कहा चीन राफेल लड़ाकू विमान भारत फ्रांस ऑपरेशन सिंदूर राफेल जेट भारत पाकिस्तान Rafale India Pakistan War Rafale Vs J-10C Fighter Jet
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tariff War: क्या सुलझेगा चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ का मामला? वार्ता केड्रैगन कर रहा है विचारचीनी वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने हाल में कई बार संबंधित पक्षों के माध्यम से चीन को संदेश देने का प्रयास किया है और टैरिफ मुद्दों पर चीन के साथ बातचीत की इच्छा जाहिर की है इसलिए चीन इस पर विचार कर रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि टैरिफ और ट्रेड वार की शुरुआत अमेरिका ने की...
Read more »
भारत की पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर चीन का आया बयान, जानें क्या कहाचीनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन को आज सुबह भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई खेदजनक लगती है। हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं।
Read more »
माधुरी ने संजय को धोखा दिया- बोली थीं एक्टर की पत्नीसंजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की खबरें जब एक्टर की पहली पत्नी ऋचा शर्मा के कानों तक पहुंची थीं, तो पढ़िए क्या कुछ कहा था:
Read more »
'पति की जगह करवा चौथ पर बोनी कपूर का चेहरा देख लिया'चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक बार करवा चौथ पर क्या ब्लंडर कर दिया था, और पति का क्या रिएक्शन था।
Read more »
नारा लोकेश ने परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश के विकास के लिए मांगा मार्गदर्शनयह मुलाकात नारा लोकेश के परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण और यादगार पल था, क्योंकि प्रधानमंत्री ने कॉफी टेबल बुक ‘युवगलम’ की पहली प्रति का शानदार तरीके से अनावरण किया.
Read more »
कार का पीछा कर रही थी पुलिस! बचने के लिए टीनएजर गर्लफ्रेंड संग फ्लाईओवर से नीचे कूद गया शख्स पर...हर्षित एक किशोरी के साथ घर से भाग आया था। किशोरी के घरवालों ने उस पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
Read more »
