मसूरी में रक्षाबंधन के भव्य आयोजन की तैयारी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

United States News News

मसूरी में रक्षाबंधन के भव्य आयोजन की तैयारी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

मसूरी में रक्षाबंधन के भव्य आयोजन की तैयारी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

मसूरी, 10 जुलाई । उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मसूरी में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शिशु विद्या मंदिर के सभागार में एक समीक्षा बैठक की। यह कार्यक्रम मसूरी टाउन हॉल में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय बहनों की भागीदारी की उम्मीद है। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति भी कार्यक्रम को और खास बनाएगी। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए गणेश मंत्री जोशी ने कहा, “हर वर्ष की तरह इस बार भी मसूरी की बहनें मुझे राखी बांधने आएंगी। यह मेरे लिए गर्व और स्नेह का क्षण है। विपक्ष चाहे कुछ भी कहे, मैं इस पर्व को राजनीति से नहीं जोड़ता। मेरे लिए यह भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।”उन्होंने बताया कि इस आयोजन में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता के साथ साझा की जाएगी। साथ ही केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता जनता से सीधा संवाद करेंगे, जिससे सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और स्थानीय प्रशासन इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो प्रदेश के विकास को नई दिशा दे रहे हैं। विशेष रूप से, उन्होंने ऑपरेशन कालनेमि का जिक्र किया, जिसका उद्देश्य वेश बदलकर धर्म परिवर्तन और छल से विवाह जैसे गंभीर मामलों पर रोक लगाना है। इस अभियान के तहत सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है, ताकि सामाजिक समरसता और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।इसके अलावा, गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लागू किए गए नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और उच्च शिक्षा सुधार जैसे कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की ओर से लागू की गई तमाम योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। हमारी सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेगा।--आईएएनएसएकेएस/डीएससी Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सीएम रेखा गुप्ता ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के विकास कार्यों की समीक्षा कीसीएम रेखा गुप्ता ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के विकास कार्यों की समीक्षा कीसीएम रेखा गुप्ता ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के विकास कार्यों की समीक्षा की
Read more »

अहमदाबाद विमान हादसा : पीएम मोदी के प्रधान सचिव ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा कीअहमदाबाद विमान हादसा : पीएम मोदी के प्रधान सचिव ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा कीअहमदाबाद विमान हादसा : पीएम मोदी के प्रधान सचिव ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की
Read more »

जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट... कल जारी होगा नोटिफिकेशन, अमित शाह ने गृह सचिव के साथ की रिव्यू मीटिंगजनगणना को लेकर बड़ा अपडेट... कल जारी होगा नोटिफिकेशन, अमित शाह ने गृह सचिव के साथ की रिव्यू मीटिंगकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की है, जिसकी अधिसूचना 16 जून, 2025 को जारी होगी। यह जनगणना दो चरणों में होगी।
Read more »

सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अमरनाथ यात्रा और कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कीसेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अमरनाथ यात्रा और कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कीसेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अमरनाथ यात्रा और कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
Read more »

मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना में कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा कीमल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना में कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा कीमल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना में कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की
Read more »

पीएम मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा कीपीएम मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा कीपीएम मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:19:30