Canada Study and Work Permit: कनाडा का स्टडी, वर्क परमिट हो गया रिजेक्ट? ये 3 काम करके सब ठीक हो जाएगा

Things To Do After Canada Work Permit Refusal News

Canada Study and Work Permit: कनाडा का स्टडी, वर्क परमिट हो गया रिजेक्ट? ये 3 काम करके सब ठीक हो जाएगा
Canada Study Permit Refusal ReasonCanada Work Permit Refusal ReasonWhat To Do After Canada Study Permit Rejection
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 199 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 114%
  • Publisher: 51%

Canada Study-Work Permit Rejection: कनाडा दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां भारतीय छात्र और वर्कर्स सबसे ज्यादा संख्या में पढ़ाई और नौकरी के लिए जाते हैं। कनाडा का परमिट पाना आसान भी नहीं है।

Canada Visa News: कनाडा में नौकरी और पढ़ाई के सिलसिले से जाने वाले लोगों के लिए सबसे मुश्किल काम स्टडी और वर्क परमिट हासिल करना है। कई मौकों पर IRCC उनके आवेदनों को रिजेक्ट कर देता है। इसे लेकर कई लोग परेशान भी हो जाते हैं। हालांकि, यहां ये समझना जरूरी है कि रिजेक्शन से कनाडा जाने का आपका सफर खत्म नहीं हो पाता है। अभी भी कुछ रास्ते ऐसे बचे हुए होते हैं, जिन पर चलने से आप आसानी से स्टडी या वर्क परमिट हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर अगर स्टडी-वर्क परमिट रिजेक्ट हो जाता है, तो फिर क्या करना चाहिए।रिजेक्शन की वजह जानना जरूरी अगर आपका आवेदन रिजेक्ट होता है, तो IRCC आमतौर पर ऑनलाइन पोर्टल या ईमेल के जरिए आपको इसकी वजह बता देगा। एक लेटर के जरिए आवेदन रिजेक्ट करने की वजह तो बताई जाती है, लेकिन उसमें ज्यादा जानकारी नहीं होती है। ऐसे में आपको 'ग्लोबल केस मैनेजमेंट सिस्टम' नोट्स का यूज करना चाहिए। इन नोट्स से मालूम चलता है कि इमिग्रेशन अधिकारी ने आपके आवेदन का किस तरह मूल्यांकन किया और उसे क्या कमियां मिलीं। इन नोट्स को हासिल करने के लिए आपको 'एक्सेस टू इंफोर्मेसन एंड प्राइवेसी' के लिए अर्जी देनी होगी। इसके लिए 5 कनाडाई डॉलर लगते हैं। लेकिन ये अर्जी सिर्फ वही लोग दे सकते हैं जो कनाडा के नागरिक हैं, वहां हमेशा के लिए रहते हैं, या कनाडा में मौजूद हैं। अगर आप कनाडा से बाहर रहते हैं, तो आपको किसी ऐसे व्यक्ति को कहना होगा जो कनाडा में रहता है कि वह आपके लिए अर्जी दे। किन वजहों से रिजेक्ट होता है परमिट आवेदन? डॉक्यूमेंट्स पूरे नहीं होना या गायब होना: स्टडी या वर्क परमिट हासिल करने के लिए जब आवेदन किया जाता है, तो यूनिवर्सिटी से एक्सेप्टेंस लेटर या कंपनी से मिले जॉब ऑफर लेटर की जरूरत होती है। इनके नहीं होने पर आपके आवेदन को नामंजूर किया जा सकता है। पैसे की कमी: स्टडी या वर्क परमिट की मांग कर रहे लोगों को साबित करना होता है कि