Haryana rain and hailstorm, Weather Change Update, हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिसके चलते बुधवार रात को प्रदेश के 2 जिलों सिरसा व कैथल में ओलावृष्टि हुई। वहीं अन्य कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ-साथ हवाएं चली। इसका असर बुधवार को भी मौसम पर देखने को...
हरियाणा में आज भी मौसम बिगड़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सुबह-सुबह प्रदेश के 5 जिलों में बारिश हुई है। वहीं, बाकी जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं।जिन जिलों में बारिश हुई है, उसमें चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद शामिल हैं। दादरी, महेंद्रगढ़ और भिवानी में तेज बारिश हुई, जिससे जगह-जगह जलभराव हुआ। जबकि, फतेहाबाद में बूंदाबांदी देखने मिली। वहीं, हिसार में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 10 जिलों में मौसम खराब रहेगा। इनमें चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, झज्जर और फतेहाबाद शामिल हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। बुधवार, 4 जून को भी हरियाणा के कैथल और सिरसा में मौसम बिगड़ा था, जिससे कैथल में बारिश के ओलावृष्टि और सिरसा में तेज बारिश हुई। वहीं, हिसार में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे।हिसार में अलसुबह बारिश हुई। साथ में ओले भी गिरे।कैथल के पूंडरी में बुधवार शाम तेज बरिश हुई।आज इन जगहों पर मौसम बिगड़ने की संभावना मौसम विभाग ने आज चरखी दादरी, भिवानी, बेरी खास, सांपला, रोहतक, बवानी खेड़ा, हांसी, हिसार, नारनौंद, महम, गोहाना, जुलाना, जींद और नरवाना में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना की जताई है। वहीं, तावड़ू, गुरुग्राम, नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, फतेहाबाद, खरखौदा, सोनीपत, सफीदों, टोहाना और रतिया में बूंदाबांदी हो सकती है। यहां भी 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.
मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव 5 जून तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर आंशिक बादल और हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 6 जून से हवाओं में बदलाव उत्तरपूर्वी से पश्चिमी होने की संभावना है, जिससे 6 से 9 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान हल्के बादल रहने और कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं।हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। इस दौरान प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया।पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरवट जिला पंचकूला में 1.5 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई, जिसके बाद पंचकूला का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भिवानी के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की दर्ज की गई, जिसके बाद यहां का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।हिमाचल में मानसून से पहले भरने लगे डैमहरियाणा के 3 जिलों में सुबह-सुबह बारिश, हिसार में ओलावृष्टिहिमाचल में कल से बढ़ेगी गर्मीभोपाल समेत 8 जिलों में आंधी-बारिशनालंदा में बारिश से सड़कों पर पानी, आंधी से नुकसान
Haryana Weather Haryana Temperature Strong Winds Rain Thundershowers Haryana Rain And Hailstorm Weather Change Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बादल छाने से गर्मी से मिली राहत: मेरठ में आज बारिश की संभावना, प्रदूषण का स्तर घटाआसपास के जिलों में हुई बारिश, मेरठ में आज भी किया निराश। दो दिन से बारिश की संभावना के बावजूद नहीं बरसे बादल। कल भी बारिश की संभावना।
Read more »
Forecast News: यूपी में कहीं बारिश ने दी राहत तो कहीं तेज धूप ने रुलाया, बांदा जिला देश का सबसे गर्म दिन रहाउत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जहां कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो वहीं कुछ जिलों में बारिश से राहत मिली है। बांदा 46.
Read more »
आज का मौसम 23 मई 2025: महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के आसार, श्रीनगर में 57 साल बाद पड़ी तगड़ी गर्मीWeather Forecast, आज का मौसम 23 May 2025: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट आई है, वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम सुहाना हो गया है।
Read more »
यूपी के 65 जिलों में बादल छाए, बारिश होगी: 24 घंटे में 7 जिलों में तेज बारिश, काशी में आंधी आई; 28 मई के बा...यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को 65 जिलों में बादल छाए हुए हैं, बारिश हो सकती है। 24 घंटे में 7 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 10.
Read more »
यूपी के 31 शहरों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट: पिछले 24 घंटे में 14 शहरों में बरसात, मिर्जापुर में 2 बहनों ...यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया। मौसम विभाग ने 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा कन्नौज में 14.
Read more »
MP Weather Update: नौतपा तपने की जगह हो रहा ठंडा, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें एमपी के मौसम का ताजा अपडेटनौतपा के बीच में मौसम के बदलते मिजाज देखे जा रहे हैं। एमपी में कई जिलों में बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।
Read more »
