आज का मौसम 23 मई 2025: महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के आसार, श्रीनगर में 57 साल बाद पड़ी तगड़ी गर्मी

मौसम पूर्वानुमान News

आज का मौसम 23 मई 2025: महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के आसार, श्रीनगर में 57 साल बाद पड़ी तगड़ी गर्मी
आज का मौसममौसम अपडेटवेदर अपडेट
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 200 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 114%
  • Publisher: 51%

Weather Forecast, आज का मौसम 23 May 2025: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट आई है, वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम सुहाना हो गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान और बारिश के बाद अधिकतम तापमान में काफी गिरावट हो गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान लुढ़ककर 34.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। यानी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.

5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।यूपी के कई जिलों में सुहाना हो गया मौसमउत्तर प्रदेश में मौसम बदल चुका है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में गर्मी में कमी आई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 से 5℃ की कमी और न्यूनतम तापमान में 2-3℃ की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में 28 मई तक बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं झांसी में सबसे ज्यादा 40.6℃ और सबसे कम गोरखपुर में 28.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। गोरखपुर में 19.6mm तक बारिश दर्ज की गई है। आज रदेश में मौसम बदला-बदला सा रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही इस अवधि में दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।उत्तराखंड में बारिश के साथ आंधी का अलर्टउत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के साथ अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश अलर्ट है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना बना रहा है। पहाड़ों में बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने की वजह से तपिश बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल और पिथौरागढ़ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार पड़ने और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भी आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बौछार पड़ सकती है। चारधाम और यात्रा मार्ग पर भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं गर्जन के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?शहरन्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान दिल्ली2937नोएडा2837पटना2940लखनऊ2839जयपुर3347भोपाल2641मुंबई2434गाजियाबाद2838जम्मू2740प्रयागराज3038कोलकाता3139अहमदाबाद2941बेंगलुरु2431कानपुर3040वाराणसी2939जम्मू-कश्मीर में 6 दशक बाद इतना चढ़ा पाराजम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में लगभग 6 दशक में पहली बार मई में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान कार्यालय ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक श्रीनगर में गत 57 वर्षों के बाद सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मई में अब तक का सर्वाधिक तापमान 24 मई 1968 को 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मई में यह अब तक का तीसरा सबसे अधिक तापमान है। अधिकारियों ने बताया कि 31 मई 1956 को श्रीनगर में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से नौ डिग्री अधिक था। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में मई में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।महाराष्ट्र: मुंबई में प्री मानसून की बारिशमहाराष्ट्र में प्री मानसून के चलते जोरदार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में इन हिस्सों में अत्यधिक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में आज अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। जबकि इस अवधि के दौरान मुंबई, ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग के अलावा पुणे और सतारा के घाटों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ आंधी और तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्टआईएमडी ने गुरुवार को मुंबई में बारिश के लिए 23 और 24 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने और अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने इस मौसमी गतिविधि का कारण दक्षिण कोंकण और गोवा के तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव प्रणाली का बनना बताया है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि इसके और तीव्र होने और कोंकण एवं महाराष्ट्र के अन्य भागों में तेज बारिश होने की आशंका है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

आज का मौसम मौसम अपडेट वेदर अपडेट आज का तापमान Weather Update Aaj Ka Mausam Weather Forecast Temperature Today Delhi Rain Alert Delhi Weather

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सावधान! यूपी के 60 जिलों में होगी झमाझम बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारीसावधान! यूपी के 60 जिलों में होगी झमाझम बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारीUP Weather: सावधान! यूपी के 60 जिलों में होगी झमाझम बारिश, आंधी- तूफान और वज्रपात का अलर्ट, मौसम होगा कूल-कूल
Read more »

आज का मौसम 1 मई 2025: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह आंधी-तूफान के साथ बारिश, यूपी में भी बरसे बादल, बिहार-उत्तराखंड में भी बदला मौसम का मिजाजआज का मौसम 1 मई 2025: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह आंधी-तूफान के साथ बारिश, यूपी में भी बरसे बादल, बिहार-उत्तराखंड में भी बदला मौसम का मिजाजWeather Forecast, आज का मौसम 2 मई 2025: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह आंधी के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में पेड़ की टहनियां टूट गईं। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदला है। उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में भी बारिश और तेज हवाएं चलीं। तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही...
Read more »

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, पढ़िए आज का वेदर अपडेटदिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, पढ़िए आज का वेदर अपडेटIMD Weather Today Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। मौसम विभाग ने आज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Read more »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्टदिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्टWeather changed in Delhi-NCR, hail fell along with rain, what is the IMD alert, दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्ट
Read more »

आज का मौसम 9 मई 2025: बारिश के बाद दिल्ली-NCR में बढ़ी उमस... जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िए वेदर अपडेटआज का मौसम 9 मई 2025: बारिश के बाद दिल्ली-NCR में बढ़ी उमस... जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िए वेदर अपडेटWeather Forecast, आज का मौसम 9 मई 2025: दिल्ली में बारिश के बाद मौसम में गर्मी और उमस बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 37.
Read more »

Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड, 34 डिग्री पार पहुंचा तापमान; लू भी कर रही बेहालJammu Kashmir Weather: श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड, 34 डिग्री पार पहुंचा तापमान; लू भी कर रही बेहालJammu Kashmir Weather जम्मू-कश्मीर में गर्मी का प्रकोप जारी है जहां तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। श्रीनगर में मई में 57 साल बाद सबसे अधिक 34.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:34:27