Google ने बताया कि Android 16 में Factory Reset Protection (FRP) को और मजबूत बनाया गया है, जिससे चोरी हुए मोबाइल फोन को रीसैट करके इस्तेमाल करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा.
Google ने बताया कि Android 16 में Factory Reset Protection को और मजबूत बनाया गया है, जिससे चोरी हुए मोबाइल फोन को रीसैट करके इस्तेमाल करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा.Shashi Kapoor कपूर परिवार का वो चिराग, जिसे कोख में ही मार देना चाहती थी मां, रची थी दिल दहला देने वाली साजिश, आगे चलकर बना सुपरस्टारBest hill station near Ludhiana लुधियाना के पास बसे इस हिल स्टेशन पर विदेशों से घूमने आते हैं लोग, गर्मियों में मिलते हैं जन्नत वाले नजारे Google ने हाल ही में I/O 2025 इवेंट से पहले “The Android Show: I/O Edition” का आयोजन किया, जहां उन्होंने पहली बार Android 16, Wear OS 6 और Gemini AI के कुछ नए फीचर्स की झलक दिखाई.
इस शो में एक खास फीचर पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया – मोबाइल सुरक्षा और चोरी से बचाव. Google ने बताया कि Android 16 में Factory Reset Protection को और मजबूत बनाया गया है, जिससे चोरी हुए मोबाइल फोन को रीसैट करके इस्तेमाल करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा.अभी तक अगर कोई फोन चोरी हो जाता है और उसे रीकवरी मोड या Find My Device की मदद से रीसैट किया जाता है, तो वह फोन तभी दोबारा इस्तेमाल हो सकता है जब उसमें पहले वाला Google अकाउंट या स्क्रीन लॉक डाला जाए. हालांकि, पिछले कुछ सालों में चोरों ने इस सिस्टम को चालाकी से बायपास करना सीख लिया है. वे Setup Wizard को स्किप करके फोन को आंशिक रूप से एक्टिव कर लेते थे, जिससे उसे दूसरे हाथ के खरीदारों को बेचना आसान हो जाता था. अब Android 16 में यह गड़बड़ी दूर करने के लिए FRP को और ज्यादा सख्त बनाया जा रहा है. अगर कोई चोर Setup Wizard को बायपास करने की कोशिश करेगा, तो सिस्टम अपने आप फिर से फैक्ट्री रीसैट करेगा और फिर से मालिक से Google अकाउंट या लॉक स्क्रीन का पासकोड मांगेगा.इस नए अपडेट से फोन तब तक बिल्कुल बेकार रहेगा जब तक असली मालिक की जानकारी से लॉगिन न हो जाए. Google ने एक स्क्रीनशॉट भी दिखाया, जिसमें लिखा था: “This device was reset but authentication failed during setup. To use this device, reset again and enter the device’s previous screen lock or Google Account credentials.” यानि जब तक पुराना अकाउंट या पासकोड नहीं डाला जाएगा, फोन में न तो इमरजेंसी कॉल कर पाएंगे और न ही कोई सेटिंग खोल पाएंगे. Google ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह नया FRP फीचर Android 16 के पहले रिलीज में आएगा या फिर बाद के किसी अपडेट में. इसके अलावा Google ने थीफ्ट प्रोटेक्शन के और भी कई फीचर्स की घोषणा की है. उदाहरण के लिए, Pixel और Samsung डिवाइसेज में अभी जो Identity Check फीचर है – वह अब और ज्यादा Android 16 डिवाइसेज में लाया जाएगा. इस फीचर से अगर आपका पासवर्ड या पिन किसी को पता भी चल जाए, तब भी बिना एक्स्ट्रा वेरिफिकेशन के फोन एक्सेस नहीं हो सकेगा.
Google Factory Reset Protection Android Mobile Safety Features Android 16 Security Update OTP Protection Android
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तालिबान ने कर दिया ऐसा काम, सोचने पर मजबूर हो जाएगा भारत, UN ने दी चेतावनीTaliban US weapons: एक ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि तालिबान के कब्जे के दौरान अफगानिस्तान में छोड़े गए 50 प्रतिशत अमेरिकी हथियार आतंकवादी समूहों के हाथों में बेच दिए गए, तस्करी कर दी गई या खो गए हैं.
Read more »
WhatsApp पर आ रहा नया फीचर, बदल जाएगा यूजर एक्सपीरियंसWhatsApp एक नया फीचर लेकर आया है, जो सभी एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगा. यह फीचर्स मैसेज को ट्रांसलेट करने का काम करेगा और अभी यह फीचर बीटा वर्जन में है.
Read more »
भगवान शिव के सामने डांस करना पड़ा महंगा, सांप ने किया युवक पर हमलासोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक भगवान शिव की प्रतिमा के सामने डांस करते हुए एक रील वीडियो बना रहा होता है
Read more »
पाकिस्तान क्या भारतीय हवाई हमले का जवाब देगा? चार बड़े सवालइस वक़्त सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करेगा? अगर ऐसा हुआ तो क्या ये संघर्ष और व्यापक हो जाएगा?
Read more »
अब Google बचाएगा शर्मिंदगी से! ला रहा है खास फीचर, जानें किस-किस को मिलेगागूगल जल्द एक ऐसा फीचर लाने वाला है जो WhatsApp, Telegram और यहां तक कि iMessage पर मौजूद था लेकिन Google पर नहीं।
Read more »
Nothing ला रहा अपना पहला फ्लैगशिप Smartphone, CEO Carl Pei के हाथ में दिखाNothing Phone 3 जल्द ही लॉन्च होने वाला है. CEO Carl Pei ने हाल ही में इसके संभावित दाम को लेकर जानकारी दी है. हालांकि उन्होंने हर देश के लिए सही कीमत नहीं बताई, लेकिन इतना जरूर इशारा दिया है कि यह फोन सस्ता नहीं होगा.
Read more »
