पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति गंभीर, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात
गुवाहाटी, 1 जून । पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही छह राज्यों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम , अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से टेलीफोन पर बातचीत की और बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली।गृह मंत्री ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की मदद का भी आश्वासन दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गृह मंत्री ने बताया, असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्यों में जारी भारी बारिश के मद्देनजर बात की। साथ ही उन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों के समर्थन में चट्टान की तरह खड़ी है।विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकारियों के अनुसार, 29 मई से जारी बारिश और बाढ़ के दौरान हुई 34 मौतों में असम में कम से कम 10 लोग मारे गए, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में नौ, मेघालय और मिजोरम में छह-छह, त्रिपुरा में दो और नागालैंड में एक व्यक्ति की मौत हुई।पूर्वोत्तर राज्यों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि ये मौतें डूबने, भूस्खलन और जलभराव के कारण हुई हैं।असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, 19 जिलों में बाढ़ और बारिश से 3.
64 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि 19 जिलों के 764 गांवों में 3,524.38 हेक्टेयर से अधिक फसल भूमि प्रभावित हुई है।त्रिपुरा में 2,800 परिवारों के 10,600 से अधिक बाढ़ प्रभावित लोगों ने आठ जिलों में से चार - पश्चिमी त्रिपुरा, खोवाई, उनाकोटी और उत्तरी त्रिपुरा में 60 राहत शिविरों में शरण ली है।मणिपुर में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने कहर बरपाया है। पिछले 48 घंटों में राज्य भर में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 3,802 लोग प्रभावित हुए हैं और 883 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।मेघालय में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण 86 गांवों के 1,300 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 37 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।--आईएएनएसपीएसके/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान से तनाव के बीच अमित शाह ने पाक और नेपाल से लगने वाले राज्यों के CM की बैठक बुलाईकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में आंतरिक सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को सतर्क रहने और कड़ी निगरानी रखने को कहा है.
Read more »
पीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग, गृह मंत्री के साथ NSA भी हुए शामिल, क्या रहा मीटिंग का एजेंडाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम अपने आवास पर गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।
Read more »
ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तानी ठिकानों पर भारी नुकसान पहुंचाया, अमित शाह ने किया दावाकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन से उधार ली गई पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली का उपयोग किया गया था.
Read more »
ये मुस्कुराहट क्या कह रही... नीति आयोग की बैठक में PM Modi का जोश हाई, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से गर्मजोशी से मिलेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से टीम इंडिया बनकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में पीएम मोदी गंभीर दिखे।
Read more »
विदेश मंत्री जयशंकर ने पहली बार कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से की बातविदेश मंत्री जयशंकर ने पहली बार कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से की बात
Read more »
पूर्वोत्तर : बारिश, बाढ़ और जलभराव से 27 लोगों की मौत, जनजीवन प्रभावितपूर्वोत्तर : बारिश, बाढ़ और जलभराव से 27 लोगों की मौत, जनजीवन प्रभावित
Read more »
