घरेलू शेयर बाजार में आज मामूली गिरावट दिख रही है। इस बीच सुजलॉन एनर्जी के शेयर करीब 15% तक बढ़ गए। कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजे घोषित किए। इस दौरान कंपनी का 365% बढ़कर 1,182 करोड़ रुपये हो गया है।
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार आज फ्लैट ट्रेड कर रहा है। इस बीच सुजलॉन एनर्जी के शेयर करीब 15% तक बढ़ गए। बीएसई पर यह शेयर 74.30 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 365% बढ़कर 1,182 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में यह 254 करोड़ रुपये था। कंपनी की कमाई में भी बढ़ोतरी हुई है। यह 73% बढ़कर 3,773 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल यह 2,179 करोड़ रुपये थी।पिछली तिमाही से तुलना करें तो कंपनी का मुनाफा 205% बढ़ा है। यह 387 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,182 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, कमाई 27% बढ़कर 2,969 करोड़ रुपये से 3,773 करोड़ रुपये हो गई है। पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो कंपनी का मुनाफा फाइनेंशियल ईयर 2025 में 2,072 करोड़ रुपये रहा। इससे पहले वित्त वर्ष 2024 में यह 660 करोड़ रुपये था। कंपनी की कमाई 67% बढ़कर 10,851 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2024 में यह 6,497 करोड़ रुपये थी। कंपनी का खर्चा भी बढ़ा है। यह 3,274 करोड़ रुपये रहा। पिछली तिमाही में यह 2,611 करोड़ रुपये था और पिछले साल इसी तिमाही में 1,927 करोड़ रुपये था। सुजलॉन एनर्जी को 365% मुनाफा, 5 साल में एक लाख के 25 लाख रुपये बना चुका है शेयर, क्या फिर आएगी तेजी?कहां तक जा सकती है कीमतट्रेंडलाइन के अनुसार सुजलॉन एनर्जी का औसत टारगेट प्राइस 70 रुपये है। आठ एनालिस्ट इस स्टॉक को ट्रैक कर रहे हैं। उन्होंने इसे खरीदने की सलाह दी है। पिछले तीन महीनों में यह स्टॉक 31% बढ़ा है। इसी तरह पिछले दो साल में इसमें 532% तेजी आई है। सुजलॉन का मार्केट कैप 89,291 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 86.
04 रुपये है जबकि न्यूनतम स्तर 44.21 रुपये है।
Share Market News Suzlon Energy Share Price Suzlon Energy Share Target Price शेयर मार्केट प्राइस सुजलॉन शेयर प्राइस सुजलॉन शेयर टारगेट प्राइस सुजलॉन एनर्जी रिजल्ट सुजलॉन एनर्जी प्रॉफिट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पेनी स्टॉक ने धमाल मचाया: थोड़ी भाड़ी में दिया 100% रिटर्नअथर्व इंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर सिगरेट की कीमत से कम है, लेकिन दो महीने में 100% रिटर्न देकर निवेशकों को हैरान कर गया।
Read more »
Defence Stocks: भारत-पाक तनाव के बीच डिफेंस शेयरों में मजबूती, ideaForge के शेयर 14% उछलेDefence Sector Stocks:भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़ते हालातों के चलते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन डिफेंस सेक्टर में निवेशकों का भरोसा लगातार बना हुआ है.
Read more »
स्टॉक मार्केट में गिरावट के बाद भी Yes Bank के शेयर में क्यों आया उछाल, जानिए क्या है कारण?Yes Bank को बहुत जल्द नया मालिक मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जापान की बैंकिंग एंड फाइनेंस कंपनी यस बैंक की सदस्यता 51 फीसदी तक खरीदने की तैयारी में हैं।जहां एक तरफ शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल है वहीं दूसरी ओर यस बैंक के शेयर Yes Bank shares Surge लगभग 7 फीसदी तक उछले हैं। इसके एक शेयर की कीमत अभी 19.
Read more »
सुजलॉन के शेयर में आएगी 30% की तेजी, ब्रोकरेज फर्म को क्यों है ये उम्मीद?बुधवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर करीब 2.70 फीसदी बढ़कर 59.80 रुपये पर पहुंच गए, जिससे इसका कुल बाजार पूंजीकरण 81,000 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया.
Read more »
विदेश से 2000Cr का ऑर्डर... अनिल अंबानी का शेयर बना रॉकेट, 19% चढ़ा!Reliance Power के शेयर ने हाल ही में भूटान की ड्रक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स के साथ मिलकर 2,000 करोड़ रुपये का सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट हासिल किया है.
Read more »
अचानक 15% उछला ये MMTC का शेयर, दो दिन से मचा रहा है गदरMMTC Share Rise: सरकारी कंपनी एमएमटीसी लिमिटेड का शेयर बीते दो कारोबारी दिनों से गदर मचा रहा है और गुरुवार को ये 15 फीसदी की छलांग लगा गया.
Read more »
