चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने हाल में कई बार संबंधित पक्षों के माध्यम से चीन को संदेश देने का प्रयास किया है और टैरिफ मुद्दों पर चीन के साथ बातचीत की इच्छा जाहिर की है इसलिए चीन इस पर विचार कर रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि टैरिफ और ट्रेड वार की शुरुआत अमेरिका ने की...
पीटीआई, बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह शुल्क कम करने के लिए वार्ता संबंधी अमेरिकी प्रस्तावों पर विचार कर रहा है। उसके दरवाजे वार्ता के लिए खुले हैं, लेकिन यह तभी शुरू होगी जब वाशिंगटन पहले चीनी वस्तुओं पर से टैरिफ हटाएगा। चीन ने जारी किया बयान चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'अमेरिका ने हाल में कई बार संबंधित पक्षों के माध्यम से चीन को संदेश देने का प्रयास किया है और टैरिफ मुद्दों पर चीन के साथ बातचीत की इच्छा जाहिर की है इसलिए चीन इस पर विचार कर रहा है।' मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि टैरिफ और ट्रेड वार की शुरुआत अमेरिका ने की थी। अगर अमेरिका बातचीत करना चाहता है, तो उसे गंभीरता दिखानी चाहिए, इसकी तैयारी करनी चाहिए और अपनी गलत प्रथाओं को सुधारने व एकतरफा टैरिफ हटाने जैसे मुद्दों पर ठोस कदम उठाने चाहिए। जबर्दस्ती व ब्लैकमेल करने की कोशिश चीन के साथ नहीं चलेगी अगर अमेरिका ऐसा नहीं करेगा तो यह पूरी तरह से गंभीरता की कमी को दर्शाएगा तथा आपसी विश्वास को और कमजोर करेगा। कथनी एवं करनी में फर्क और बातचीत का इस्तेमाल करके जबर्दस्ती व ब्लैकमेल करने की कोशिश चीन के साथ नहीं चलेगी। चीन अलग-थलग पड़ा गौरतलब है कि वर्तमान में चीन एकमात्र ऐसा देश है, जिस पर अमेरिकी टैरिफ लागू हुए हैं। अमेरिका ने भारत और यूरोपीय संघ सहित कई अन्य देशों के विरुद्ध पारस्परिक टैरिफ पर रोक लगा दी है। इससे चीन अलग-थलग पड़ गया है और उसने अमेरिका के साथ टैरिफ वार छेड़ दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी निर्यात पर 145 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। हालांकि बाद में व्हाइट हाउस ने कहा था कि चीनी वस्तुओं पर टैरिफ 245 प्रतिशत है। चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका से आयात पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। मोदी सख्त वार्ताकार, भारत के साथ व्यापार समझौता जल्द : वेंस अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'सख्त वार्ताकार' बताने के साथ ही उम्मीद जताई है कि भारत पारस्परिक टैरिफ से बचने के लिए व्यापार समझौता करने वाले शुरुआती देशों में शामिल होगा। इसके साथ ही वेंस ने भारत पर लंबे समय तक व्यापार में अमेरिका का फायदा उठाने का आरोप भी लगाया। वेंस ने 'फाक्स न्यूज' के साथ साक्षात्कार में कहा कि टैरिफ के मुद्दे पर भारत के साथ 'अच्छी बातचीत चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी एक सख्त वार्ताकार हैं, लेकिन हम उस रिश्ते को फिर से संतुलित करने जा रहे हैं। यही कारण है कि राष्ट्रपति इस समय यह सब कर रहे हैं।' अमेरिकी प्रौद्योगिकी के लिए भारत के दरवाजे खोल देगा- वेंस वेंस ने भारत के संदर्भ में कहा, 'हमारे किसान बेहतरीन उत्पाद तैयार कर रहे हैं, लेकिन भारतीय बाजार अमेरिकी किसानों के लिए बंद है। मुझे लगता है कि भारत के साथ समझौता अमेरिकी प्रौद्योगिकी के लिए भारत के दरवाजे खोल देगा। यह भारत को अमेरिकी किसानों के लिए खोल देगा।'.
