Gurugram Tennis Player Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले में नया एंगल सामने आया है. पिता दीपक यादव की नाराज़गी का कारण राधिका के सोशल मीडिया पर वीडियो को माना जा रहा है.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले में एक नया एंगल सामने आया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राधिका के सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और एक खास वीडियो को लेकर उनके पिता दीपक यादव नाराज़ थे.
इस एंगल पर भी जांच की जा रही है कि क्या यही नाराज़गी हत्या की वजह बनी. बताया जा रहा है कि हाल ही में राधिका यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक बाइक पर इनाम-उल-हक नामक युवक के साथ बैठी नजर आ रही हैं. यह वीडियो यूट्यूब चैनल पर भी देखा गया है और कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया. सूत्रों का दावा है कि यह वीडियो दीपक यादव को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था. पुलिस को शक है कि पिता को बेटी का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना, रिल्स बनाना और सार्वजनिक रूप से दोस्तों के साथ वीडियो शेयर करना नागवार गुजर रहा था. ऐसे में जांच की जा रही है कि क्या यह नाराज़गी ही बेटी की हत्या की वजह बनी. फिलहाल पुलिस ने हत्या के पीछे पारिवारिक तनाव और आर्थिक असुरक्षा को मुख्य कारण बताया है, लेकिन इन वायरल वीडियो और रील्स को लेकर भी पूछताछ की जा रही है. Radhika Yadav Murder: रिल्स नहीं…गुरुग्राम पुलिस ने तो टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के मर्डर के पीछे और ही वजह बताई, पिता कहां से लाए थे पिस्टल? पिता ने किया कबूल राधिका के पिता ने बेटी पर पांच गोलियां चलाई थीं, जिनमें से तीन उसे लगी है. पिता पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी की अकादमी से काफी अच्छी कमाई हो रही थी और वजीराबाद में लोग उसे ताने देते थे कि वह बेटी की कमाई खा रहा है. इस वजह से उन्होंने बेटी को अकादमी जाने से रोका था. लेकिन वह नहीं मानी और फिर उन्होंने उसे मार दिया. क्या है मामला दरअसल, गुरुवार को गुरुग्राम में एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी थी. राधिका को पिता ने घर के किचन में गोलियों से भूना था. अहम बात है कि राधिका घर के सामने ही एक टेनिस अकादमी चलाती थी. पिता को टेनिस अकादमी और बेटी के वीडियो शूट पर आपति थी. फिलहाल. आरोपी पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
राधिका यादव हत्या में लेटेस्ट अपडेट Gurugram Radhika Yadav Murder गुरुग्राम में राधिका यादव हत्या Gurugram News गुरुग्राम समाचार Who Is Tennis Player Radhika Yadav
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आधी रात में गर्लफ्रेंड को बुलाया मिलने, फिर ले ली जानPratapgarh Murder case: राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.
Read more »
Bikaner police brought Tantrik B Shiva to crime scene In triple murder fraud Rs 50 lakh case|बीकानेर के ट्रिपल मर्डर व 50 लाख की ठगी मामले में आया नया अपडेट, मुख्य आरोपी तांत्रिक को पुलिस घटनास्थल लेकर पहुंचीBikaner News: बीकानेर जिले के खाजूवाला से सामने आए ट्रिपल मर्डर और 50 लाख रुपए की ठगी के मामले में नया अपडेट सामने आया है.
Read more »
Radhika Yadav Murder: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में आया नया मोड़, पुलिस ने किया बड़ा खुलासागुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका ने खेल छोड़ने के बाद अकादमी खोली थी जिसका उनके पिता विरोध कर रहे थे। पिता को लगता था कि लोग कहेंगे कि वह अपनी बेटी की कमाई खा रहे हैं। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो रहा था। गुरुवार को पिता ने राधिका को किचन में गोली मार...
Read more »
Gurugram Murder News: गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर की गोली मारकर हत्या, पिता ने उतारा मौत के घाट, जानें वजहGurugram Murder News: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी के पिता ने अपनी बेटी पर गोली चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस का कहना है कि पिता बेटी के रील बनाने के परेशान था.
Read more »
गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्याराTennis Player Radhika Yadav Murder in Gurugram Father confessed his crime । गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारा
Read more »
बेटी की कमाई खाता है, लोग देते थे ताने... टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने क्यों की हत्या, सामने आया सचगुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या हो गई है। पुलिस के अनुसार, राधिका के पिता ने उसे गोली मार दी। पिता को समाज के ताने से परेशानी थी कि वह बेटी की कमाई पर जी रहा है। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि लोग राधिका के चरित्र पर भी उंगली उठाते...
Read more »
