IND vs ENG: कितनी गंभीर है ऋषभ पंत की चोट? मैदान पर नहीं लौटे वापस

Rishabh Pant News

IND vs ENG: कितनी गंभीर है ऋषभ पंत की चोट? मैदान पर नहीं लौटे वापस
Sports News In HindiInd-Vs-EngIndia-Vs-England
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

लॉड्स टेस्ट के पहले दिन के दूसरे सेशन के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए. उनकी उंगली में चोट लगी है. पंत दूसरे सेशन के शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे. खेल समाचार | क्रिकेट

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉड्स में खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 251 रन बना लिया है. जो रूट 99 रन और बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर नाबाद हैं.

पहले दिन नीतीश रेड्डी ने 2 विकेट चटकाए. जबकि रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को 1-1 सफलता मिली. वहीं ऋषभ पंत की इंजरी ने टीम इंडिया की परेशनी बढ़ा दी है. Advertismentकितनी गंभीर है ऋषभ पंत की चोट लॉड्स टेस्ट के पहले दिन के दूसरे सेशन के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए. उनकी उंगली में चोट लगी है. पंत दूसरे सेशन के शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें बाहर जाना पड़ा. उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के लिए बुलाया गया. पंत इसके बाद मैदान पर वापस नहीं लौटे. अब पंत की चोट कितनी गंभीर है इसे लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पंत दूबारा मैदान पर नहीं आए इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी चोट गंभीर हो सकती है. लॉड्स टेस्ट से बाहर हुए Rishabh Pant तो भारत की बढ़ जाएगी मुश्किलें ऋषभ पंत की चोट गंभीर हुई और वो लॉड्स टेस्ट से बाहर होते हैं तो टीम इंडिया की मुश्किलें काफी बढ़ जाएगी. पंत इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के लिए अहम हैं. उन्होंने इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शानदार शतक लगाया था. इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी पंत ने तूफानी बल्लेबाजी की थी. ऐसे में तीसरे टेस्ट के पहले दिन के दूसरे सेशन में ही पंत का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. इससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. Dhruv Jurel takes the gloves as Rishabh Pant goes off for treatment on his hand 🔃 pic.twitter.com/LGDgi34IN7 — Sky Sports Cricket July 10, 2025 Rishabh Pant is off the field after a stinging blow to his fingers - Dhruv Jurel has taken the gloves as a substitute wicketkeeperhttps://t.co/dp3RtHo2QM | #ENGvIND pic.twitter.com/vfk4VVIN4S — ESPNcricinfo July 10, 2025 यह भी पढ़ें: IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की गेंद को समझ नहीं पाया ICC नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज, ऐसे किया क्लीन बोल्ड, देखें Video यह भी पढ़ें: IND vs ENG: जो रूट ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ये कीर्तिमान बनाने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Sports News In Hindi Ind-Vs-Eng India-Vs-England Rishabh Pant Injury Update Lord's Test भारत-इंग्लैंड Ind Vs Eng Lords Test

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने शतक जड़कर बना दिया 'महारिकॉर्ड', धोनी-साहा को छोड़ा पीछेIND vs ENG: ऋषभ पंत ने शतक जड़कर बना दिया 'महारिकॉर्ड', धोनी-साहा को छोड़ा पीछेपंत ने अपनी इस तूफानी पारी में कई और रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. पंत ने अपना शतक पूरा करने के दौरान 10 चौके और चार छक्के लगाए. पंत का इंग्लैंड में ये तीसरा टेस्ट शतक रहा. पंत कुल मिलाकर विदेशी जमीन पर 5 और अपने घर में 2 टेस्ट शतक जड़ चुके हैं.
Read more »

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने लीड्स में रचा नया कीर्तिमान, बने तीसरे भारतीय विकेटकीपरIND vs ENG: ऋषभ पंत ने लीड्स में रचा नया कीर्तिमान, बने तीसरे भारतीय विकेटकीपरऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस मैच में तीसरे दिन ओली पोप का कैच लेते ही टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से 150 या उससे ज्यादा कैच पूरे करने वाले तीसरे विकेटकीपर बन गए. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

IND vs ENG: सिराज-ब्रूक की मैदान पर हुई भिड़ंत, नोकझोंक का Video वायरलIND vs ENG: सिराज-ब्रूक की मैदान पर हुई भिड़ंत, नोकझोंक का Video वायरलभारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दोनों ही टीमें शानदार खेल रही हैं. लेकिन इस मुकाबले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तेज गेंदबाज सिराज और इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के बीच तीखी बहस देखने को मिली है.
Read more »

IND vs ENG: अंगुली में चोट के कारण मैदान से बाहर गए ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल ने संभाला विकेटकीपिंग का जिम्माIND vs ENG: अंगुली में चोट के कारण मैदान से बाहर गए ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल ने संभाला विकेटकीपिंग का जिम्माभारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चोटिल हो गए हैं। पंत को विकेटकीपिंग करते वक्त अंगुली में गेंद लगी जिसके
Read more »

IND vs ENG: ऋषभ पंत को लगी चोट... भयंकर दर्द के साथ छोड़ना पड़ा मैदान, लॉर्ड्स से टीम इंडिया के लिए बुरी खबरIND vs ENG: ऋषभ पंत को लगी चोट... भयंकर दर्द के साथ छोड़ना पड़ा मैदान, लॉर्ड्स से टीम इंडिया के लिए बुरी खबरलॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन के खेल के दौरान टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल, विकेटकीपिंग करते हुए ऋषभ पंत चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. उनकी जगह ध्रुव जुरेल को ग्लव्स की जिम्मेदारी संभालने के लिए मैदान में बुलाया गया.
Read more »

IND vs ENG: ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से गए बाहर, लॉड्स टेस्ट में टीम इंडिया की बढ़ सकती है मुश्किलेंIND vs ENG: ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से गए बाहर, लॉड्स टेस्ट में टीम इंडिया की बढ़ सकती है मुश्किलेंऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं. उन्होंने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शानदार शतक लगाया था. खेल समाचार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:16:27