'बिश्नोई समाज से...', सलमान खान को खतरे में देख घबराई Ex गर्लफ्रेंड! दबंग एक्टर को खुद लेना होगा फैसला

Somy Ali News

'बिश्नोई समाज से...', सलमान खान को खतरे में देख घबराई Ex गर्लफ्रेंड! दबंग एक्टर को खुद लेना होगा फैसला
Salman Khan Ex Girlfriend Somy AliSomy Ali Said Salman Khan Should Apologise To BisSomy Ali Latest Interview
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 182 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 51%

सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच सालों से चल रही दुश्मनी चल रही है. सलमान का एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर गैंगस्टर का फोन नंबर मांगा था और जूम कॉल पर बात करने के इच्छा जताई थी. अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान और बिश्नोई समाज की इस जंग को लेकर बात करते हुए कह डाला कि सलमान को माफी मांगनी चाहिए.

नई दिल्ली. सलमान खान से पिछले 26 साल पहले एक ऐसी गलती हो गई थी, जिसकी सजा भुगतने के बाद भी उन्हें माफी नहीं मिल रही है. कानून की नडर में भले सजा का भुगतान हो गया हो लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नजर में सलमान ने काले हिरण का शिकार कर वो गलती कर डाली, जो माफी के लायक नहीं है.

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के नाम एक डायरेक्ट मैसेज लिखा था और कहा था वो उनके मंदिर आना चाहती हैं, पूजा के लिए. इसके साथ ही उन्होंने जूम कॉल पर भी बात करने की इच्छा जाहिर की थी. इस डायरेक्ट मैसेज के बाद सोमी ने कह डाला कि सलमान को खुद सुलह की भावना से माफी मांगनी चाहिए. सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. लॉरेंस बिश्नोई के नाम डायरेक्ट मैसेज कर सु्र्खियों में आईं सोमी ने एक इंटरव्यू में कह डाला कि सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांग लेनी चाहिए. फोटो साभार-@realsomyali/Instagram फ्री प्रेस जर्नल को दिए हाल ही दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच सालों से चल रही दुश्मनी को लेकर बात की. हाल ही में उन्होंने अपनी पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई के नंबर का मांग की थी. ये पूछे जाने पर कि आप किसी गैंगस्टर से बात क्यों करना चाहते हैं? इसके जवाब में सोमी ने कहा- ‘मेरा इरादा एक गैंगस्टर के रूप में लॉरेंस बिश्नोई की प्रतिष्ठा पर ध्यान केंद्रित करना नहीं है, बल्कि शांति और क्षमा पर केंद्रित एक बातचीत करना है. मेरा मकसद समझ और मेल-मिलाप को बढ़ावा देना है, जो मानव अधिकारों और अहिंसा के लिए मेरी आजीवन वकालत के अनुरूप है. फोटो साभार-@realsomyali/Instagram सलमान खान संग रहे अपने करीबी रिश्ते और अपनी भावनाओं के बारे में भी उन्होंने बात की. सोमी ने एक बार फिर कबूल किया कि सलमान और मेरे बीच अतीत में गहरा रिश्ता था, लेकिन कभी-कभी जिंदगी में अप्रत्याशित मोड़ आते हैं. हमने अलग-अलग रास्ते चुने और तब से, मैंने मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के पीड़ितों को बचाने के मिशन के साथ अपने एनजीओ, ‘नो मोर टीयर्स’ के माध्यम से व्यक्तिगत विकास, मानवीय कार्य और घरेलू हिंसा के पीड़ितों की मदद करने पर ध्यान केंद्रित किया है. सलमान के लेकर अपनी फीलिंग्स को लेकर उन्होंने कहा- ‘मेरे जीवन का वह अध्याय बहुत पहले खत्म हो चुका है. सलमान के साथ मेरा रिश्ता अतीत का हिस्सा है.’ फोटो साभार-@realsomyali/Instagram सलमान की ओर से लॉरेंस से माफी मांगने को तैयार हैं? इस सवाल पर उन्होंने साफ-साफ कहा कि लॉरेंस बिश्नोई से बात करने की मेरी इच्छा का सलमान के साथ मेरे अतीत से कोई लेना-देना नहीं है. यह शांति और संवाद को बढ़ावा देने के बारे में है. विशेष रूप से न्याय और पर्यावरण से संबंधित मामलों में. वो मूल्य जिनकी बिश्नोई समुदाय गहराई से परवाह करता है. फोटो साभार-@realsomyali/Instagram सलमान की तरफ से माफी की बात पर सोमी ने कहा, ‘मैंने पहले भी सलमान की तरफ से माफी मांगी है और मैं बिश्नोई समुदाय का गहरा सम्मान करती हूं. मुझे उनके मंदिरों में जाना और वहां प्रार्थना करना अच्छा लगेगा. हालांकि मेरा लक्ष्य शांतिपूर्ण बातचीत को प्रोत्साहित करना है, लेकिन, कोई भी माफी सीधे तौर पर शामिल लोगों की तरफ से ही आनी चाहिए’. फोटो साभार-@realsomyali/Instagram क्या लॉरेंस सलमान का माफी को कबूल करेंगे? इस सवाल पर भाईजान का एक्स ने कहा कि सच्ची माफी तब ज्यादा महत्व रखती है जब वह सीधे तौर पर जिम्मेदार व्यक्ति की तरफ से आती है. सोमी ने कहा कि मेरी मकसद संवाद को प्रोत्साहित करना और समझ को बढ़ावा देना है. सच्चा मेल-मिलाप तभी होता है जब दोनों पक्ष खुले और ईमानदार संचार के लिए तैयार हों. फोटो साभार-@realsomyali/Instagram क्या सलमान लॉरेंस से बिना शर्त माफी मांगने को तैयार हैं? इस सवाल पर सोमी अली ने कहा कि मैं सलमान या उनकी माफी मांगने की इच्छा के बारे में कुछ नहीं बोल सकती. पिछले 20 सालों में हमारी बहुत सीमित बातचीत हुई है. अगर माफी मांगनी है तो यह फैसला सलमान को निजी तौर पर लेना होगा. फोटो साभार-@realsomyali/Instagram बिश्नोई गैंग की हरकतों से सलमान खान पर प्रभाव पड़ा है? इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि इन घटनाओं ने सलमान पर व्यक्तिगत रूप से क्या प्रभाव डाला है. हालांकि, इस तरह की धमकियां निश्चित रूप से परेशान करने वाली हो सकती हैं. मेरा मानना ​​है कि शांति और बातचीत संघर्षों को सुलझाने और भविष्य में हिंसा को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है. फोटो साभार-@realsomyali/Instagram

