हिमाचल के मंडी में 4 जगह बादल फटा,1 की मौत: कई लापता, 13 लोग फंसे; रेस्क्यू जारी, जिला के स्कूलों में छुट्ट...

Himachal Pradesh Weather Latest Updates News

हिमाचल के मंडी में 4 जगह बादल फटा,1 की मौत: कई लापता, 13 लोग फंसे; रेस्क्यू जारी, जिला के स्कूलों में छुट्ट...
Himachal Pradesh Rainfall NewsHimachal Pradesh IMD Weather ForecastHimachal Pradesh Weather Real-Time
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

Himachal Pradesh weather Update; Monsoon 2025 Rain Dharmshala Kullu Shimla Manali IMD हिमाचल प्रदेश में जून महीने में दूसरी रिकॉर्ड बारिश के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) आज थोड़ा कमजोर पड़ेगा। इससे अगले चार-पांच दिन तक कुछेक क्षेत्रों में ही हल्की बारिश...

कई लापता, 13 लोग फंसे; रेस्क्यू जारी, जिला के स्कूलों में छुट्टी, नदी-नाले उफान पहिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बीती रात 4 जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। फ्लैश-फ्लड और लैंडस्लाइड से अब तक एक व्यक्ति की मौत और 13 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की सूचना है। DC मंडी ने आज जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी है।करसोग के कुट्टी बाइपास और पुराना में बादल फटा। यहां 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोगों को राहत में सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। ओल्ड बाजार करसोग से 7 लोग रेस्क्यू किए जा चुके। 9 लोग अभी भी फंसे हुए है। मंडी के ही थुनाग और गोहर में भी बादल फटने की सूचना है। गोहर में 6 लोग रेस्क्यू कर दिए है। यहां 4 लोग अभी भी फंसे हुए है। मंडी के पधर में फ्लैश फ्लड से काफी नुकसान हुआ है। इन जगह पर कई घर जमींदोज होने की सूचना है। रास्ते पूरी तरह बंद हो गए है। मंडी में भारी बारिश के बाद सुकेती खड्ड समेत दूसरे नदी नाले उफान पर आ गए है। इससे ब्यास नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। मंडी के अलग अलग क्षेत्रों में 15 से ज्यादा घर जमींदोज होने की सूचना है। इन जगह पर कई गाड़ियां फ्लैश फ्लड में बह गई है।मंडी की सुकेती खड्ड उफान परमौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आज से थोड़ा कमजोर हो जाएगा। इससे अगले चार-पांच दिन तक भारी बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार जून महीने में सामान्य से 34 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इससे पहले साल 2103 में रिकॉर्ड 241 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जून में महीने में सामान्य बारिश 101.

1 मिलीमीटर होती है। मगर इस बार 135 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। हमीरपुर जिला में सामान्य से 86 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। मंडी में 79 प्रतिशत, सिरमौर में 73%, शिमला व सोलन में 64%, ऊना में 61%, चंबा में 47%, किन्नौर में 40% और ऊना में सामान्य से 52% ज्यादा बादल बरसे हैं। किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला में सामान्य से कम बारिश हुई है। किन्नौर में 25% और लाहौल स्पीति में सामान्य से 53% कम बारिश हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, WD अगले चार-पांच दिन तक थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा। मगर बारिश से पूरी मौसम पूरी तरह राहत के आसार नहीं है। आज मंडी, शिमला और सोलन जिला में बारिश को लेकर यलो अलर्ट दिया गया है। अगले कल किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी है।3 जुलाई को ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिला में बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। 4 जुलाई को ऊना, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन जिला में बारिश का पूर्वानुमान है।वहीं बीते 48 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद प्रदेश में 259 सड़कें वाहनों के लिए बंद पड़ी है। 614 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 130 पानी की स्कीमें भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई है।अब तक बरसात से सरकारी व गैर सरकारी संपत्ति को 76 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में 9 मकान पूरी तरह और 22 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है। 8 दुकानों, 26 गोशालाएं भी भारी बारिश से नष्ट हुई।प्रदेश में बीते दो दिनों के दौरान भारी बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट आई है। कांगड़ा का तापमान सामान्य से 11.6 डिग्री कम होने के बाद 24.5 डिग्री रह गया है। मंडी का तापमान 8.3 डिग्री लुढ़कने के बाद 24.4 डिग्री, चंबा का 8.3 डिग्री कम होने के बाद 28.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी कमी आई है।बिहार के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्टपंजाब के 9 जिलों में आज बारिश की संभावनाखराब मौसम में प्रभावित हो गई हवाई सेवाहरियाणा के 5 जिलों में कल तेज बारिश का अलर्टआगरा में दो दिन से लगातार बरसात: हुई तीन घटनाएं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Himachal Pradesh Rainfall News Himachal Pradesh IMD Weather Forecast Himachal Pradesh Weather Real-Time IMD Himachal Pradesh Weather Predictions Updates Himachal Pradesh Season Updates Himachal Pradesh Rain Red Alert Flash Flood Landslide Landslide Live Video

