गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या हो गई है। पुलिस के अनुसार, राधिका के पिता ने उसे गोली मार दी। पिता को समाज के ताने से परेशानी थी कि वह बेटी की कमाई पर जी रहा है। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि लोग राधिका के चरित्र पर भी उंगली उठाते...
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, पिता ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि समाज उन्हें 'बेटी की कमाई खाने' का ताना देता था। गुरुग्राम पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग लगातार आरोपी को 'बेटी की कमाई खाने' का ताना मार रहे थे। इसकी वजह से वह अपनी बेटी से टेनिस अकादमी बंद करने के लिए कह रहा था। राधिका के चाचा कुलदीप यादव ने पुलिस को बताया कि आरोपी और वह एक ही मकान में रहते हैं और दोनों घर को किराए पर देने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मैं घर पर ही था। सुबह करीब 10:30 बजे एक धमाके की आवाज सुनाई दी। मैं आवाज सुनकर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचा, जहां मेरी भतीजी राधिका यादव रसोई में पड़ी हुई थी और रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में थी। उसके बाद मेरा बेटा पीयूष यादव भी आया और हम दोनों ने राधिका को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेरी भतीजी को गोली लगी हुई थी।राधिका ने कई बार जीती ट्रॉफीउन्होंने बताया कि मेरी भतीजी राधिका टेनिस की खिलाड़ी थी, जिसने कई बार ट्रॉफी जीती थी। मैं हैरान हूं कि उसकी हत्या क्यों की गई? जब मैं फर्स्ट फ्लोर पर गया था, उस समय मेरे भाई दीपक, मेरी भाभी मंजू यादव मौके पर मौजूद थे। मेरा भतीजा धीरज यादव घटनास्थल पर नहीं था। मेरे भाई दीपक के पास लाइसेंसी .
32 बोर की रिवॉल्वर है। वारदात में इस्तेमाल रिवॉल्वर के फिंगर प्रिंट लिएसूचना के बाद पुलिस ने जांच की। टीम ने वारदात में इस्तेमाल रिवॉल्वर के फिंगर प्रिंट लिए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने चेक किया तो रिवॉल्वर के अंदर पांच खोखे थे और एक जिंदा कारतूस था। पुलिस ने आरोपी दीपक यादव से पूछताछ की तो उसने बताया कि उनकी बेटी राधिका टेनिस की प्लेयर थी और नेशनल तक खेली थी, और काफी ट्रॉफी जीतकर ला चुकी है। कंधों में इंजरी होने के कारण वह कुछ समय से नहीं खेल रही थी। उसने टेनिस अकादमी खोल रखी थी, जहां वह बच्चों को कोचिंग देती थी।आरोपी पिता ने पुलिस को बताया सचआरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि जब वह गांव में दूध लेने के लिए वजीराबाद जाते थे तो लोग कहते थे कि 'आप अपनी लड़की की कमाई खाते हो', जिससे वह काफी परेशान थे। उन्होंने कहा कि लोग मेरी बेटी के चरित्र पर उंगली उठाते थे। इस पर मैंने बेटी से कहा कि वह टेनिस अकादमी बंद कर दे, लेकिन उसने मना कर दिया। मेरे दिमाग में यही टेंशन रहती थी, जो मेरे मान-सम्मान को ठेस पहुंचाती थी। दीपक यादव ने बताया कि इसी टेंशन में उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी बेटी को पीछे से तीन गोली मार दी। घटना के दौरान राधिका रसोई में खाना बना रही थी। पिता ने बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मौके पर मौजूद आरोपी की पत्नी मंजू यादव ने अपना बयान नहीं दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी की हत्या गुरुग्राम पुलिस Gurugram News Gurugram News In Hindi Tennis Player Radhika Yadav Tennis Player Radhika Yadav Murder Case
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रंप ने बताया कितना पैसा है उनके पास... सिर्फ क्रिप्टो से कमाए 5000000000 रुपये, जानें भारत से कितनी हुई कमाईDonald Trump Earnings: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कमाई घोषित की है। साथ ही उनकी नेटवर्थ भी सामने आई है। ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी से जबरदस्त कमाई की है।
Read more »
CBI ने पूर्व MLC की बेटी पर दर्ज किया भ्रष्टाचार का मुकदमा, छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार डॉक्टर रणदीप से होती थी डॉ. शिवानी की बातचीतमेरठ में सीबीआई की छापेमारी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन सामने आया है। भाजपा की पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की बेटी डॉ.
Read more »
पिता ने बेटी की पीठ पर मारी तीन गोली: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या, इस बात से नाराज थेगुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि
Read more »
Radhika Yadav Murder: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में आया नया मोड़, पुलिस ने किया बड़ा खुलासागुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका ने खेल छोड़ने के बाद अकादमी खोली थी जिसका उनके पिता विरोध कर रहे थे। पिता को लगता था कि लोग कहेंगे कि वह अपनी बेटी की कमाई खा रहे हैं। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो रहा था। गुरुवार को पिता ने राधिका को किचन में गोली मार...
Read more »
'बेटी की कमाई खाने का ताना देते थे लोग...', टेनिस प्लेयर राधिका यादव के हत्यारे पिता ने कुबूला गुनाह, सामने आई FIR कॉपीराधिका यादव के परिवार ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और यह कहा कि उसने खुद को गोली मारी है. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और घटनास्थल के भौतिक साक्ष्य जुटाए, तो दीपक यादव टूट गया और पूरी वारदात का सच उगल दिया.
Read more »
गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्याराTennis Player Radhika Yadav Murder in Gurugram Father confessed his crime । गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारा
Read more »