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali Somy Ali Said Salman Khan Should Apologise To Bis Somy Ali Latest Interview Lawrence Bishnoi Somy Ali Direct Massage To Lawrence Bishnoi Salman Khan Blackbuck Case सलमान खान सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली की सलमान को सलाह सलमान खान को माफी मांगनी चाहिए

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Salim Khan: 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या....', सलमान के पिता सलीम खान को बुर्का पहने हुए महिला ने दी धमकीSalim Khan: 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या....', सलमान के पिता सलीम खान को बुर्का पहने हुए महिला ने दी धमकीSalim Khan: 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या....', सलमान के पिता सलीम खान को बुर्का पहने हुए महिला ने दी धमकी
Read more »

'काला हिरण का शिकार कर खा गए...', जानें किसने सलमान खान को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह?'काला हिरण का शिकार कर खा गए...', जानें किसने सलमान खान को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह?मनोरंजन | बॉलीवुड: Harnath Singh Yadav Post on Salman Khan: हरनाथ सिंह यादव ने सलमान खान की फोटो शेयर की है और भाईजान को बिश्नोई गैंग से माफी मांगने की सलाह दी है.
Read more »

Exclusive: सलमान खान को माफ कर देंगे अगर...26 साल पुरानी दुश्मनी पल भर में होगी खत्म, बिश्नोई समाज ने रख दी...Exclusive: सलमान खान को माफ कर देंगे अगर...26 साल पुरानी दुश्मनी पल भर में होगी खत्म, बिश्नोई समाज ने रख दी...बाबा सिद्दीकी मर्डर के बाद सलमान खान, काला हिरण केस, लॉरेंस बिश्नोई गैंग और बिश्नोई समाज एक बार फिर चर्चा में हैं. 1998 में जोधपुर काले हिरण शिकार केस में सलमान अब भी आरोपी हैं. लॉरेंस बिश्नोई इसी मामले में सलमान के पीछे पड़ा हुआ है. सलमान इस विवाद को आसानी से खत्म कर सकते हैं. बिश्नोई समाज के लीडर ने बॉलीवुड एक्टर से एक खास डिमांड की है.
Read more »

सलमान खान और हिरण के शिकार के मामले पर क्या है बिश्नोई समाज की राय? देखें रिपोर्टसलमान खान और हिरण के शिकार के मामले पर क्या है बिश्नोई समाज की राय? देखें रिपोर्टबाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान खान को दी गई धमकी की चर्चा एक बार फिर से हो रही है. सलमान खान से जुड़े हिरण के शिकार के मामले को लेकर बिश्नोई समाज आज भी नाराज है. क्या सलमान खान के माफी मांगने पर बिश्नोई समाज उन्हें माफ करेगा? देखें रिपोर्ट.
Read more »

'हम आपके मंदिर आना चाहते हैं...', Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड का लॉरेंस बिश्नोई को डायरेक्ट मैसेज'हम आपके मंदिर आना चाहते हैं...', Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड का लॉरेंस बिश्नोई को डायरेक्ट मैसेजमनोरंजन | बॉलीवुड: Somy Ali Open Letter to Lawrence Bishnoi: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम एक डायरेक्ट मैसेज लिखा है.
Read more »

सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई से जूम कॉल की इच्छा जताईसोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई से जूम कॉल की इच्छा जताईसलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जूम कॉल करने की इच्छा जताई है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:43:53