उनके पास कनाडा में रहने के लिए पर्याप्त पैसे हैं। अगर वे इस बात को साबित नहीं कर पाते हैं, तो उनके आवेदन को नामंजूर कर दिया जाता है। किसी खास प्रोग्राम के लिए योग्य नहीं होना: उदाहरण के लिए, अगर आप काम करने के लिए परमिट मांग रहे हैं, लेकिन आपके पास उस नौकरी के लिए जरूरी योग्यता नहीं है या वह नौकरी कनाडा की 'नेशनल ऑक्यूपेशनल क्लासिफिकेशन' लिस्ट में नहीं है, तो आपका आवेदन नामंजूर हो सकता है।कनाडा छोड़कर नहीं जाने की इच्छा: अगर आप टेंपरेरी वीजा मांग रहे हैं, तो इमिग्रेशन अधिकारी को लग सकता है कि आप पढ़ाई या नौकरी खत्म होने के बाद अपने देश वापस नहीं जाएंगे। ऐसी स्थिति में भी आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर किसी का आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, तो उसे आगे क्या करना चाहिए। इस सवाल का जवाब तीन बातों में छिपा हुआ है। अगर कोई इन तीन चीजों को करता है तो उसे आसानी से स्टडी या वर्क परमिट मिल सकता है। ​फिर से विचार करने के लिए कहना अगर आपको लगता है कि आपका आवेदन गलती से नामंजूर हो गई है या उसमें कुछ जानकारी रह गई थी, तो आप IRCC से कह सकते हैं कि वे इस पर फिर से विचार करें। यह कोई आधिकारिक अपील नहीं है, बल्कि यह एक मौका है कि आप किसी भी मुद्दे को स्पष्ट कर सकें या कुछ और डॉक्यूमेंट पेश कर सकें जिन्हें पहले नहीं देखा गया था। यह तब बहुत मददगार हो सकता है जब आपने अपनी पढ़ाई या नौकरी की स्थिति को सुधार लिया हो या अपडेट कर लिया हो। फेडरल कोर्ट से न्यायिक समीक्षा अगर आपको लगता है कि आपके आवेदन को गैरकानूनी तरीके से या गलत तरीके से नामंजूर किया गया है, तो आप कनाडा के फेडरल कोर्ट से न्यायिक समीक्षा करवा सकते हैं। इसमें आपको कोर्ट में एक अर्जी देनी होती है। अगर कोर्ट आपकी अर्जी स्वीकार कर लेती है, तो वह देखेगी कि IRCC का फैसला कानून के अनुसार था या नहीं। न्यायिक समीक्षा के लिए सख्त डेडलाइन हैं: कनाडा में रहने वालों के लिए 15 दिन और कनाडा से बाहर रहने वालों के लिए 60 दिन। ऐसी स्थिति में आपको वकील की सलाह भी लेनी चाहिए। फिर से अप्लाई करना अक्सर सबसे अच्छा यही होता है कि आप फिर से अप्लाई करें, लेकिन इस बार उन समस्याओं को ठीक करें जिनकी वजह से आपकी अर्जी पहले नामंजूर हुई थी। GCMS नोट्स से आपको पता चल जाएगा कि पहली बार क्या गलत हुआ था और आप उस जानकारी का इस्तेमाल करके अपने आवेदन को मजबूत बना सकते हैं। इसमें आप कुछ और डॉक्यूमेंट्स जमा कर सकते हैं, अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर दिखा सकते हैं, या अपनी अर्जी में किसी भी तरह की गलत जानकारी को ठीक कर सकते हैं। सिर्फ वही जानकारी फिर से देने के बजाय, मजबूत आवेदन के साथ फिर से अप्लाई करने पर सफल होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।.

