Premananda Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज से जानें क्या है सनातन धर्म और उसके लक्षण

Sanatan Dharm News

Premananda Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज से जानें क्या है सनातन धर्म और उसके लक्षण
Hinduism Sanatan DharmaImportance Of Sanatan DharmaPower Of Sanatan Dharma
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

Premananda Ji Maharaj: हिंदुओं के लिए सनातन धर्म का खास महत्व है. प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार क्या है सनातन धर्म अगर आप ये जान लेंगे तो आप जीवन में इन तीन बड़ी गलतियों को करने से बच जाएंगे.

Premananda Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि जब कार्य धर्मपूर्वक किया जाता है तो कभी भी पछतावा नहीं होता, हमेशा आनंद की अनुभूति होती है. परंतु जब आचरण धर्म से विचलित होता है तो अहंकार का जन्म होता है.

हिंदुओं के लिए सनातन धर्म का खास महत्व है. प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार क्या है सनातन धर्म अगर आप ये जान लेंगे तो आप जीवन में इन तीन बड़ी गलतियों को करने से बच जाएंगे. इतना ही नहीं आप इसी मार्ग पर चलकर सच्चे सनातनी भी कहलाएंगे. सनातन धर्म क्या है सनातन धर्म वेद हैं. भगवान का सच्चा स्वरूप क्या है? श्री हरि वेद रूप में विद्यमान हैं. इसलिए, सनातन धर्म वेद हैं, सनातन धर्म श्री हरि हैं, और सनातन धर्म ही भगवान का सच्चा स्वरूप है. उनकी इन बातों को सुनकर जिन लोगों को सनातन के बारे में सही जानकारी नहीं थी वो अब हो जाएगी. पहला लक्षण सत्य है. जो झूठ बोलते हैं, वे स्वयं को सनातन धर्म का अनुयायी कहने का अधिकार नहीं रखते. आज के समय में सौ में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जो यह सोचे कि उसे झूठ नहीं बोलना चाहिए. प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि हम गर्व से कहते हैं कि हम सनातन धर्म के अनुयायी हैं परंतु सनातन धर्म का पहला लक्षण सत्य है. सत्य क्या है? भगवान स्वयं सत्य हैं. जब मृत्यु होती है तब सभी कहते हैं"राम नाम सत्य है". ब्रज में कहा जाता है"कृष्ण नाम सत्य है, गोपाल नाम सत्य है, गोविंद नाम सत्य है". आप भगवान का नाम नहीं लेते और सत्य का पालन नहीं करते, तो सनातन धर्म के अनुयायी कहलाने का आपके लिए कोई अर्थ नहीं है. रघुकुल की परंपरा हमेशा से सत्य पर आधारित रही है. अगर जीवन भी चला जाए पर वचन सत्य होना चाहिए. एक बार कहा गया वचन कभी झूठा नहीं होना चाहिए.सनातन धर्म का पहला लक्षण सत्य है. सत्य भगवान नारायण, हरि, राम और कृष्ण के रूप में विद्यमान है. सत्य ही वह तत्व है जो त्रिकाल में अडिग रहता है. भगवान कृष्ण जब कारागार में प्रकट हुए, तब सभी देवताओं ने उनकी स्तुति की और पहला श्लोक था"सत्य व्रतम त्र सत्यम". यह सत्य का मार्ग ही है जो भगवान का मार्ग है.सनातन धर्म का दूसरा लक्षण दया है. दया का अर्थ है सब पर करुणा करना, चाहे वे किसी भी परिस्थिति में हों. दया का उल्टा अहंकार और स्वार्थ है. जो यह सोचता है कि 'मैं कौन हूँ' और 'मेरा क्या है', वह दया का पालन नहीं कर सकता. एक सच्चे सनातन धर्म के अनुयायी का कर्तव्य है कि वह सभी के प्रति दया भाव रखे.सनातन धर्म का तीसरा लक्षण तपस्या है. तपस्या का अर्थ है अपने धर्म का पालन करते हुए आने वाली कठिनाइयों को सहन करना. जो व्यक्ति अपने धर्म का पालन करते हुए आनंदपूर्वक कष्ट सहता है, उसे ही तपस्वी कहा जाता है. तपस्या वह होती है जब कोई व्यक्ति वासना, क्रोध आदि के प्रलोभनों को सहते हुए धर्म के मार्ग पर चलता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Hinduism Sanatan Dharma Importance Of Sanatan Dharma Power Of Sanatan Dharma Premanand Ji Maharaj Religion News In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

धन और पद से कभी सुख नहीं मिलता, जानिए प्रेमानंद जी महाराज ने बताया असली सुख कब मिलता है ?धन और पद से कभी सुख नहीं मिलता, जानिए प्रेमानंद जी महाराज ने बताया असली सुख कब मिलता है ?Premanand Ji Maharaj: वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि धन और पद से कभी सुख नहीं मिलता. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

धन के लालच में झूठ बोलने वालों को प्रेमानंद जी महाराज ने किया सावधान, कान खोल कर सुन लें ये जरूरी बात....धन के लालच में झूठ बोलने वालों को प्रेमानंद जी महाराज ने किया सावधान, कान खोल कर सुन लें ये जरूरी बात....Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज ने अपने सत्संग में लोगों को एक जरूरी बात कही है. महाराज Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

1 गिलास पानी पीना मुश्किल, गीले कपड़े से पोंछते हैं मुंह...प्रेमानंद महाराज ने खुद बताया कारण1 गिलास पानी पीना मुश्किल, गीले कपड़े से पोंछते हैं मुंह...प्रेमानंद महाराज ने खुद बताया कारणPremananda Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने खुद बताया है कि उनका डायलिसिस होता है इसलिए वह अधिक पानी नहीं पी सकते.
Read more »

1 गिलास पानी पीना भी मुश्किल, गीले कपड़े से पोंछते हैं मुंह...प्रेमानंद महाराज ने खुद बताया कारण1 गिलास पानी पीना भी मुश्किल, गीले कपड़े से पोंछते हैं मुंह...प्रेमानंद महाराज ने खुद बताया कारणPremananda Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने खुद बताया है कि उनका डायलिसिस होता है इसलिए वह अधिक पानी नहीं पी सकते.
Read more »

भारी से भारी संकट, दुख और भय को जड़ से उखाड़ फेंकेगा ये पाठ, सुनिए प्रेमानंद जी महाराज से.....भारी से भारी संकट, दुख और भय को जड़ से उखाड़ फेंकेगा ये पाठ, सुनिए प्रेमानंद जी महाराज से.....Premanand Ji Maharaj Video: वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज से सुनिए वो पाठ जो भारी से भारी संकट, Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

क्या किसी संत-महात्मा के आशीर्वाद देने से हमारे दुखों का अंत हो जाता है ? भ्रम तोड़ने के लिए प्रेमानंद जी महाराज को सुन लें...क्या किसी संत-महात्मा के आशीर्वाद देने से हमारे दुखों का अंत हो जाता है ? भ्रम तोड़ने के लिए प्रेमानंद जी महाराज को सुन लें...Premanand Ji Maharaj: वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज ने बताया है कि क्या किसी भी संत या महात्मा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:43:28