'ईरान में शांति होगी या फिर विनाश...', परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी अटैक के बाद ट्रंप का देश को संबोधन; बताई हमले की वजह

Israel Iran Conflict News

'ईरान में शांति होगी या फिर विनाश...', परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी अटैक के बाद ट्रंप का देश को संबोधन; बताई हमले की वजह
Us Attack On IranIsrael Iran NewsDonald Trump
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 49 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 53%

ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने ईरान और इजरायल के युद्ध पर खुलकर बात की है।

13 जून को शुरू हुई इजरायल और ईरान के तनाव में अब अमेरिका की एंट्री हो गई है। अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम बसराए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले की जानकारी साझा की है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका ने ईरान की फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु साइट को निशाना बनाया है। ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने ईरान और इजरायल के युद्ध पर खुलकर बात की है। ट्रंप ने क्या कहा? डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, ईरान पिछले 40 साल से अमेरिका के खिलाफ है और कई अमेरिकी इस नफरत की भेंट चढ़ चुते हैं। अब यह और नहीं होगा। ईरान पर अमेरिका के हमले का उद्देश्य परमाणु खतरे को हमेशा के लिए खत्म करना था। इसीलिए अमेरिका ने ईरान की परमाणु साइट्स को निशाना बनाया है। ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर ईरान में शांति स्थापित नहीं हुई तो फिर विनाश होगा। ईरान आगे और भी हमलों के लिए तैयार रहे। भविष्य के हमले इससे कहीं ज्यादा भयानक होंगे। समाचार एजेंसी रायटर्स को दिए एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा- ईरान को जल्द से जल्द शांति स्थापित करनी होगी या फिर उन्हें फिर से हमले के लिए तैयार रहना होगा। pic.

twitter.com/wu9mMkxtUg— Donald J. Trump June 21, 2025 फोर्डो को तबाह किया: ट्रंप ट्रंप ने कहा कि बीती रात अमेरिका ने ईरान के जिन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था, वो बेहद कठिन थे। मगर अमेरिकी सेना ने यह कर दिखाया। अब तेहरान का सबसे महत्वपूर्ण परमाणु प्रोग्राम साइट फोर्डो तबाह हो चुकी है। इजरायली पीएम ने जताई खुशी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अमेरिका के इस कदम को साहसिक करार दिया है। उन्होंने कहा मैं और ट्रंप यही मानते हैं कि शक्ति से ही शांति स्थापित होती है। पहले शक्ति दिखाई जाती है और फिर शांति होती है। अमेरिका ने ईरान पर पूरी ताकत के साथ कार्रवाई की है। President Trump and I often say: ‘Peace through strength.’First comes strength, then comes peace.And tonight, @realDonaldTrump and the United States acted with a lot of strength. pic.twitter.com/7lTWCZkgw7— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו June 22, 2025 यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल की जंग में कूदा अमेरिका, कई ईरानी परमाणु केंद्रों पर बरसाए बम; थोड़ी देर में ट्रंप का संबोधन

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Us Attack On Iran Israel Iran News Donald Trump

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Israel Iran Tension LIVE: ईरान ने मिसाइल कार्यक्रम प्रमुख की मौत की पुष्टि की, नेतन्याहू ने PM मोदी से की बातIsrael Iran Tension LIVE: ईरान ने मिसाइल कार्यक्रम प्रमुख की मौत की पुष्टि की, नेतन्याहू ने PM मोदी से की बातIsrael Iran Tension LIVE: ईरान में एयरस्ट्राइक के बाद इस्राइल ने आपातकाल की घोषणा की, परमाणु ठिकानों पर हमले
Read more »

Operation Rising Lion: ईरान पर नहीं रुकेगा इजरायल का हमला, नेतन्याहू ने देश में हर तरफ तैनात कर दी सेनाOperation Rising Lion: ईरान पर नहीं रुकेगा इजरायल का हमला, नेतन्याहू ने देश में हर तरफ तैनात कर दी सेनाIsrael Iran War News: इजरायल ने ईरान पर हमले के बाद पूरे देश में सैनिकों को तैनात करना शुरू किया, रिजर्व सैनिकों को बुलाया और जवाबी कार्रवाई की तैयारी की.
Read more »

इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर फिर से किया अटैक, ईरान ने भी किया पलटवारइजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर फिर से किया अटैक, ईरान ने भी किया पलटवारइजरायली सेना ने इस्फ़हान के परमाणु संयंत्र पर हमला किया है. इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि इस्फ़हान स्थित परमाणु संयंत्र को आज निशाना बनाया गया. इजरायली सेना के अनुसार, ईरान द्वारा उनके खिलाफ और हमलों की संभावना बनी हुई है
Read more »

पाकिस्तान से उम्मीद तो है... ट्रंप और जनरल मुनीर के लंच पर आई ईरान की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले भारत में ईरानी राजनयिकपाकिस्तान से उम्मीद तो है... ट्रंप और जनरल मुनीर के लंच पर आई ईरान की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले भारत में ईरानी राजनयिकईरान के वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि ईरान शांति और सुरक्षा के पक्ष में है और हमेशा शांति वार्ता के लिए तैयार है लेकिन इजरायली सैन्य हमले की निंदा की जाए।
Read more »

ईरान-इजरायल की जंग में कूदा अमेरिका, कई ईरानी परमाणु केंद्रों पर बरसाए बम; ट्रंप ने जताई खुशीईरान-इजरायल की जंग में कूदा अमेरिका, कई ईरानी परमाणु केंद्रों पर बरसाए बम; ट्रंप ने जताई खुशीअमेरिका ने रविवार को ईरान पर हमला किया और ईरान के तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाया। इसकी पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के की है।
Read more »

ट्रंप ने की घोषणा- फ़ोर्दो समेत ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमलेट्रंप ने की घोषणा- फ़ोर्दो समेत ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमलेअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अपने हमले पूरे किए हैं. ये हमले फ़ोर्दो, नतांज़ और इस्फ़हान पर हुए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:40:57