Canada Visa News: कनाडा में नौकरी और पढ़ाई के सिलसिले से जाने वाले लोगों के लिए सबसे मुश्किल काम स्टडी और वर्क परमिट हासिल करना है। कई मौकों पर IRCC उनके आवेदनों को रिजेक्ट कर देता है। इसे लेकर कई लोग परेशान भी हो जाते हैं। हालांकि, यहां ये समझना जरूरी है कि रिजेक्शन से कनाडा जाने का आपका सफर खत्म नहीं हो पाता है। अभी भी कुछ रास्ते ऐसे बचे हुए होते हैं, जिन पर चलने से आप आसानी से स्टडी या वर्क परमिट हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर अगर स्टडी-वर्क परमिट रिजेक्ट हो जाता है, तो फिर क्या करना चाहिए।रिजेक्शन की वजह जानना जरूरी अगर आपका आवेदन रिजेक्ट होता है, तो IRCC आमतौर पर ऑनलाइन पोर्टल या ईमेल के जरिए आपको इसकी वजह बता देगा। एक लेटर के जरिए आवेदन रिजेक्ट करने की वजह तो बताई जाती है, लेकिन उसमें ज्यादा जानकारी नहीं होती है। ऐसे में आपको 'ग्लोबल केस मैनेजमेंट सिस्टम' नोट्स का यूज करना चाहिए। इन नोट्स से मालूम चलता है कि इमिग्रेशन अधिकारी ने आपके आवेदन का किस तरह मूल्यांकन किया और उसे क्या कमियां मिलीं। इन नोट्स को हासिल करने के लिए आपको 'एक्सेस टू इंफोर्मेसन एंड प्राइवेसी' के लिए अर्जी देनी होगी। इसके लिए 5 कनाडाई डॉलर लगते हैं। लेकिन ये अर्जी सिर्फ वही लोग दे सकते हैं जो कनाडा के नागरिक हैं, वहां हमेशा के लिए रहते हैं, या कनाडा में मौजूद हैं। अगर आप कनाडा से बाहर रहते हैं, तो आपको किसी ऐसे व्यक्ति को कहना होगा जो कनाडा में रहता है कि वह आपके लिए अर्जी दे। किन वजहों से रिजेक्ट होता है परमिट आवेदन? डॉक्यूमेंट्स पूरे नहीं होना या गायब होना: स्टडी या वर्क परमिट हासिल करने के लिए जब आवेदन किया जाता है, तो यूनिवर्सिटी से एक्सेप्टेंस लेटर या कंपनी से मिले जॉब ऑफर लेटर की जरूरत होती है। इनके नहीं होने पर आपके आवेदन को नामंजूर किया जा सकता है। पैसे की कमी: स्टडी या वर्क परमिट की मांग कर रहे लोगों को साबित करना होता है कि उनके पास कनाडा में रहने के लिए पर्याप्त पैसे हैं। अगर वे इस बात को साबित नहीं कर पाते हैं, तो उनके आवेदन को नामंजूर कर दिया जाता है। किसी खास प्रोग्राम के लिए योग्य नहीं होना: उदाहरण के लिए, अगर आप काम करने के लिए परमिट मांग रहे हैं, लेकिन आपके पास उस नौकरी के लिए जरूरी योग्यता नहीं है या वह नौकरी कनाडा की 'नेशनल ऑक्यूपेशनल क्लासिफिकेशन' लिस्ट में नहीं है, तो आपका आवेदन नामंजूर हो सकता है।कनाडा छोड़कर नहीं जाने की इच्छा: अगर आप टेंपरेरी वीजा मांग रहे हैं, तो इमिग्रेशन अधिकारी को लग सकता है कि आप पढ़ाई या नौकरी खत्म होने के बाद अपने देश वापस नहीं जाएंगे। ऐसी स्थिति में भी आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर किसी का आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, तो उसे आगे क्या करना चाहिए। इस सवाल का जवाब तीन बातों में छिपा हुआ है। अगर कोई इन तीन चीजों को करता है तो उसे आसानी से स्टडी या वर्क परमिट मिल सकता है। ​फिर से विचार करने के लिए कहना अगर आपको लगता है कि आपका आवेदन गलती से नामंजूर हो गई है या उसमें कुछ जानकारी रह गई थी, तो आप IRCC से कह सकते हैं कि वे इस पर फिर से विचार करें। यह कोई आधिकारिक अपील नहीं है, बल्कि यह एक मौका है कि आप किसी भी मुद्दे को स्पष्ट कर सकें या कुछ और डॉक्यूमेंट पेश कर सकें जिन्हें पहले नहीं देखा गया था। यह तब बहुत मददगार हो सकता है जब आपने अपनी पढ़ाई या नौकरी की स्थिति को सुधार लिया हो या अपडेट कर लिया हो। फेडरल कोर्ट से न्यायिक समीक्षा अगर आपको लगता है कि आपके आवेदन को गैरकानूनी तरीके से या गलत तरीके से नामंजूर किया गया है, तो आप कनाडा के फेडरल कोर्ट से न्यायिक समीक्षा करवा सकते हैं। इसमें आपको कोर्ट में एक अर्जी देनी होती है। अगर कोर्ट आपकी अर्जी स्वीकार कर लेती है, तो वह देखेगी कि IRCC का फैसला कानून के अनुसार था या नहीं। न्यायिक समीक्षा के लिए सख्त डेडलाइन हैं: कनाडा में रहने वालों के लिए 15 दिन और कनाडा से बाहर रहने वालों के लिए 60 दिन। ऐसी स्थिति में आपको वकील की सलाह भी लेनी चाहिए। फिर से अप्लाई करना अक्सर सबसे अच्छा यही होता है कि आप फिर से अप्लाई करें, लेकिन इस बार उन समस्याओं को ठीक करें जिनकी वजह से आपकी अर्जी पहले नामंजूर हुई थी। GCMS नोट्स से आपको पता चल जाएगा कि पहली बार क्या गलत हुआ था और आप उस जानकारी का इस्तेमाल करके अपने आवेदन को मजबूत बना सकते हैं। इसमें आप कुछ और डॉक्यूमेंट्स जमा कर सकते हैं, अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर दिखा सकते हैं, या अपनी अर्जी में किसी भी तरह की गलत जानकारी को ठीक कर सकते हैं। सिर्फ वही जानकारी फिर से देने के बजाय, मजबूत आवेदन के साथ फिर से अप्लाई करने पर सफल होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Canada Study Permit Refusal Reason Canada Work Permit Refusal Reason What To Do After Canada Study Permit Rejection How To Get Canada Work Permit How To Get Canada Study Permit कनाडा स्टडी परमिट रिजेक्ट होने की वजह कनाडा का स्टडी परमिट कैसे मिलेगा कनाडा में नौकरी कैसे करें कनाडा में पढ़ाई कैसे करें

