'हार नहीं मानी, जल्द मिलेंगे', फायरिंग के बाद कपिल शर्मा के कैप्स कैफे से आया पहला स्टेटमेंट- 'सदमे से उभर ...

Kapil Sharma News

'हार नहीं मानी, जल्द मिलेंगे', फायरिंग के बाद कपिल शर्मा के कैप्स कैफे से आया पहला स्टेटमेंट- 'सदमे से उभर ...
Kapil Sharma Kaps CaseKaps Cafe Statement On FiringKapil Sharma Kaps Cafe Firing Incident
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

कपिल शर्मा के कैफे पर बुधवार रात कनाडा में गोलीबारी हुई और प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बीकेआई ने हमले की जिम्मेदारी ली.

नई दिल्ली. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने कनाडा में 2 साल की मेहनत के बाद हाल ही ‘कैप्स कैफे‘ लॉन्च किया था, जहां बुधवार रात फायरिंग हुई, जिससे पूरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई. गोलीबारी के एक दिन बाद, कॉमेडियन और एक्टर ने इस घटना के बारे में खुलकर बात की और उन सभी लोगों के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, जो इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे.

कैप्स कैफे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक इमोशनल मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमने इस कैफे को प्यार, समुदाय और खुशबूदार कॉफी के जरिए एक पॉजिटिव माहौल बनाने के लिए खोला था. लेकिन इस सपने में हिंसा का दखल वाकई दिल तोड़ने वाला है.’ हार नहीं मानेंगे पोस्ट में आगे लिखा है- ‘हम अभी भी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हार नहीं मानेंगे.’ कैफे टीम ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया, सरे की पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया और सभी समर्थकों का धन्यवाद किया जिनके मैसेज, दुआएं और प्रार्थनाएं उन्हें लगातार मिल रही हैं. कैप्स कैफे का पोस्ट. गोलियों की गूंज में दहशत, BKI ने ली जिम्मेदारी बुधवार रात करीब 1:50 बजे अचानक कैफे पर हमलावर ने 8 से 10 गोलियां चलाई गईं. उसने हमले का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हमलावर गाड़ी के अंदर बैठा कैप्स कैफे पर फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच शुरू हुई. पहले तो हमले की मंशा साफ नहीं थी, लेकिन बाद में प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य हरजीत सिंह लड्डी ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि यह हमला कपिल शर्मा के ‘निहंग सिखों’ के बारे में दिए गए एक बयान को लेकर हुआ है. Indian Comedy actor Kapil Sharma recently opened his new venture KAPS CAFE in Surrey BC. Are these the warning shots for what ? No one is safe here in Canada. Who is responsible for making this beautiful country , a criminal land with week law system #PublicSafety pic.twitter.com/tCBjJ1LNQC — Nitin Chopra July 10, 2025 माफी मांगे कपिल शर्मा एक अन्य वीडियो में हरजीत और तूफान नाम के शख्स ने कपिल शर्मा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर माफी नहीं मांगी तो मामला बिगड़ सकता है. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कपिल शर्मा ने निहंग सिखों पर क्या कमेंट किया था और किस शो में किया था. सिर्फ एक हफ्ते पहले शुरू हुआ था कैफे कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने इस कैफे को एक हफ्ता पहले ही लॉन्च किया था. नया बिजनेस और नया सपना अब खतरे के साए में है. हालांकि कपिल के फैंस को उम्मीद है कि यह कपल जल्दी ही इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकलकर फिर से मुस्कान बिखेरेगा. जहां एक ओर कपिल शर्मा का शो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर नई शुरुआत करने जा रहा है, वहीं यह फायरिंग की घटना उनके करियर और व्यक्तिगत जिंदगी दोनों पर सवाल खड़े कर रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Kapil Sharma Kaps Case Kaps Cafe Statement On Firing Kapil Sharma Kaps Cafe Firing Incident Harjeet Singh Laddi Kapil Sharma कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग कपिल शर्मा कैप्स कैफे फायरिंग कपिल शर्मा हरजीत सिंह लाडी कौन है

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Success Story: कौशल्या चौधरी की जादुई कहानी, 7500 के मोबाइल से 10 दिन में कैसे कमाए 1 लाख रुपये?Success Story: कौशल्या चौधरी की जादुई कहानी, 7500 के मोबाइल से 10 दिन में कैसे कमाए 1 लाख रुपये?एक साधारण से गांव की लड़की डॉक्टर बनना चाहती थी, पर उसकी शादी हो गई। लेकिन, उसने हार नहीं मानी और महज 7500 रुपये के स्मार्टफोन से कामयाबी की कहानी लिख दी।
Read more »

ईरानी सुप्रीम लीडर का ट्रंप को जवाब, नहीं करेंगे आत्मसमर्पणईरानी सुप्रीम लीडर का ट्रंप को जवाब, नहीं करेंगे आत्मसमर्पणपिछले शुक्रवार को इस्राएल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद से यह ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का पहला सार्वजनिक बयान है.
Read more »

शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें, शार्दुल ठाकुर, जडेजा से गिल की कप्तानी तकशर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें, शार्दुल ठाकुर, जडेजा से गिल की कप्तानी तकभारतीय टीम को इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। उन्होंने पत्रकारों के बाउंसरों के खूब जवाब दिए।
Read more »

कार से पिस्टल निकाली, चलाईं 10 से ज्यादा गोलियां... कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का Video आया सामनेकार से पिस्टल निकाली, चलाईं 10 से ज्यादा गोलियां... कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का Video आया सामनेकनाडा के सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के Kap's Cafe फायरिंग हुई है. फायरिंग का वीडियो भी सामने आ गया है. इसमें दिख रहा है कि हमलावर ने कार से पिस्टल निकाली और इसके बाद तड़ातड़ 10 से 12 राउंड फायर किए. गनीमत है कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
Read more »

कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग, सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियोकपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग, सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियोमनोरंजन | बॉलीवुड Kapil Sharma Cafe Firing Video: इस समय एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जी हां, फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के हाल ही में खुले कैफे पर फायरिंग की गई है.
Read more »

कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी, देखेंकपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी, देखेंमशहूर कलाकार कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग की घटना हुई है. शर्मा ने हाल ही में इस कैफे की शुरुआत की थी. अज्ञात हमलावरों ने कैफे पर कई राउंड फायरिंग की. घटना के बाद हमलावर एक कार से फरार हो गए. शर्मा अपनी पत्नी के साथ कैफे में मौजूद थे जब यह घटना हुई. कनाडा में उन्होंने यह कैफे खोला है और वहीं पर फायरिंग की खबर है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:58:20