केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की है, जिसकी अधिसूचना 16 जून, 2025 को जारी होगी। यह जनगणना दो चरणों में होगी।
नई दिल्ली : देश में 2011 के बाद होने वाली जनगणना के लिए आज यानी सोमवार को नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इसके पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की। दो चरण में होगी जनगणना गृह मंत्रालय ने बताया कि जनगणना दो चरणों में की जाएगी। फील्ड में डोर-टू-डोर जनगणना करने के लिए 34 लाख सर्वे करने वाले और सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। जो फील्ड से डाटा इकठ्ठा करने का काम करेंगे। इसके अलावा एक लाख 30 हजार जनगणना पदाधिकारी तैनात किए जाएंगे। यह सारे कर्मचारी जनगणना के लिए फील्ड सर्वे से लेकर इसका पूरा डाटा बनाने का काम करेंगे। जनगणना में जाति भी पूछी जाएगी। जनगणना डिजिटल की जाएगी। इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए यह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। पहले चरण में मकानों की गणना मंत्रालय ने बताया कि दो चरणों में की जाने वाली जनगणना में पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। इसमें प्रत्येक परिवार की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं के बारे में जानकारी इकट्ठी की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में जनगणना में प्रत्येक घर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य जानकारी एकत्र की जाएगी। इसमें जाति गणना भी की जाएगी। आजादी के बाद 8वीं जनगणना यह जनगणना प्रक्रिया शुरू होने के बाद से 16वीं जनगणना है और देश की आजादी के बाद 8वीं जनगणना है। लोगों को स्व-गणना का प्रावधान भी उपलब्ध कराया जाएगा। जनगणना से जुड़े तमाम डाटा की निजता और सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाएगा। जिसमें जनगणना के लिए डाटा इकट्ठा करना, उसे ट्रांसफर और स्टोर करने समेत हर कदम पर डाटा लीक ना होने पाए। इसके कड़े इंतजाम होंगे।.
नई दिल्ली : देश में 2011 के बाद होने वाली जनगणना के लिए आज यानी सोमवार को नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इसके पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की। दो चरण में होगी जनगणना गृह मंत्रालय ने बताया कि जनगणना दो चरणों में की जाएगी। फील्ड में डोर-टू-डोर जनगणना करने के लिए 34 लाख सर्वे करने वाले और सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। जो फील्ड से डाटा इकठ्ठा करने का काम करेंगे। इसके अलावा एक लाख 30 हजार जनगणना पदाधिकारी तैनात किए जाएंगे। यह सारे कर्मचारी जनगणना के लिए फील्ड सर्वे से लेकर इसका पूरा डाटा बनाने का काम करेंगे। जनगणना में जाति भी पूछी जाएगी। जनगणना डिजिटल की जाएगी। इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए यह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। पहले चरण में मकानों की गणना मंत्रालय ने बताया कि दो चरणों में की जाने वाली जनगणना में पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। इसमें प्रत्येक परिवार की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं के बारे में जानकारी इकट्ठी की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में जनगणना में प्रत्येक घर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य जानकारी एकत्र की जाएगी। इसमें जाति गणना भी की जाएगी। आजादी के बाद 8वीं जनगणना यह जनगणना प्रक्रिया शुरू होने के बाद से 16वीं जनगणना है और देश की आजादी के बाद 8वीं जनगणना है। लोगों को स्व-गणना का प्रावधान भी उपलब्ध कराया जाएगा। जनगणना से जुड़े तमाम डाटा की निजता और सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाएगा। जिसमें जनगणना के लिए डाटा इकट्ठा करना, उसे ट्रांसफर और स्टोर करने समेत हर कदम पर डाटा लीक ना होने पाए। इसके कड़े इंतजाम होंगे।
Amit Shah News Census News Census In India Census 2025 अमित शाह अमित शाह न्यूज जनगणना न्यूज जनगणना तारीख अमित शाह मीटिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठकयमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक
Read more »
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा इस बार होगी बड़ी चुनौती, तैनात होंगे 50 हजार से ज्यादा जवानपहलगाम आतंकी हमले के बाद, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। गृह मंत्रालय ने यात्रा के लिए 52 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को मंजूरी दी है।
Read more »
पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति गंभीर, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बातपूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति गंभीर, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात
Read more »
Sarkari Naukri: SSC ने 10 वीं 12वीं पास वालों से मांगे आवेदन, 2000 से ज्यादा पदों पर चल रही भर्तीSSC Selection Post Phase 13: एसएससी ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही 2 जून को SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया है.
Read more »
Monsoon Update: कहां अटक गया मॉनसून? बारिश पर IMD का बड़ा अपडेटभारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून में देरी होने की वजह बताई है। IMD ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है जो कि किसानों के लिए अच्छी खबर है।
Read more »
असंवेदनशील... गृहमंत्री के बयान पर कांग्रेस हमलावर, कहा था- दुर्घटना को कोई नहीं रोक सकताअहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। शाह ने कहा था कि दुर्घटना को कोई नहीं रोक सकता।
Read more »
