बाहर -52° था तापमान, अंदर गर्मी से उबलने लगी फ्लाइट, प्‍लेन में पैदा हुए ऐसे हालात, कांप गई पैसेंजर्स की रु...

United Airlines Flight News

बाहर -52° था तापमान, अंदर गर्मी से उबलने लगी फ्लाइट, प्‍लेन में पैदा हुए ऐसे हालात, कांप गई पैसेंजर्स की रु...
United Airlines Newark Delhi FlightUnited Airlines UA82Emergency Landing Of Plane
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 104%
  • Publisher: 51%

Newark-Delhi Flight: प्‍लेन के बाहर का टैंपरेचर -52 डिग्री तक पहुंच चुका था, लेकिन अंदर फ्लाइट उबलने को थी. वजह 35 हजार फीट में आई एक तकनीकी खराबी. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे...

Aviation News : अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर क्रैश के बाद एयर ट्रैवलर्स का दिल खौफजदा है. आलम यह है कि प्‍लेन में टेक्निकल स्‍नैग की बात पता चलते ही दिल की धड़कने दोगुनी रफ्तार से बढ़ जाती हैं.

हर किसी को एक ही डर सताने लगता है कि कहीं हमारी फ्लाइट भी एयर इंडिया के प्‍लेन की तरह…. बीते दिन नेवार्क से दिल्‍ली के लिए उड़़ान भरने वाली फ्लाइट में भी कुछ ऐसा ही हुआ. जी हां, 7 जुलाई 2025 की रात करीब 9:30 यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट UA82 ने नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी. संयोग से यह प्‍लेन भी बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर प्‍लेन था. यह प्‍लेन करीब 45 की उड़ान पूरी कर चुका था और लगभग 33 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. प्‍लेन के बाहर का तापमान करीब -52 डिग्री तक गिर चुका था. यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश कैसे हुआ, किसकी गलती से गई 241 यात्रियों की जान? एयर इंडिया हादसे से आज उठ सकता है पर्दा फ्लाइट के भीतर बेहद गर्म होने लगा था माहौल लेकिन, फ्लाइट के अंदर की बात करें तो माहौल बहुत गर्म होने लगा था. प्‍लेन में आई तकनीकी खराबी के वजह से फ्लाइट के कई हिस्‍से गर्म होने लगे थे. पायलट के माथे का पसीना बता रहा था कि सबकुछ ठीक नहीं था. दरअसल, टेकऑफ के बाद प्‍लेन के इलेक्ट्रॉनिक्स कूलिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के संकेत मिले थे. चूंकि यह सिस्टम प्‍लेन के इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट को ठंडा रखता है, लिहाजा पायलट का परेशान होना लाजमी था. पायलट को डर था कि यह सिस्टम पूरी तरह से काम करना बंद कर दे, तो प्‍लेन के नेविगेशन एण्‍ड कम्‍युनिकेशन सिस्‍टम से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट गर्म हो सकते हैं. नतीजतन, प्‍लेन का कंट्रोल खो सकता है. यह स्थिति बेहद खतरनाक थी, क्योंकि इससे प्‍लेन की फ्लाइट सिक्‍योरिटी को गंभीर खतरा हो सकता था. पायलट ने तुरंत इस खतरे को भांप लिया और कोई जोखिम न लेते हुए वापस नेवार्क एयरपोर्ट जाने का फैसला किया. यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹2000 में पूरा कीज‍िए हवाई सफर का सपना, यह एयरलाइन लेकर आई स्‍पेशल ऑफर, जानें क्‍या है पूरा प्‍लान पैसेंजर्स को आई एआई-171 प्‍लेन क्रैश की याद पायलट ने जिस समय यह निर्णय लिया, प्‍लेन अटलांटिक महासागर के ऊपर था. पायलट ने प्‍लेन में आई तकनीकी खराबी और वापस आने के फैसले के बारे में नेवार्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी. एटीसी से इजाजत मिलने के बाद प्‍लेन को वापस नेवार्क की तरफ घुमा दिया गया. इसके बाद, पायलट ने प्‍लेन में आई तकनीकी खराबी और नेवार्क एयरपोर्ट वापस जाने के फैसले के बारे में पैसेंजर को जानकारी दी. वहीं, तकनीकी खराबी की बात सुनते ही पैसेंजर के दिल और दिमाग में एक साथ 12 जून को अहमदाबाद हुआ प्‍लेन क्रैश कौंध गया. हर कोई प्‍लेन के सुरक्षित लैंड होने की प्रार्थना भगवान से करने लगा. कुछ मिनटों का इंतजार भी अब पैसेंजर्स के लिए काफी भारी होने लगा था. रात करीब 11:15 बजे यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट UA82 नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई. तब जाकर पैसेंजर्स की जान में जान आई.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

