मनोरंजन | बॉलीवुड: Somy Ali Open Letter to Lawrence Bishnoi: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम एक डायरेक्ट मैसेज लिखा है.
Somy Ali Open Letter to Lawrence Bishnoi : सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम एक डायरेक्ट मैसेज लिखा है. सोमी ने लॉरेंस से उसका मोबाइल नंबर भी मांगा है.एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से ही ब़लीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बड़ा दी गई है.
सलमान के फैंस और उनके करीबियों को एक्टर की चिंता सताने लगी है. इस बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम एक डायरेक्ट मैसेज लिखा है. सोमी ने लॉरेंस को भाई बोलते हुए उसका मोबाइल नंबर मांगा और जूम कॉल में बात करने की इच्छा जताई है. इतना ही नहीं सोमी ने लॉरेंस से ये भी कहा कि वो उनके राजस्थान के मंदिर में जाकर पूजा भी करना चाहती हैं.सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम पर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो शेयर की और लिखा- 'नमस्ते, लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी कि आप जेल से भी जूम कॉल कर रहे हो, तो मुझे आपसे कुछ बातें करनी हैं. कृपा करके मुझे बताएं कि ये कैसा हो सकता है? हमारी पूरी दुनिया में सबसे पसंद की जगह राजस्थान है. हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए पर पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें हो जाएं पूजा के बाद. फिर यकीन मानिए की ये आपके फायदे की बातें हैं. अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा आप का. शुक्रिया.' बता दें कि, इससे पहले भी कई बार सोमी सलमान से जुड़े मुद्दों पर अपनी बातें रख चुकी हैं.बता दें, सलमान खान के करीबी रहे एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हादसे की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली और सलमान खान को धमकी देते हुए कहा कि जो भी सलमान की मदद करेगा वो अंजाम के लिए तैयार रहे. इसके बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा बड़ा दी गई है. वहीं उनके घर के बाहर किसी को भी खड़ा रहने की इज्जाद नहीं है. बता दें, 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था. इस केस में एक्टर को 5 साल की सजा हुई, लेकिन फिलहाल वे जमानत पर हैं. वहीं, बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करते हैं. ऐसे में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान से माफी मांगने को कहा था, लेकिन भाईजान ने आज तक माफी नहीं मांगी हैं. जिसके चलते लॉरेंस बिश्नोई सलमान की जान के पीछे पड़ा है. शादी के 12 साल बाद प्रेग्नेंट हुईं लस्ट स्टोरीज की ये एक्ट्रेस, लंदन फिल्म फेस्टिवल में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Lawrence Bishnoi Salman Khan Lawrence Bishnoi Salman Khan Lawrence Bishnoi Gang Somy Ali Salman Khan Lawrence Bishnoi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Salim Khan: 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या....', सलमान के पिता सलीम खान को बुर्का पहने हुए महिला ने दी धमकीSalim Khan: 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या....', सलमान के पिता सलीम खान को बुर्का पहने हुए महिला ने दी धमकी
Read more »
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : 'शूटरों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा किया'बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : 'शूटरों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा किया'
Read more »
'काला हिरण का शिकार कर खा गए...', जानें किसने सलमान खान को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह?मनोरंजन | बॉलीवुड: Harnath Singh Yadav Post on Salman Khan: हरनाथ सिंह यादव ने सलमान खान की फोटो शेयर की है और भाईजान को बिश्नोई गैंग से माफी मांगने की सलाह दी है.
Read more »
Baba Siddique Murder Update: बाबा सिद्दीकी पर हैरान करने वाले खुलासे!लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है.. लॉरेंस बिश्नोई ड़ी कंपनी की तरह अपने गुर्गों की एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली का लॉरेंस बिश्नोई के नाम सीधा मैसेज- हम आपके मंदिर आकर पूजा करना चाहते हैं!ये जगजाहिर है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पीछे पड़ा हुआ है। इसी वजह से उनके घर के बाहर फायरिंग करवाई और उनके करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या करवा दी। अब सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस के नाम एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा...
Read more »
सलमान खान की Ex का लॉरेंस बिश्नोई को डायरेक्ट मैसेज, 'हम आपके मंदिर आना चाहते हैं, पूजा के लिए...'सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया है. ये पोस्ट में उन्होंने डायरेक्ट लॉरेंस बिश्नोई को किया है. इस पोस्ट में उन्होंने क्या लिखा है, चलिए बताते हैं आपको...
Read more »
