अंबानी के 75000 करोड़ रुपये, अडानी के 50000 करोड़ रुपये... दोनों दिग्गजों का आया नॉर्थईस्ट पर दिल, कर दीं बड़ी-बड़ी घोषणाएं

Mukesh Ambani News

अंबानी के 75000 करोड़ रुपये, अडानी के 50000 करोड़ रुपये... दोनों दिग्गजों का आया नॉर्थईस्ट पर दिल, कर दीं बड़ी-बड़ी घोषणाएं
Gautam AdaniAmbani Adani Investment In NortheastRising Northeast Investors Summit 2025
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 150 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 51%

Ambani and Adani Investment in Northeast: रिलायंस और अडानी ग्रुप पूर्वोत्तर में अपना निवेश बढ़ाएंगे। अंबानी जहां 75,000 करोड़ रुपये निवेश करेंगे तो अडानी का निवेश 50,000 करोड़ रुपये का होगा।

नई दिल्ली: भारत के दो बड़े उद्योग समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी ग्रुप ने देश नॉर्थईस्ट यानी पूर्वोत्तर भारत में भारी निवेश करने का ऐलान किया है। इससे इस क्षेत्र को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। दोनों कंपनियों ने मिलकर 1.

25 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया है। यह घोषणा राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 में की गई।नॉर्थईस्ट में अडानी ग्रुप 50,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगा। इससे पहले फरवरी में उन्होंने असम में 50,000 करोड़ रुपये निवेश करने का वादा किया था। अडानी ग्रुप का पूर्वोत्तर में कुल निवेश 1 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।मुकेश अंबानी, नीता, अजीम प्रेमजी... ये किस लिस्‍ट में कर दिया इन दिग्‍गजों ने धमाका, पहली बार हुई जारी अंबानी का कितना निवेश?रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने नॉर्थईस्ट के लिए एक बड़ा सपना दिखाया है। उन्होंने छह महत्वपूर्ण वादे किए हैं, जिनसे अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड जैसे राज्यों का विकास तेजी से होगा। अंबानी ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये क्षेत्र सिंगापुर जैसे पड़ोसी देशों की तरह सफल हो सकते हैं।'उन्होंने बताया कि रिलायंस ने पिछले 40 सालों में पूर्वोत्तर में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अब कंपनी इसे दोगुना करके 75,000 करोड़ रुपये करने की योजना बना रही है।क्या है मुकेश अंबानी का प्लान?मुकेश अंबानी ने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए छह मुख्य बातें बताईं। उन्होंने कहा कि रिलायंस इस क्षेत्र के 4.5 करोड़ लोगों के जीवन को बेहतर बनाना चाहता है। इससे 25 लाख से ज्यादा लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। जियो ने पहले ही इस क्षेत्र की 90% आबादी को कवर कर लिया है और उसके 50 लाख 5G ग्राहक हैं। कंपनी अगले एक साल में इस संख्या को दोगुना कर देगी। अंबानी ने कहा कि उनकी कंपनी की पहली प्राथमिकता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत को हर स्कूल, अस्पताल, बिजनेस और घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, 'जब हुनर तकनीक से मिलेगा और योग्यता कनेक्टिविटी से जुड़ेगी, तो हमारा पूर्वोत्तर तेजी से आगे बढ़ेगा।'किसानों के लिए भी मददरिटेल के क्षेत्र में रिलायंस स्थानीय किसानों की मदद के लिए अनाज, फल और सब्जियों की खरीद बढ़ाएगी। कंपनी एफएमसीजी फैक्ट्रियां लगाएगी और इस क्षेत्र की कला और शिल्प को बढ़ावा देगी। क्लीन एनर्जी सेक्टर में रिलायंस सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाएगी और 350 इंटीग्रेटेड कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाएगी। इससे बेकार पड़ी जमीन को उपयोगी बनाया जाएगा। हेल्थ सर्विस में रिलायंस फाउंडेशन मणिपुर में 150 बेड का कैंसर अस्पताल खोलेगा। यह अस्पताल कैंसर के इलाज के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। रिलायंस फाउंडेशन मिजोरम यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर जीनोमिक डेटा का उपयोग करके ब्रेस्ट कैंसर पर रिसर्च करेगा। गुवाहाटी में रिलायंस ग्रुप ने एक आधुनिक मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक और रिसर्च लैब बनाई है। यह भारत के सबसे बड़े जीनोम सीक्वेंसिंग सेंटरों में से एक है।ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर बनेगारिलायंस फाउंडेशन सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों के साथ मिलकर ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर बनाएगा। इससे युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें भविष्य में ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए तैयार किया जाएगा।अडानी का क्या है प्लान?अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अगले 10 सालों में 50,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने का वादा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सपने की तारीफ की, जिसमें उन्होंने इस क्षेत्र को भारत की आर्थिक योजनाओं के केंद्र में रखा है। अडानी ने कहा कि उनकी कंपनी का नया निवेश इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में होगा। इससे इस क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को फायदा होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Gautam Adani Ambani Adani Investment In Northeast Rising Northeast Investors Summit 2025 मुकेश अंबानी गौतम अडानी अंबानी और अडानी का नॉर्थईस्ट में निवेश राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