पीटीआई, बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह शुल्क कम करने के लिए वार्ता संबंधी अमेरिकी प्रस्तावों पर विचार कर रहा है। उसके दरवाजे वार्ता के लिए खुले हैं, लेकिन यह तभी शुरू होगी जब वाशिंगटन पहले चीनी वस्तुओं पर से टैरिफ हटाएगा। चीन ने जारी किया बयान चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'अमेरिका ने हाल में कई बार संबंधित पक्षों के माध्यम से चीन को संदेश देने का प्रयास किया है और टैरिफ मुद्दों पर चीन के साथ बातचीत की इच्छा जाहिर की है इसलिए चीन इस पर विचार कर रहा है।' मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि टैरिफ और ट्रेड वार की शुरुआत अमेरिका ने की थी। अगर अमेरिका बातचीत करना चाहता है, तो उसे गंभीरता दिखानी चाहिए, इसकी तैयारी करनी चाहिए और अपनी गलत प्रथाओं को सुधारने व एकतरफा टैरिफ हटाने जैसे मुद्दों पर ठोस कदम उठाने चाहिए। जबर्दस्ती व ब्लैकमेल करने की कोशिश चीन के साथ नहीं चलेगी अगर अमेरिका ऐसा नहीं करेगा तो यह पूरी तरह से गंभीरता की कमी को दर्शाएगा तथा आपसी विश्वास को और कमजोर करेगा। कथनी एवं करनी में फर्क और बातचीत का इस्तेमाल करके जबर्दस्ती व ब्लैकमेल करने की कोशिश चीन के साथ नहीं चलेगी। चीन अलग-थलग पड़ा गौरतलब है कि वर्तमान में चीन एकमात्र ऐसा देश है, जिस पर अमेरिकी टैरिफ लागू हुए हैं। अमेरिका ने भारत और यूरोपीय संघ सहित कई अन्य देशों के विरुद्ध पारस्परिक टैरिफ पर रोक लगा दी है। इससे चीन अलग-थलग पड़ गया है और उसने अमेरिका के साथ टैरिफ वार छेड़ दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी निर्यात पर 145 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। हालांकि बाद में व्हाइट हाउस ने कहा था कि चीनी वस्तुओं पर टैरिफ 245 प्रतिशत है। चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका से आयात पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। मोदी सख्त वार्ताकार, भारत के साथ व्यापार समझौता जल्द : वेंस अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'सख्त वार्ताकार' बताने के साथ ही उम्मीद जताई है कि भारत पारस्परिक टैरिफ से बचने के लिए व्यापार समझौता करने वाले शुरुआती देशों में शामिल होगा। इसके साथ ही वेंस ने भारत पर लंबे समय तक व्यापार में अमेरिका का फायदा उठाने का आरोप भी लगाया। वेंस ने 'फाक्स न्यूज' के साथ साक्षात्कार में कहा कि टैरिफ के मुद्दे पर भारत के साथ 'अच्छी बातचीत चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी एक सख्त वार्ताकार हैं, लेकिन हम उस रिश्ते को फिर से संतुलित करने जा रहे हैं। यही कारण है कि राष्ट्रपति इस समय यह सब कर रहे हैं।' अमेरिकी प्रौद्योगिकी के लिए भारत के दरवाजे खोल देगा- वेंस वेंस ने भारत के संदर्भ में कहा, 'हमारे किसान बेहतरीन उत्पाद तैयार कर रहे हैं, लेकिन भारतीय बाजार अमेरिकी किसानों के लिए बंद है। मुझे लगता है कि भारत के साथ समझौता अमेरिकी प्रौद्योगिकी के लिए भारत के दरवाजे खोल देगा। यह भारत को अमेरिकी किसानों के लिए खोल देगा।'
Tariffs War Tariffs Updates Trump Reciprocal Tariffs President Trump Us News World News President Donald Trump Trump News राष्ट्रपति ट्रंप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US-China Tariff War: America ने फिर दिया China को जवाब, टैरिफ बढ़ाकर 125% कियाUS-China Tariff War: अमेरिका और चीन के बीच छिड़ा टैरिफ वॉर थमता नजर नहीं आ रहा है. अमेरिका ने चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. जिसके बाद चीन ने भी 85 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की. चीन की इस घोषणा के कुछ घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी सामानों पर टैरिफ 104 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत करने की घोषणा कर दी है.
Read more »
आ देखें जरा किसमें-कितना है दम! अमेरिका और चीन में ट्रेड वॉर गहराया, टैरिफ से कर रहे एक दूसरे पर हमलेUS-China Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप के अतिरिक्त टैरिफ के जवाब चीन ने 12 अप्रैल से अमेरिकी वस्तुओं पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है.
Read more »
Trump Tariff War: कहां तक जाएगी टैरिफ की होड़, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा?Trump Tariff War: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिका के 145% टैरिफ के जवाब में अब चीन ने 125% टैरिफ लगा दिया है. साथ ही चीन ने कहा है कि अब वह अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले किसी भी अतिरिक्त टैरिफ का जवाब नहीं देगा लेकिन टैरिफ वॉर के बीच एक और वॉर शुरू हो गया है.
Read more »
Trump Tariff War: टैरिफ के जवाब में China ने छेड़ी Memes WarTrump Tariff War: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिका के 145% टैरिफ के जवाब में अब चीन ने 125% टैरिफ लगा दिया है. साथ ही चीन ने कहा है कि अब वह अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले किसी भी अतिरिक्त टैरिफ का जवाब नहीं देगा लेकिन टैरिफ वॉर के बीच एक और वॉर शुरू हो गया है.
Read more »
'चीन को देना पड़ रहा 245% तक टैरिफ,' व्हाइट हाउस के फैक्ट शीट में अमेरिका ने बताई यह वजहअमेरिका ने कहा है कि चीन को 'अपनी जवाबी कार्रवाई के कारण' अब अमेरिका में माल के आयात पर 245 प्रतिशत तक के टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है.
Read more »
US के साथ टैरिफ की टेंशन के बीच चीन को आई भारत की याद, दोस्तों का किया स्वागतUS China Tariff War: चीन एक तरफ अमेरिका के साथ टैरिफ को लेकर संघर्षरत है तो वहीं दूसरी तरफ भारत के साथ संबंध सुधारने का इच्छुक है.
Read more »
