सोमवार सुबह, बेपोर (कोझिकोड, केरल) तट के पास एमवी वान हाई 503 (MV Wan Hai 503) नामक सिंगापुर फ्लैग वाले कंटेनर जहाज में धमाके के बाद आग लग गई थी. इस जहाज पर कुल 22 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 14 चीनी नागरिक शामिल थे. प्रवक्ता यू जिंग के अनुसार, इन 14 चीनी नागरिकों में से 6 ताइवान से थे.
केरल तट के पास सिंगापुर फ्लैग वाले जहाज में आग लगने के बाद भारतीय नौसेना द्वारा उसके चालक दल को सफलतापूर्वक बचाने के एक दिन बाद चीन ने भारत का आभार जताया है. भारत में स्थित चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने भारतीय नौसेना और मुंबई कोस्ट गार्ड को बचाव अभियान के लिए धन्यवाद दिया.
इस जहाज पर 14 चीनी नागरिक सवार थे. Advertisementयू जिंग ने एक्स पर लिखा, 'हम भारतीय नौसेना और मुंबई कोस्ट गार्ड की ओर से किए गए बचाव अभियान के लिए आभार व्यक्त करते हैं. हम कामना करते हैं कि आगे के सर्च ऑपरेशन सफल हों और घायल चालक दल के सदस्यों को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देते हैं.'धमाके के बाद जहाज पर लगी आगसोमवार सुबह, बेपोर तट के पास एमवी वान हाई 503 नामक सिंगापुर फ्लैग वाले कंटेनर जहाज में धमाके के बाद आग लग गई थी. इस जहाज पर कुल 22 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 14 चीनी नागरिक शामिल थे. प्रवक्ता यू जिंग के अनुसार, इन 14 चीनी नागरिकों में से 6 ताइवान से थे.भारतीय नौसेना की त्वरित कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईएनएस सूरत को कोच्चि बंदरगाह से मोड़ कर मौके पर भेजा. भारतीय तटरक्षक बल ने भी कई संसाधनों को राहत कार्य में लगाया, जिनमें आईसीजीएस राजदूत , आईसीजीएस अर्णवेश और आईसीजीएस सचेत शामिल थे. एक सीजी डोर्नियर विमान को भी स्थिति का आकलन करने के लिए भेजा गया. Advertisement 18 क्रू मेंबर्स को बचाया गयाआग पर आंशिक रूप से काबू पा लिया गया था, लेकिन जहाज से घना धुआं उठता रहा. सोमवार देर रात तक 18 क्रू मेंबर को बचाकर मंगलुरु लाया गया, जबकि 4 सदस्य अभी भी लापता हैं. मंगलवार को अधिकारियों ने संभावित ऑयल स्पिल को लेकर एडवाइजरी जारी की. घटना में एक चीनी इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये भी देखें
Indian Navy Rescue Singapore Ship Crew Singapore Flagged Ship Explosion Singapore Kerala Coast Chinese Embassy China
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मैंगलोर तट पर डूबा सीमेंट से लदा मालवाहक जहाज, 6 लोगों ने कूदकर ऐसे बचाई जानमालवाहक जहाज MSV सलामत, 12 मई को मैंगलोर बंदरगाह से लक्षद्वीप के कदमत द्वीप के रास्ते रवाना हुआ था. ये जहाज सीमेंट और निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था. इसके डूबने की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है.
Read more »
इंडियन नेवी को मिलेगा आज ऐसा जहाज, जो दुनिया में नहीं है किसी के पासभारतीय नौसेना को आज एक अनूठा जहाज मिलने जा रहा है, जो प्राचीन भारतीय जहाज निर्माण कला का प्रतीक है। यह जहाज, अजंता की गुफाओं से प्रेरित होकर बनाया गया है।
Read more »
लाइबेरियाई जहाज के कोच्चि तट पर डूबने के बाद हाई अलर्ट पर भारतीय तटरक्षक बललाइबेरियाई जहाज के कोच्चि तट पर डूबने के बाद हाई अलर्ट पर भारतीय तटरक्षक बल
Read more »
कोई पेड़ पर चढ़ा तो किसी ने दीवार फांदकर बचाई जान, बेंगलुरु भगदड़ की दर्दनाक PHOTOSChinnaswamy Stadium stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल में पहली जीत हासिल की. इस जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न का कार्यक्रम हो रहा था. जिसमें आरसीबी के फैंस सड़क से लेकर स्टेडियम तक भरे हुए थे. इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में 25 से ज्यादा फैंस घायल हो गए और 11 लोगों की मौत हो गई.
Read more »
किम जोंग ने ऐसा क्या आदेश दिया कि एक झटके में सीधा हो गया जहाज? US नेवी हैरानकिम जोंग उन ने ऐसा क्या आदेश दिया कि एक झटके में सीधा हो गया जहाज? कमाल देखकर अमेरिकी नेवी भी हैरान
Read more »
भारतीय नौसेना ने जलते जहाज से चीनी नागरिकों को बचाया... चीनी प्रवक्ता ने जानिए किन शब्दों से की इंडियन नेवी की तारीफMV Wan Hai 503 एक कंटेनर शिप है जो दक्षिण एशियाई क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। यह पोत सिंगापुर से संयुक्त अरब अमीरात की ओर जा रहा था और अरेबियन सी में प्रवेश कर चुका था, तभी इसमें भीतर से एक विस्फोट हुआ जिसके बाद तेज आग लग गई।
Read more »
