भारतीय नौसेना को आज एक अनूठा जहाज मिलने जा रहा है, जो प्राचीन भारतीय जहाज निर्माण कला का प्रतीक है। यह जहाज, अजंता की गुफाओं से प्रेरित होकर बनाया गया है।
नई दिल्ली: इंडियन नेवी को आज एक ऐसा जहाज मिलने जा रहा है जैसा दुनिया में किसी नेवी के पास नहीं है। इससे दुनिया ये भी देखेगी कि भारत में प्राचीन काल से ही किस तरह से जहाज बनते रहे हैं और हमारी समुद्री ताकत कितनी मजबूत थी। इस जहाज को उसी सदियों पुरानी तकनीक से तैयार किया गया है। नेवी में शामिल होने के बाद इसका दूसरा फेज शुरू होगा। यह जहाज महासागर की सैर पर निकलेगा। यह जहाज सदियों पुराने समुद्री व्यापार मार्ग के जरिए भारत से दूसरे देश की यात्रा तय करेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए इंडियन नेवी , संस्कृति मंत्रालय और गोवा स्थित एक एमएसएमई होडी इनोवेशंस ने साथ मिलकर काम किया है। केंद्रीय मंत्री सार्वजनिक करेंगे नामकारवार नेवल बेस में आज एक समारोह में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस जहाज का नाम सार्वजनिक करेंगे और इसे नेवी में शामिल करेंगे। यह जहाज पांचवीं शताब्दी ईसवी के समय के एक प्राचीन जहाज का पुनर्निर्माण है और इसकी प्रेरणा अजन्ता की गुफाओं की एक चित्रकला से ली गई है। जहाज की नींव 12 सितंबर 2023 को रखी गई थी। केरल के कारीगरों ने किया है काम जहाज का निर्माण पारंपरिक तरीकों और प्राकृतिक सामग्री से केरल के कारीगरों ने किया है। इस टीम का नेतृत्व प्रसिद्ध जहाज निर्माता बाबू शंकरण ने किया, जिन्होंने जहाज में हजारों जोड़ हाथ से सिले। पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग इंडियन नेवी ने की, जिसमें जहाज का डिज़ाइन, तकनीकी जांच और निर्माण शामिल है। इस प्रकार के जहाज का कोई पुराना डिजाइन या ढांचा नहीं बचा है इसलिए इसकी पूरी रूपरेखा अजन्ता चित्रों से तैयार करनी पड़ी। आधुनिक जहाज ों से बिल्कुल अलग इंडियन नेवी के प्रवक्ता कैप्टन विवेक मधवाल ने कहा कि यह जहाज आज के आधुनिक जहाज ों से बिल्कुल अलग है। इसमें चौकोर पाल और लकड़ी की पतवारें हैं और इसे हाथ से चलने वाले चप्पुओं से नियंत्रित किया जाता है। नेवी ने इस जहाज के डिजाइन की जांच के लिए आईआईटी मद्रास के समुद्र इंजीनियरिंग विभाग की मदद ली और खुद भी इसकी मजबूती का परीक्षण किया। नेवी में शामिल होने के बाद नेवी इस जहाज को पुराने समुद्री व्यापार मार्गों पर चलाएगी। इसकी पहली समुद्री यात्रा गुजरात से ओमान के बीच की जाएगी जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।.