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हिमाचल प्रदेश : मंडी के कमांद में सड़क हादसे में पांच की मौत, सीएम सुक्खू ने जताया दुखहिमाचल प्रदेश : मंडी के कमांद में सड़क हादसे में पांच की मौत, सीएम सुक्खू ने जताया दुखहिमाचल प्रदेश : मंडी के कमांद में सड़क हादसे में पांच की मौत, सीएम सुक्खू ने जताया दुख
Read more »

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: राजस्थान के 14 लोगों की मौत: एक और MBBS स्टूडेंट की जान गई, परिवारों को शवों का इंतजा...अहमदाबाद प्लेन क्रैश: राजस्थान के 14 लोगों की मौत: एक और MBBS स्टूडेंट की जान गई, परिवारों को शवों का इंतजा...अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 13 लोगों की मौत होने के बाद अब अहमदाबाद में मृतकों के परिवारजन शव मिलने का इंतजार कर रहे है।
Read more »

धर्मशाला में उत्तर क्षेत्र के सांसदों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा हिमाचल प्रदेशधर्मशाला में उत्तर क्षेत्र के सांसदों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा हिमाचल प्रदेशधर्मशाला में उत्तर क्षेत्र के सांसदों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा हिमाचल प्रदेश
Read more »

हिमाचल प्रदेश के खनियारा में तेज बहाव की चपेट में आने से कई मजदूर बहे, दो की मौत; जेपी नड्डा ने जताया दुखहिमाचल प्रदेश के खनियारा में तेज बहाव की चपेट में आने से कई मजदूर बहे, दो की मौत; जेपी नड्डा ने जताया दुखहिमाचल प्रदेश के खनियारा में तेज बहाव की चपेट में आने से कई मजदूर बहे, दो की मौत; जेपी नड्डा ने जताया दुख
Read more »

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से कई जगहों पर बाढ़, 2 लोगों की मौत, कई लापताहिमाचल प्रदेश में बादल फटने से कई जगहों पर बाढ़, 2 लोगों की मौत, कई लापताकुछ घंटे पहले ही कुल्लू जिले के सैंज घाटी में बादल फटने की घटना के बाद मंडी जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया था. प्रशासन ने पन्होह डैम से ब्यास नदी में पानी छोड़े जाने की चेतावनी दी है और स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारे से दूर रहने की सलाह दी गई है.
Read more »

Uttarkashi Cloudburst: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटा...कई मजदूर लापता, रेस्क्यू शुरूUttarkashi Cloudburst: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटा...कई मजदूर लापता, रेस्क्यू शुरूउत्तराखंड में देर रात से तेज बारिश हो रही है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फटने से तबाही मच गई। इस दौरान यहां होटल निर्माण
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:52:20