United Airlines Newark Delhi Flight United Airlines UA82 Emergency Landing Of Plane Malfunction In Cooling System Of Plane Airport News Aviation News Newark Delhi Flight यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट यूनाइटेड एयरलाइंस नेवार्क दिल्‍ली फ्लाइट यूनाइटेड एयरलाइंस यूए82 प्‍लेन की इमरजेंसी लैंडिंग प्‍लेन के कूलिंग सिस्‍टम में खराबी एयरपोर्ट न्‍यूज एविएशन न्‍यूज नेवार्क दिल्‍ली फ्लाइट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश-राजस्थान के 12 लोगों की मौत: डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; घूमने जा रहे थे भाई-बहन, पति...अहमदाबाद प्लेन क्रैश-राजस्थान के 12 लोगों की मौत: डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; घूमने जा रहे थे भाई-बहन, पति...Rajasthan Udaipur Ahmedabad Plane Crash Passenger Update; राजस्थान के 5 लोग प्लेन में थे- अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 100 से ज्यादा पैसेंजर के शव निकाले जा चुके हैं।
Read more »

दिल्ली में तापमान में कमी, लेकिन अभी भी 50 डिग्री वाली गर्मी क्यों महसूस हो रही?दिल्ली में तापमान में कमी, लेकिन अभी भी 50 डिग्री वाली गर्मी क्यों महसूस हो रही?दिल्ली में शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि उमस बरकरार रही। 'फील्स लाइक' तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे दिन पसीने वाला बना रहा।
Read more »

राजस्थान इवनिंग बुलेटिन: जयपुर में सड़कों पर बहने लगी नदी; डॉक्टर की करंट से मौत; 4 महीने से रेप कर रहा था ...राजस्थान इवनिंग बुलेटिन: जयपुर में सड़कों पर बहने लगी नदी; डॉक्टर की करंट से मौत; 4 महीने से रेप कर रहा था ...Rajasthan News Headlines Today and Evening Bulletin Updates; जयपुर में सड़कों पर बहने लगी नदी; डॉक्टर की करंट से मौत; 4 महीने से रेप कर रहा था टीचर;VIDEO में 10 खबरें
Read more »

हीट स्ट्रोक से बच कर रहें दिल के मरीज, डॉक्टर ने दी चेतावनी, लापरवाही से हार्ट अटैक का रिस्कहीट स्ट्रोक से बच कर रहें दिल के मरीज, डॉक्टर ने दी चेतावनी, लापरवाही से हार्ट अटैक का रिस्कहद से ज्यादा गर्मी का मौसम हमारे दिल की सेहत के लिए किसी विलेन से कम नहीं होता, ऐसे में आपको जरूरी उपाय करने चाहिए, ताकि जान पर बात न बन जाए.
Read more »

UP Weather Today: लखनऊ-गोरखपुर सहित 45 से अधिक जिलों में आज हो सकती है झमाझम बारिश, पढ़िए IMD का ताजा अपडेटUP Weather Today: लखनऊ-गोरखपुर सहित 45 से अधिक जिलों में आज हो सकती है झमाझम बारिश, पढ़िए IMD का ताजा अपडेटलखनऊ में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है तापमान 37.
Read more »

एअर इंडिया की टोक्यो-दिल्ली फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, केबिन में लगातार गर्म हो रहा था तापमानएअर इंडिया की टोक्यो-दिल्ली फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, केबिन में लगातार गर्म हो रहा था तापमानएअर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट A-I357 के यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:04:50