ईरान और इजरायल के तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने अमेरिका को चेतावनी दी है। हूती
आईएएनएस, सना। ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दे डाली है। हूती ग्रुप का कहना है कि अगर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ इजरायल का साथ दिया, तो वो लाल सागर में तैनात अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाएंगे। हूती सेना के प्रवक्ता यह्या सारेया ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ईरान का साथ खड़े रहने का ऐलान किया है। यह्या ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर अमेरिका भी ईरान पर हमला करेगा तो हम अमेरिकी सेना के जहाजों को नुकसान पहुंचाएंगे। यह्या सारेया के अनुसार, हम ईरान के साथ खड़े हैं। हम अमेरिका को उसके नापाक मनसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे। अमेरिका ने ईरान पर किया हमला वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीजफायर पर बातचीत शुरू करने के लिए 2 हफ्ते का समय दिया है। बीती रात अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन बड़े परमाणु ठिकानों पर हमला किया। इस लिस्ट में फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु साइट्स का नाम शामिल है। ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी ट्रंप ने दो टूक शब्दों में ईरान को चेतावनी दी है कि अगर देश में शांति स्थापित नहीं हुई तो ईरान को आगे और भी बड़े हमलों के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि ईरान ने भी इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए परमाणु कार्यक्रम जारी रखने की बात कही है। यह भी पढ़ें- 'ईरान में शांति होगी या फिर विनाश.
..', परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी अटैक के बाद ट्रंप का देश को संबोधन; बताई हमले की वजह
Houthi Group Iran Israel Conflict
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान के साथ भारत के अच्छे संबंध... दोनों देशों में तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानइजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद, इजरायल ने ईरान की परमाणु साइट्स पर हमला किया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
Read more »
अमेरिका में प्रलय के विमान ने भरी उड़ान, परमाणु हमले के समय होता है इस्तेमाल, ईरान-इजरायल युद्ध में क्या होने जा रहा?इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के तेज होने के बाद अमेरिका पर दुनिया की नजर है। अभी ये तय नहीं है कि अमेरिका इसमें सीधी दखल देगा या नहीं।
Read more »
खामेनेई का अस्तित्व मिटाएंगे... अस्पताल पर मिसाइल हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री का ईरान से आरपार का ऐलानइजरायल और ईरान के बीच लड़ाई का शुक्रवार को आठवां दिन है। एक हफ्ते की लड़ाई के बाद इजरायल ने स्पष्टतौर पर ईरान में सत्ता बदलने का इरादा जाहिर किया है।
Read more »
'अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो लाल सागर में जहाजों को...', हूती विद्रोहियों की खुली चुनौतीयमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका, ईरान पर हमले में इज़रायल का साथ देता है, तो वे रेड सी (लाल सागर) में अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाएंगे. वहीं, ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष काफी भीषण हो गया है. इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के परमाणु संयंत्र पर हमला किया है. साथ ही एक वरिष्ठ ईरानी कमांडर को मार गिराया है.
Read more »
ईरान-इजरायल की जंग में कूदा अमेरिका, कई ईरानी परमाणु केंद्रों पर बरसाए बम; ट्रंप ने जताई खुशीअमेरिका ने रविवार को ईरान पर हमला किया और ईरान के तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाया। इसकी पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के की है।
Read more »
'ईरान में शांति होगी या फिर विनाश...', परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी अटैक के बाद ट्रंप का देश को संबोधन; बताई हमले की वजहईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने ईरान और इजरायल के युद्ध पर खुलकर बात की है।
Read more »
