Forecast News: यूपी में कहीं बारिश ने दी राहत तो कहीं तेज धूप ने रुलाया, बांदा जिला देश का सबसे गर्म दिन रहा

Up Weather News

Forecast News: यूपी में कहीं बारिश ने दी राहत तो कहीं तेज धूप ने रुलाया, बांदा जिला देश का सबसे गर्म दिन रहा
यूपी मौसमबांदा देश का सबसे गर्म शहरयूपी बारिश
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जहां कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो वहीं कुछ जिलों में बारिश से राहत मिली है। बांदा 46.

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आया है। प्रदेश में कहीं तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद करने पर मजबूर कर दिया है, तो कहीं बारिश की बूंदों ने भीषण गर्मी के प्रकोप को काम करते हुए आम नागरिकों को राहत देने का काम किया है। उधर, कुशीनगर जिले में आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर में पूरा दिन तेज धूप निकलने के बाद शाम को लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बता दें कि शुक्रवार को बांदा देश का सबसे ज्यादा गर्म रहने वाला शहर रहा। यहां तापमान 46℃ के पार पहुंचा गया है। दरअसल, मौसम विभाग ने शुक्रवार को आगरा, प्रयागराज, झांसी समेत करीब 31 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। जिसका असर शुक्रवार को देखने को भी मिला है। बांदा, कानपुर, झांसी, वाराणसी समेत कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जिसके कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है। प्रदेश का बांदा जिला सबसे गर्म दिन रहा है। बांदा में 46.

2℃ के साथ रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है। उधर, प्रयागराज में भी तेज धूप ने आफत मचा दी है। इस भीषण गर्मी की वजह से बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़ों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। प्रयागराज में 45 डिग्री से ज्यादा पारा रहाप्रयागराज में 45.4℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह कानपुर में भी भीषण गर्मी का रूप देखने को मिला है कानपुर में दिन के समय लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया था बड़ी मजबूरी में लोग घर से बाहर कदम रख रहे थे कानपुर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, मध्य प्रदेश से सटे झांसी में घूमने आए लोगों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। झांसी में तेज धूप के कारण भीषण गर्मी महसूस की गई है। इसी तरह वाराणसी में भी गर्मी के रूप में आसमान से आग के गोले गिर रहे हैं। वाराणसी में 45℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।आगरा में 44 डिग्री से ज्यादा रहा तापमानताज नगरी आगरा में भी भीषण गर्मी के कारण पर्यटकों का बुरा हाल हो गया है। आगरा में 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। हमीरपुर में 45℃, उरई में 43.1℃, फुरसतगंज में 44.4℃ और सुल्तानपुर में 44℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। कुशीनगर में बारिश के साथ ओले भी गिरेवहीं, कुशीनगर में मौसम बदल गया है। यहां बारिश ने लोगों को राहत दी है, लेकिन आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश से बचने के लिए महिला आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थी, तभी पेड़ पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया है। वहीं, कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। गौतमबुद्ध नगर में शाम को हुई बारिशगौतमबुद्ध नगर में पूरे दिन की भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी ने क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। शुक्रवार दोपहर बाद शाम करीब 5:12 बजे अचानक आसमान में काले बादल की परत जैसी छा गयी। चारों ओर आसमान में धूल का गुबार छा गया। इसके साथ ही हल्की-हल्की बूंदाबांदी होने लगी।लखनऊ में पारा 40 पारआईएमडी ने बताया कि राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा और कई जिलों में यह 25-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे निवासियों को थोड़ी राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार रात को चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, एस आर नगर, गाजीपुर, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और बांदा में उष्ण रात्रि होने की संभावना है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

यूपी मौसम बांदा देश का सबसे गर्म शहर यूपी बारिश उत्तर प्रदेश गर्मी Banda Countrys Hottest City Up News Weather Department Up Rain Uttar Pradesh Heat

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मध्य प्रदेश के 36 जिलों में अलर्ट, कहीं लू की लपटें तो कहीं बारिश की बौछार!मध्य प्रदेश के 36 जिलों में अलर्ट, कहीं लू की लपटें तो कहीं बारिश की बौछार!MP Weather: मध्य प्रदेश के 36 जिलों में अलर्ट, कहीं लू की लपटें तो कहीं बारिश की बौछार! जानें अपने शहर का हाल
Read more »

जैसलमेर में अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: राजस्थान के 20 जिले हीटवेव की चपेट में रहे; 1 मई से बारिश-आंधी क...जैसलमेर में अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: राजस्थान के 20 जिले हीटवेव की चपेट में रहे; 1 मई से बारिश-आंधी क...Rajasthan Summer Weather Forecast Latest Update राजस्थान में आज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रही। जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान अप्रैल का अब तक का सबसे ज्यादा रहा। जो 46.2 डिग्री रहा।
Read more »

MP Weather Update: 5 मौसम प्रणालियां सक्रिय, कई जिलों में गरजेंगे बादल, पढ़ें एमपी के मौसम का ताजा अपडेटMP Weather Update: 5 मौसम प्रणालियां सक्रिय, कई जिलों में गरजेंगे बादल, पढ़ें एमपी के मौसम का ताजा अपडेटMP Weather News: एमपी में मौसम बदल रहा है। कहीं गर्मी है, तो कहीं बारिश हो रही है। कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ पानी गिरा। भोपाल में तापमान 41.
Read more »

दुनिया में फुटबॉल की कुछ भव्य पिचें – DWदुनिया में फुटबॉल की कुछ भव्य पिचें – DWफुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है. कहीं ये स्टेडियमों में खेला जाता है, तो कहीं सड़कों और पानी पर तैरते प्लेटफॉर्मों पर.
Read more »

MP में फिर अचानक बदला मौसम, राजधानी और आसपास के इलाकों में हुई बारिशMP में फिर अचानक बदला मौसम, राजधानी और आसपास के इलाकों में हुई बारिशMP Weather-राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों में रविवार 4 मई को कहीं तेज आंधी तो कहीं बारिश से Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Jharkhand Weather: चिलचिलाती गर्मी के बीच झमाझम बारिश से गिरा तापमान, मई के महीने में मौसम हुआ मेहरबानJharkhand Weather: चिलचिलाती गर्मी के बीच झमाझम बारिश से गिरा तापमान, मई के महीने में मौसम हुआ मेहरबानजमशेदपुर और रांची सहित कई इलाकों में भीषण गर्मी के बाद रविवार रात आंधी और बारिश ने लोगों को राहत दी। दिन का तापमान 40.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:20:18