नई दिल्ली: इंडियन नेवी को आज एक ऐसा जहाज मिलने जा रहा है जैसा दुनिया में किसी नेवी के पास नहीं है। इससे दुनिया ये भी देखेगी कि भारत में प्राचीन काल से ही किस तरह से जहाज बनते रहे हैं और हमारी समुद्री ताकत कितनी मजबूत थी। इस जहाज को उसी सदियों पुरानी तकनीक से तैयार किया गया है। नेवी में शामिल होने के बाद इसका दूसरा फेज शुरू होगा। यह जहाज महासागर की सैर पर निकलेगा। यह जहाज सदियों पुराने समुद्री व्यापार मार्ग के जरिए भारत से दूसरे देश की यात्रा तय करेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए इंडियन नेवी, संस्कृति मंत्रालय और गोवा स्थित एक एमएसएमई होडी इनोवेशंस ने साथ मिलकर काम किया है। केंद्रीय मंत्री सार्वजनिक करेंगे नामकारवार नेवल बेस में आज एक समारोह में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस जहाज का नाम सार्वजनिक करेंगे और इसे नेवी में शामिल करेंगे। यह जहाज पांचवीं शताब्दी ईसवी के समय के एक प्राचीन जहाज का पुनर्निर्माण है और इसकी प्रेरणा अजन्ता की गुफाओं की एक चित्रकला से ली गई है। जहाज की नींव 12 सितंबर 2023 को रखी गई थी। केरल के कारीगरों ने किया है कामजहाज का निर्माण पारंपरिक तरीकों और प्राकृतिक सामग्री से केरल के कारीगरों ने किया है। इस टीम का नेतृत्व प्रसिद्ध जहाज निर्माता बाबू शंकरण ने किया, जिन्होंने जहाज में हजारों जोड़ हाथ से सिले। पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग इंडियन नेवी ने की, जिसमें जहाज का डिज़ाइन, तकनीकी जांच और निर्माण शामिल है। इस प्रकार के जहाज का कोई पुराना डिजाइन या ढांचा नहीं बचा है इसलिए इसकी पूरी रूपरेखा अजन्ता चित्रों से तैयार करनी पड़ी। आधुनिक जहाजों से बिल्कुल अलगइंडियन नेवी के प्रवक्ता कैप्टन विवेक मधवाल ने कहा कि यह जहाज आज के आधुनिक जहाजों से बिल्कुल अलग है। इसमें चौकोर पाल और लकड़ी की पतवारें हैं और इसे हाथ से चलने वाले चप्पुओं से नियंत्रित किया जाता है। नेवी ने इस जहाज के डिजाइन की जांच के लिए आईआईटी मद्रास के समुद्र इंजीनियरिंग विभाग की मदद ली और खुद भी इसकी मजबूती का परीक्षण किया। नेवी में शामिल होने के बाद नेवी इस जहाज को पुराने समुद्री व्यापार मार्गों पर चलाएगी। इसकी पहली समुद्री यात्रा गुजरात से ओमान के बीच की जाएगी जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
Naval Power Centuries-Old Technology Navy इंडियन नेवी जहाज शिप भारत भारतीय नौसेना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेवी के मिसाइल विध्वंसक पोत INS Surat का सफल परीक्षण, 70 किमी की मारक क्षमता, देखें वीडियोभारत-पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच गुरुवार को इंडियन नेवी ने आईएनएस सूरत नामक नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत का सफल परीक्षण किया है.
Read more »
आतंकवाद को पाला-पोसा... बिलावल भुट्टो ने ही खोल दिया पाकिस्तान के झूठ का पुलिंदापहलगाम हमले के बाद कुछ ही दिनों के अंतराल में ये दूसरा ऐसा मौका है जब पाकिस्तान के किसी शीर्ष नेता ने आतंकवाद को समर्थन देने की बात मानी है.
Read more »
MS Dhoni: जब कोई धोनी को करता है ट्रोल तो वह क्यों नहीं देते हैं जवाब? माही के बयान से मची खलबलीMS Dhoni Big Statement: महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि मेरे पास शानदार प्रशंसक हैं, इसलिए मुझे किसी को कुछ कहने के लिए अपने मुंह को खोलने की जरूरत नहीं है.
Read more »
भूने हुए चने में ऐसा क्या है, जो हर डाइटीशियन इसे खाने को कहते हैं?भूने हुए चने में ऐसा क्या है, जो हर डाइटीशियन इसे खाने को कहते हैं?
Read more »
ससुरालवालों ने प्रेग्नेंट बहू को मारकर खेत में फेंका: सहारनपुर में बोरे में मिली लाश; एक साल पहले घर से भाग...सहारनपुर में एक प्रेग्नेंट युवती का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। युवक तीन दिन पहले ही युवती को घर लता था। जो युवक के परिजनों को बर्दाश्त नहीं हुआ।
Read more »
बस बहुत हो गया... महिला अधिकारी को तुरंत दें स्थायी कमीशन, सुप्रीम कोर्ट का नेवी को आदेशसुप्रीम कोर्ट ने इंडियन नेवी को 2007 बैच की अधिकारी सीमा चौधरी को स्थायी कमीशन देने का आदेश दिया है और एक सप्ताह में पालन करने को कहा.
Read more »