FPI को भारत पर भरोसा, बाजार में डाले 17425 करोड़FPI को भारत पर भरोसा, बाजार में डाले 17425 करोड़FPI का भरोसा भारतीय बाजार पर कायम है और बीते सप्ताह 21 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में 17,425 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है.
Read more »

सुजलॉन के शेयर में आएगी 30% की तेजी, ब्रोकरेज फर्म को क्‍यों है ये उम्‍मीद?सुजलॉन के शेयर में आएगी 30% की तेजी, ब्रोकरेज फर्म को क्‍यों है ये उम्‍मीद?बुधवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर करीब 2.70 फीसदी बढ़कर 59.80 रुपये पर पहुंच गए, जिससे इसका कुल बाजार पूंजीकरण 81,000 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया.
Read more »

दो दिनों के लिए गुजरात के दौरे पर जा रहे अमित शाह, 1100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पणदो दिनों के लिए गुजरात के दौरे पर जा रहे अमित शाह, 1100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पणAmit Shah Gujarat Visit for two Days दो दिनों के लिए गुजरात के दौरे पर जा रहे अमित शाह, 1100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण देश
Read more »

ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस स्टॉक्स में आया तूफान, 1.8 लाख करोड़ रुपये का हो गया फायदा!ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस स्टॉक्स में आया तूफान, 1.8 लाख करोड़ रुपये का हो गया फायदा!Defence Stocks: पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस स्टॉक्स में जबरदस्त उछाल आया है। इन कंपनियों के शेयरों में लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Read more »

एयरलाइन कंपनी Indigo को हुआ बंपर मुनाफा! 10 रुपये डिविडेंड का ऐलान, ये है रिकॉर्ड डेटएयरलाइन कंपनी Indigo को हुआ बंपर मुनाफा! 10 रुपये डिविडेंड का ऐलान, ये है रिकॉर्ड डेटIndiGo Q4 Results: इंडिगो का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 61.89 प्रतिशत बढ़कर 3,067.5 करोड़ रुपये हो गया है, वित्त वर्ष 24 की समान अवधि में यह 1,894.8 करोड़ रुपये था.
Read more »

4 महीने में पैसा डबल... अब 52वीक के हाई पर पहुंचा ये शेयर, निवेशक खुश!4 महीने में पैसा डबल... अब 52वीक के हाई पर पहुंचा ये शेयर, निवेशक खुश!कंपनी के 52 वीक का निचला स्‍तर 8738.05 रुपये है. वहीं कंपनी का मार्केट कैप 77,367 करोड़ रुपये का है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:10:20