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गजब नवाबी है.. कनाडा में सिर्फ सोमवार को ही होती हैं वोटिंग, कारण ऐसा कि यकीन नहीं होगा!गजब नवाबी है.. कनाडा में सिर्फ सोमवार को ही होती हैं वोटिंग, कारण ऐसा कि यकीन नहीं होगा!Canada Chunav: यह चुनाव इसलिए भी दिलचस्प हैं क्योंकि चुनाव से पहले ही जस्टिन ट्रुडो को विदाई हो गई और ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का स्टेट बता दिया.
Read more »

कनाडा में बदला कॉलेज ट्रांसफर का नियम, अब नए स्टडी परमिट के नहीं कर पाएंगे पढ़ाईकनाडा में बदला कॉलेज ट्रांसफर का नियम, अब नए स्टडी परमिट के नहीं कर पाएंगे पढ़ाईCanada Study Permit: कनाडा में लाखों भारतीय छात्र पढ़ते हैं, लेकिन अब उनके लिए कॉलेज ट्रांसफर करना मुश्किल हो चुका है। इसकी वजह ये है कि सरकार ने कॉलेज ट्रांसफर को स्टडी परमिट से लिंक कर दिया है। अब नए कॉलेज में ट्रांसफर के लिए नया स्टडी परमिट लेना...
Read more »

गोरखपुर को बदल देगी ये स्कीम...मास्टरप्लान तैयार, मंजूरी मिलते ही शुरू हो जाएगा कामगोरखपुर को बदल देगी ये स्कीम...मास्टरप्लान तैयार, मंजूरी मिलते ही शुरू हो जाएगा कामGorakhpur Development : गीडा और GDA दोनों ही मिलकर गोरखपुर की सूरत बदलेंगे. गीडा 20 एकड़ और GDA 25 एकड़ में इस प्रोजेक्ट को आकार देंगे. नोएडा की तर्ज पर इंटरनेशनल ट्रेड फेयर जैसे इवेंट होंगे.
Read more »

चोरी हुआ Smartphone हो जाएगा कबाड़! Google ला रहा ऐसा धाकड़ फीचरचोरी हुआ Smartphone हो जाएगा कबाड़! Google ला रहा ऐसा धाकड़ फीचरGoogle ने बताया कि Android 16 में Factory Reset Protection (FRP) को और मजबूत बनाया गया है, जिससे चोरी हुए मोबाइल फोन को रीसैट करके इस्तेमाल करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा.
Read more »

अचानक हो जाता है BP Low, तुरंत करें ये काम; ब्लड प्रेशर हो जाएगा कंट्रोल!अचानक हो जाता है BP Low, तुरंत करें ये काम; ब्लड प्रेशर हो जाएगा कंट्रोल!भागदौड़ भरी लाइफ में अधिकतर लोगों को थकान, कमजोरी समेत बीपी लो के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं. लंबे समय तक लो बीपी होने पर हार्ट डीजीज का रिस्क बढ़ सकता है.
Read more »

चिलचिलाती गर्मी में ढाल का काम करेंगी ये चटनियां, खाने का स्वाद भी हो जाएगा बढ़ियाचिलचिलाती गर्मी में ढाल का काम करेंगी ये चटनियां, खाने का स्वाद भी हो जाएगा बढ़ियाचटनी हमारे खानपान का एक अहम हिस्सा है। इसके बिना भारतीय थाली अधूरी मानी जाती है। यह खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है साथ ही सेहत भी दुरुस्त करती है। खासकर गर्मियों में आप कुछ चटनियों को डाइट में शामिल कर अपने खाने का स्वाद तो बढ़ा ही सकते हैं साथ ही गर्मी के प्रकोप से भी बच सकते...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:29:47