हिमाचल प्रदेश : मंडी के कमांद में सड़क हादसे में पांच की मौत, सीएम सुक्खू ने जताया दुख
मंडी, 1 जून । हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मंडी में आईआईटी कमांद के पास बने नए पुल पर जीप हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में 6 लोग सवार थे, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जोनल हॉस्पिटल मंडी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक पंजाब के थे। वहीं, घायल के भी पंजाब निवासी होने की बात सामने आई है। वहीं, इस हादसे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आईआईटी मंडी के समीप कमांद में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के निधन एवं एक अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। मैं दिवंगत जनों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही, घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे एक जीप आईआईटी कमांद के लिए टेंट का सामान लेकर जा रही थी। जैसे ही जीप चालक कमांद पुल के पास पहुंचा तो वह अपना नियंत्रण खो बैठा और जीप पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गई और पुल के नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि जीप चालक दलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जोनल हॉस्पिटल मंडी में उपचार चल रहा है।जीप चालक दलजीत ने बताया कि बीती रात को वे अमृतसर से मंडी कमांद के लिए निकले थे। सुंदरनगर में रूककर उन्होंने रात बिताई और सुबह फिर कमांद के लिए रवाना हो गए। कमांद पुल के पास नीचे उतरते हुए जीप के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और ब्रेक न लगने के कारण जीप पुल से टकरा गई।डीएसपी पधर देव राज ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जबकि बाकी दो शवों की शिनाख्त की जा रही है। यह सभी लोग पंजाब के ही रहने वाले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सुखविंद्र सिंह पुत्र हरवंश सिंह, निवासी लुधियाना, उमेश कुमार पुत्र राजा राम, निवासी अमृतसर, पंजाब, सागर पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है।--आईएएनएसएसके/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक साथ जली तीन बच्चों की चिताएं: रातभर बरात में बैंड में किया काम, सुबह सामान समेटते हुए सभी सो गए मौत की नींदयूपी के बरेली स्थित शाही में बरात चढ़ाकर बैंड की ठेली ले जा रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई व दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं।
Read more »
पाकिस्तान की गोलाबारी में जम्मू-कश्मीर के अधिकारी की मौत, CM उमर अब्दुल्ला ने जताया दुखIndia Pakistan Tension BREAKING NEWS: Srinagar में 2 तेज धमाकों की आवाज | NDTV India
Read more »
रायपुर हादसे में पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतक परिवारों के लिए मुआवजा की घोषणा, राष्ट्रपति ने भी जताया शोकRaipur Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति ने हादसे में दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ सीएम साय ने भी हादसे में दुख जताया...
Read more »
अमेरिका के पेंसिलवेनिया में कार हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत, दूतावास ने जताया दुखTwo Indian Students Killed in US: अमेरिका में रहने वाले दो भारतीय छात्रों की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई है. इस घटना के बाद भारतीय दूतावास की ओर से दुख जताया गया है और उनके पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना ज़ाहिर की गई है.
Read more »
झारखंड : देवघर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के विरोध में सड़क पर उतरे लोगझारखंड : देवघर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
Read more »
खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौतMotihari Road Accident: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई.
Read more »
