कुछ घंटे पहले ही कुल्लू जिले के सैंज घाटी में बादल फटने की घटना के बाद मंडी जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया था. प्रशासन ने पन्होह डैम से ब्यास नदी में पानी छोड़े जाने की चेतावनी दी है और स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारे से दूर रहने की सलाह दी गई है.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बुधवार को बादल फटने की घटनाओं के चलते आई भारी बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई और 7 से 10 लोगों के लापता होने की खबर है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. Advertisementकांगड़ा जिले के खनियारा गांव में आपातकालीन राहत टीमें, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां से दो शव बरामद किए गए.
अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से प्रभावित लोगों की कुल संख्या का अभी तक अनुमान नहीं लगाया जा सका है.तेज बहाव में बहे कई मजदूरमुख्यमंत्री कार्यालय और कांगड़ा के उपायुक्त ने इस स्थिति को 'गंभीर और तेजी से आपदा की ओर बढ़ती' बताया है. बताया जा रहा है कि इलाके में एक पावर प्रोजेक्ट चल रहा था, जहां अधिकतर मजदूर काम कर रहे थे, उसी दौरान अचानक भारी बारिश शुरू हो गई और तेज बहाव में कई लोग बह गए.यह भी पढ़ें: हिमाचल के कुल्लू की सैंज घाटी में बादल फटा, बहते दिखे पेड़, पार्वती नदी उफान पर, VIDEOजेपी नड्डा ने किया ट्वीट Advertisement इस बीच, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्यों के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में लिखा, 'हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास खनियारा की मणुणी खड्ड में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से कई श्रमिकों के बहने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. शोक संतप्त परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देवभूमि के नागरिकों की हरसंभव सहायता के लिए समर्पित है.' यह भी पढ़ें: हिमाचल के सिरमौर में पुलिस हिरासत में युवक ने की खुदकुशी, 2 पुलिसकर्मी निलंबितकुल्लू में बादल फटने से अलर्ट जारीइस घटना के कुछ घंटे पहले ही कुल्लू जिले के सैंज घाटी में बादल फटने की घटना के बाद मंडी जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया था. प्रशासन ने पन्होह डैम से ब्यास नदी में पानी छोड़े जाने की चेतावनी दी है और स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारे से दूर रहने की सलाह दी गई है. ये भी देखें
Floods In Himachal Pradesh Two People Dead In Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में बादल फटा हिमाचल प्रदेश में बाढ़ हिमाचल प्रदेश में दो लोगों की मौत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंडोनेशिया: खदान ढहने से आठ लोगों की मौत की खबर, 12 घायलशुक्रवार को इंडोनेशिया में चूना पत्थर की खदान पर चट्टान गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग लापता हैं.
Read more »
नेपाल जाने का मन बना रहे हैं तो 'प्लान' कर दें कैंसिल, भारी बारिश के कारण बिहार के कई इलाके में बाढ़ का खतरानेपाल में भारी बारिश से तबाही मची है। कोसी प्रदेश में भू-स्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। कई नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
Read more »
पूर्वोत्तर : बारिश, बाढ़ और जलभराव से 27 लोगों की मौत, जनजीवन प्रभावितपूर्वोत्तर : बारिश, बाढ़ और जलभराव से 27 लोगों की मौत, जनजीवन प्रभावित
Read more »
ऑस्ट्रिया के ग्राज में स्कूल हमले में पांच की मौत, कई घायलऑस्ट्रियाई शहर ग्राज के एक स्कूल में मंगलवार को हुए हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
Read more »
Kullu Cloudburst: कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही, 3 लोग लापता, सड़कें-स्कूल क्षतिग्रस्त, IMD का ऑरेंज अलर्ट, देखें तस्वीरें-वीडियोHimachal Pradesh Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आई। बाढ़ में तीन लोग बह गए। कई घर और एक स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गए। कुल्लू के सैंज, रेहला बिहाल और गड़सा में बादल फटने की घटनाएँ हुईं। लापता लोगों की तलाश जारी है। ब्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर बढ़ गया...
Read more »
हिमाचल प्रदेश के खनियारा में तेज बहाव की चपेट में आने से कई मजदूर बहे, दो की मौत; जेपी नड्डा ने जताया दुखहिमाचल प्रदेश के खनियारा में तेज बहाव की चपेट में आने से कई मजदूर बहे, दो की मौत; जेपी नड्डा ने जताया दुख
Read more »
