हरियाणा के 4 जिलों में बारिश, आज स्कूल खुलेंगे: जून में 30% ज्यादा बरसात हुई, आज सभी जिलों में मौसम खराब

Haryana News

हरियाणा के 4 जिलों में बारिश, आज स्कूल खुलेंगे: जून में 30% ज्यादा बरसात हुई, आज सभी जिलों में मौसम खराब
Haryana WeatherHaryana TemperatureStrong Winds
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 138 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

Haryana Monsoon Rain Alert Weather Change Update, हरियाणा में आगामी 3 दिनों तक बरसात होने की संभावना है। वहीं 5 जुलाई तक नमी वाली मानसूनी हवाओं मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिसके चलते गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इधर, जून महीने में सामान्य से 30 प्रतिशत बारिश अधिक हुई। जिसको फायदेमंद माना जा रहा...

हरियाणा में बारिश के मौसम के बीच आज से एक महीने बाद स्कूल खुलने जा रहे हैं। सुबह पानीपत, झज्जर, जींद और सोनीपत में बारिश हुई। अंबाला और करनाल में बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक जून महीने में सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। अगले 3 दिन मौसम खराब रहेगा। आज सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में तेज बारिश आ सकती है। प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.

3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। सोमवार को सबसे गर्म सिरसा रहा। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने और राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। इन मौसमी गतिविधियों के चलते हरियाणा में 5 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश की संभावना। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार में 50-75% और सिरसा व फतेहाबाद में 25-50% बारिश की संभावना है।झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश की संभावना। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में 50-75% और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 25-50% बारिश की संभावना है।सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50-75% और जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25-50% बारिश की संभावना है।नूंह में 29 जून की रात बारिश की वजह से अब्दुल हई का मकान गिर गया। जिससे उसकी पत्नी आमीना, उसके 2 बेटे तारिफ, रिहान , बेटी अनीसा , बहू जानिस्ता और 2 पोते मोहम्मद अबरार व मोहम्मद साहिर दब गए। सभी जख्मियों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां जांच के बाद उसकी बेटी अनीसा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी और 2 पोतों की हालत गंभीर है।कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में 29 जून सुबह बारिश से मकान की छत गिर गई। घर में दंपती सो रहे थे, जिससे पत्नी सोमा देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति मिया राम गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनी तो वहां पहुंचकर मलबे से दोनों को निकाला।फरीदाबाद में 28 जून को बारिश की वजह से बिजली की तार टूटकर सड़क पर गिर गई। इस तार की चपेट में स्कूटी सवार 2 महिलाएं आ गईं। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर है। मृतका की पहचान तृष्णा विश्वास के रूप में हुई है।पंचकूला में 28 जून को तेज बारिश से नाला उफान पर आ गया। इस दौरान पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी में 9 साल की बच्ची की चप्पल नाले में गिर गई। वह पिता के साथ बस स्टैंड जा रही थी। बच्ची चप्पल निकालने नाले में गई। इस दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गई। इसके बाद NDRF की टीम वहां पहुंची और बच्ची को निकाला लेकिन उसकी मौत हो गई।प्रयागराज में गंगा-यमुना में बाढ़, खाली कराए घाटपंजाब के 9 जिलों में आज बारिश की संभावनाखराब मौसम में प्रभावित हो गई हवाई सेवाहरियाणा के 5 जिलों में कल तेज बारिश का अलर्टआगरा में दो दिन से लगातार बरसात: हुई तीन घटनाएं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Haryana Weather Haryana Temperature Strong Winds Rain Thundershowers Haryana Monsoon Rain Alert Weather Change Update

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हरियाणा के 4 जिलों में सुबह-सुबह बारिश, हिसार में ओलावृष्टि: 10 जिलों में आज मौसम खराब; कल रात और कैथल में ...हरियाणा के 4 जिलों में सुबह-सुबह बारिश, हिसार में ओलावृष्टि: 10 जिलों में आज मौसम खराब; कल रात और कैथल में ...Haryana rain and hailstorm, Weather Change Update, हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिसके चलते बुधवार रात को प्रदेश के 2 जिलों सिरसा व कैथल में ओलावृष्टि हुई। वहीं अन्य कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ-साथ हवाएं चली। इसका असर बुधवार को भी मौसम पर देखने को...
Read more »

आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट: यूपी में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश मे...आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट: यूपी में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश मे...यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है।
Read more »

यूपी के 54 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: 24 घंटे में 46 जिलों में बरसात हुई, सबसे ज्यादा बरेली में पानी...यूपी के 54 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: 24 घंटे में 46 जिलों में बरसात हुई, सबसे ज्यादा बरेली में पानी...यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने यूपी एक 54 जिलों में बारिश के साथ हवा चलेगी। वहीं,11 जिलों में भारी का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में वाराणसी सबसे गर्म रहा, यहां
Read more »

हरियाणा के 6 जिलों में बारिश: हिसार-पानीपत समेत 15 जगह बारिश-आंधी का अलर्ट; लोहे के पोल में करंट आने से युव...हरियाणा के 6 जिलों में बारिश: हिसार-पानीपत समेत 15 जगह बारिश-आंधी का अलर्ट; लोहे के पोल में करंट आने से युव...हरियाणा के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में आंधी (40-60 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने का अलर्ट जारी किया है।
Read more »

उदयपुर में रात को एक घंटे तक बारिश: शहर के अधिकांश इलाकों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहतउदयपुर में रात को एक घंटे तक बारिश: शहर के अधिकांश इलाकों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहतउदयपुर शहर में रात में करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बारिश हुई। बारिश शहर के अधिकांश इलाकों में हुई। बारिश के साथ ही मौसम ठंडा हो गया।
Read more »

Monsoon: एमपी में 24 घंटे में कहा हुई कितनी बारिश, इन जिलों में रातभर हुई बरसातMonsoon: एमपी में 24 घंटे में कहा हुई कितनी बारिश, इन जिलों में रातभर हुई बरसातमध्य प्रदेश में मानसून ने एंट्री के साथ ही सक्रियता बना ली है, दो दिन में ही मानसून मध्य प्रदेश के सभी जिलों में एक्टिव हो गया है. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बीते 2 दिनों में बारिश की शुरुआत हो गई है. जबकि बीते 24 घंटे के दौरान एमपी के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:18:56