सोमी ने बताया कि वो लॉरेंस से बात कर शांति और माफी की पहल करना चाहती हैं. वो आपसी समझ और सुलह को बढ़ावा देकर अहिंसा की वकालत करेंगी.
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की जान के पीछे लॉरेंस बिश्नोई सालों से पड़ा है. लगातार गैंगस्टर की तरफ से एक्टर को धमकियां मिल रही हैं.इस मामले में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली भी कूद पड़ी हैं. उन्होंने इंस्टा पोस्ट में लॉरेंस से जूम कॉल पर बात कर कुछ राज खोलने का वादा किया.
अब फ्री प्रेस जनरल को दिए इंटरव्यू में सोमी ने कहा कि सलमान को बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए. ये भी बताया वो लॉरेंस से क्या बात करनी चाहती हैं. सोमी ने बताया कि वो लॉरेंस से बात कर शांति और माफी की पहल करना चाहती हैं. वो आपसी समझ और सुलह को बढ़ावा देकर अहिंसा की वकालत करेंगी. सोमी ने बताया लॉरेंस से उनकी बातचीत का सलमान संग उनके अतीत से कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा- बातचीत का उद्देश्य शांति और संवाद को बढ़ावा देना है. खासतौर पर न्याय और पर्यावरण के संबंध में. बिश्नोई समाज इन सभी चीजों की काफी परवाह करता है. मैंने पहले भी सलमान की तरफ से बिश्नोई समाज से माफी मांगी है. मैं अक्सर उनके मंदिरों में जाकर प्रार्थना करती हूं. शांति लाना मेरा मकसद है. अतीत में किए गए कामों की माफी इस मामले से जुड़े लोगों को मांगनी चाहिए. सोमी ने कहा सलमान को बिश्नोई समाज से माफी मांगनी है या नहीं ये उनका कॉल है. हमारे बीच 20 सालों में लिमिटेड बात हुई है. ये उनका फैसला है. सलमान को मिल रही धमकियों पर सोमी ने कहा- पता नहीं इनकी वजह से सलमान पर पर्सनली क्या फर्क पड़ा होगा. लेकिन धमकियां तनावपूर्ण होती हैं. मुझे लगता है शांति और बातचीत किसी भी झगड़े को सुलझाने का बेस्ट तरीका है. इससे भविष्य में होने वाली हिंसा को रोका जा सकता है. सोमी ने कहा उनके दिल में सलमान के लिए कोई फीलिंग्स नहीं है. अब वो चैरिटी के लिए काम करती हैं. सोशल इश्यूज को लेकर जागरुकता बढ़ाना उनका लक्ष्य है.'घोड़े' संग एक्ट्रेस का रोमांस, किया Kiss, वीडियो देख बोले यूजर्स- हमें बख्श दोराधिका ने अंबानी फैमिली संग काटा केक, बातों में बिजी धोनी-रणवीर, क्यों परेशान अनन्या?
Killing Of Black Buck Lawrence Bishnois Salman Ex-Girlfriend Somy Ali Salman Khan Should Apologise To Bishnois Salman-Bishnoi Threat
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सलमान खान और हिरण के शिकार के मामले पर क्या है बिश्नोई समाज की राय? देखें रिपोर्टबाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान खान को दी गई धमकी की चर्चा एक बार फिर से हो रही है. सलमान खान से जुड़े हिरण के शिकार के मामले को लेकर बिश्नोई समाज आज भी नाराज है. क्या सलमान खान के माफी मांगने पर बिश्नोई समाज उन्हें माफ करेगा? देखें रिपोर्ट.
Read more »
'हम आपके मंदिर आना चाहते हैं...', Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड का लॉरेंस बिश्नोई को डायरेक्ट मैसेजमनोरंजन | बॉलीवुड: Somy Ali Open Letter to Lawrence Bishnoi: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम एक डायरेक्ट मैसेज लिखा है.
Read more »
क्या सलमान खान को बिश्नोई समाज से मांगनी चाहिए माफी? सुनिए दिल्ली की जनता का जवाबSalman Khan vs Bishnoi community: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच बढ़ती दुश्मनी इन दिनों चर्चा में है. इस विषय पर जब दिल्ली की जनता से पूछा गया कि क्या सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए. इस पर एक शख्स ने बताया कि क्या लॉरेंस बिश्नोई उन बच्चों की भी हत्या कर देगा, जिनकी मदद NGO के द्वारा सलमान खान करता है.
Read more »
DNA: क्या सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगेंगे?बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई से जूम कॉल की इच्छा जताईसलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जूम कॉल करने की इच्छा जताई है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'बिश्नोई समाज से...', सलमान खान को खतरे में देख घबराई Ex गर्लफ्रेंड! दबंग एक्टर को खुद लेना होगा फैसलासलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच सालों से चल रही दुश्मनी चल रही है. सलमान का एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर गैंगस्टर का फोन नंबर मांगा था और जूम कॉल पर बात करने के इच्छा जताई थी. अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान और बिश्नोई समाज की इस जंग को लेकर बात करते हुए कह डाला कि सलमान को माफी मांगनी चाहिए.
Read more »
