हूती सैन्य प्रवक्ता का दावा है कि इस इजराइली जहाज को पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन चालक दल ने उनकी चेतावनियों और रेडियो कॉल्स को नजरअंदाज कर दिया.
यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर इजराइल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उसके एक वाणिज्यिक जहाज पर समुद्र में बड़ा हमला किया है. हूती ग्रुप के अनुसार, यह हमला उस समय किया गया जब "इटर्निटी सी" नामक कार्गो जहाज फिलिस्तीनी बंदरगाह उम्म अल-रशराश की ओर बढ़ रहा था.
हूती सैन्य प्रवक्ता ने दावा किया है कि इस इजराइली जहाज को पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन चालक दल ने उनकी चेतावनियों और रेडियो कॉल्स को नजरअंदाज कर दिया. इसके बाद हूती नौसेना ने ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर जहाज पर हमला किया, जिससे वह पूरी तरह डूब गया. Advertisment6 लोगों को बचाया, 15 लापता हूती ग्रुप ने दावा किया है कि हमले के बाद जहाज के 6 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन बाकी 15 लोग अब भी लापता हैं. राहत कार्य जारी है, हालांकि समुद्र में डूबे जहाज के कर्मियों की तलाश बेहद चुनौतीपूर्ण है. समुद्री मार्गों पर लगाया प्रतिबंध हूती विद्रोही पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि इजरायल और उसके सहयोगी देशों के किसी भी जहाज को यमन के जलक्षेत्र से गुजरने की इजाजत नहीं है. उन्होंने कहा है कि यह प्रतिबंध अभी भी प्रभावी है और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की जाएगी. हूती प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि लाल सागर और अरब सागर से इजरायली या इजरायल से जुड़े किसी भी जहाज की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा, जब तक गाजा पट्टी पर इजरायली हमले बंद नहीं होते और उस पर लगी नाकेबंदी नहीं हटा ली जाती. गाजा हमलों के विरोध में समुद्र से जवाब हूतियों की यह कार्रवाई गाजा में जारी इजरायली सैन्य अभियानों के विरोध में की जा रही है. हूती ग्रुप खुद को फिलिस्तीन के समर्थन में खड़ा बता रहा है और कह रहा है कि वह इजरायल पर दबाव बनाने के लिए समुद्री मार्गों को भी निशाना बनाता रहेगा. अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ी इस हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार पर एक बार फिर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. विशेष रूप से लाल सागर और अरब सागर में सक्रिय जहाजों की सुरक्षा को लेकर कई देशों ने चिंता जताई है. विशेषज्ञों के मुताबिक यदि ऐसे हमले लगातार होते रहे, तो वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर गंभीर असर पड़ सकता है.
Houthi Rebels Attack Houthi Rebels
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
थैंक्यू इंडियन नेवी! जहाज पर लगी आग, भारतीय नौसेना ने बचाई क्रू की जान, गदगद हो गया चीनसोमवार सुबह, बेपोर (कोझिकोड, केरल) तट के पास एमवी वान हाई 503 (MV Wan Hai 503) नामक सिंगापुर फ्लैग वाले कंटेनर जहाज में धमाके के बाद आग लग गई थी. इस जहाज पर कुल 22 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 14 चीनी नागरिक शामिल थे. प्रवक्ता यू जिंग के अनुसार, इन 14 चीनी नागरिकों में से 6 ताइवान से थे.
Read more »
चीन के बाद ताइवान ने भारतीय नेवी को शुक्रिया कहा: अरब सागर में जलते जहाज से 18 क्रू मेंबर को रेस्क्यू किया थाताइवान सरकार ने सिंगापुर के कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 में हुए हादसे के बाद मदद करने के लिए इंडियन नेवी और कोस्टल गार्ड का आभार जताया है। The Taiwan Government has expressed gratitude to the Indian Navy and Indian Coast Guard for their swift rescue operation involving the merchant vessel Wan Hai 503.
Read more »
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच हूती विद्रोहियों की अमेरिका को चेतावनी, कहा- अगर ईरान पर हमला किया तो...ईरान और इजरायल के तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने अमेरिका को चेतावनी दी है। हूती
Read more »
Middle East Tensions: हूती ने ब्रिटिश जहाज पर किया अटैक, सुरक्षा बलों ने दिया मुंहतोड़ जवाबMiddle East Tensions: हूती ने ब्रिटिश जहाज पर किया अटैक, सुरक्षा बलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब Middle East Tensions houthi attacks on british Ship विदेश
Read more »
इजराइल का यमन में हूती लड़ाकों के पोर्ट पर हमला: कहा- हम पर जो हाथ उठेगा, काट देंगे; इजराइल-हमास कतर में सी...Israel Yemen Houthi Port Strikes Update इजराइल और हमास के बीच कतर में सोमवार को शांति वार्ता से पहले इजराइली सेना ने यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया।
Read more »
VIDEO: देखते ही देखते लाल सागर में समा गया मैजिक सीज़, हूती विद्रोहियों ने दागे थे ड्रोन और मिसाइलयमन के हूती विद्रोहियों ने एक फुटेज जारी किया है जिसमें कथित तौर पर लाइबेरिया के झंडे वाला बल्क कैरियर एम/वी मैजिक सीज़ (Magic Seas) लाल सागर में डूबता हुआ दिखाई दे रहा है. एक यूनानी कंपनी के मालिकाना हक वाला यह जहाज कथित तौर पर लोहा और उर्वरक लेकर चीन से तुर्की जा रहा था, तभी 6 जुलाई उस पर घात लगाकर हमला किया गया.
Read more »
